Yash की ‘Toxic’ में Rukmini Vasanth की एंट्री से मचा हड़कंप, मेलिसा बनकर करेंगी फैंस को दीवाना
यश की अपकमिंग फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब इस फिल्म में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है वो है मशहूर एक्ट्रेस Rukmini Vasanth। साउथ इंडस्ट्री की टैलेंटेड Rukmini Vasanth इस डार्क एक्शन ड्रामा में ‘मेलिसा’ का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Rukmini Vasanth का नया किरदार ‘मेलिसा’ जितना रहस्यमय है, उतना ही दिलचस्प भी। फिल्म की लेटेस्ट झलक में मेलिसा को एक धुंधली 1960s की पार्टी सीन में देखा जा सकता है, जहां वो बेहद शांत और कंपोज्ड नजर आ रही हैं। जबकि उनके आसपास का माहौल काफी फ्लूइड और इंडल्जेंट है, मेलिसा अपनी जगह पर स्थिर हैं उनकी नजरें फोकस्ड हैं, उनकी प्रेजेंस कंट्रोल्ड और जानबूझकर रखी गई है। ये पहली बार होगा जब Rukmini Vasanth, यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ भी यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। और सबसे खास बात रुक्मिणी इस फिल्म में प्राइमरी कन्नड़ हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी।
Toxic movie cast में Rukmini Vasanth का नाम
‘Toxic’ की कास्ट धमाकेदार है। फिल्म में नयनतारा (गंगा के किरदार में), कियारा आडवाणी (नादिया), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) और तारा सुतारिया (रेबेका) जैसी भारत की मशहूर एक्ट्रेस है। अब इस लिस्ट में Rukmini Vasanth का नाम जुड़ने से फिल्म की स्टार पावर और भी बढ़ गई है। हर एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मच जाती है। पहले कियारा का नादिया लुक आया, फिर हुमा की एलिजाबेथ, फिर नयनतारा की गंगा और तारा की रेबेका और अब Rukmini Vasanth की मेलिसा ने भी सबका दिल जीत लिया है।
‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ को एक ऐसी फिल्म बताया जा रहा है जो अडल्ट्स के लिए बनी एक परीकथा है। लेकिन डार्क और इंटेंस अंदाज में। फिल्म की हर नई जानकारी के साथ इसकी कहानी और भी रहस्यमय और परतदार होती जा रही है। ये सिर्फ एक सिंपल एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी है जो मनोवैज्ञानिक गहराई और एटमॉस्फियर-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग का मिश्रण है।
‘Toxic’ की तकनीकी टीम देखकर समझ आ जाता है कि यश इस फिल्म को किस स्तर पर ले जाना चाहते हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नेशनल अवॉर्ड विनर राजीव रवि संभाल रहे हैं, म्यूजिक रवि बसरूर दे रहे हैं जिन्होंने ‘KGF’ का म्यूजिक भी दे चुके हैं, एडिटिंग उज्ज्वल कुलकर्णी कर रहे हैं, और प्रोडक्शन डिजाइन टीपी आबिद संभाल रहे हैं। लेकिन सबसे खास बात फिल्म के एक्शन सीक्वेंस! इन्हें कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर जेजे पेरी को साइन किया गया है। साथ ही नेशनल अवॉर्ड विनिंग स्टंट डायरेक्टर्स की जोड़ी अंबरीव और केचा खम्फाकदी भी एक्शन सीन्स को संभाल रहे हैं। यानी एक्शन के मामले में यह फिल्म पूरी तरह से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की होगी।
यश की खुद की स्टोरी, कन्नड़ और इंग्लिश दोनों में शूटिंग
सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘Toxic’ की कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट किया जा रहा है, और बाद में इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा। यानी यह फिल्म पूरे भारत और इंटरनेशनल मार्केट को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
फिल्म का प्रोडक्शन वेंकट के नारायणा (KVN Productions) और यश (Monster Mind Creations) संभाल रहे हैं। ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।
क्यों खास है यह फिल्म?
‘Toxic’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह एक ऐसी कहानी है जो 1960 के दौर में सेट है, जहां हर किरदार की अपनी लेयर्स हैं, अपने राज हैं। रुक्मिणी का मेलिसा, नयनतारा की गंगा, कियारा की नादिया, हुमा की एलिजाबेथ और तारा की रेबेका हर किरदार अपने आप में यूनीक है और कहानी में अपना अलग योगदान देता है।
यह भी पढ़े :- Bhagavanth kesari नकल है विजय की आखिरी फिल्म जना नायगन? ट्रेलर ने खोले राज
यश ने ‘KGF’ सीरीज से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है, और अब ‘Toxic’ के साथ वो एक बार फिर से सिनेमा की दुनिया में धमाल मचाने वाले हैं। गीतू मोहनदास की डायरेक्शन, इंटरनेशनल स्तर की तकनीकी टीम, और स्टार-स्टडेड कास्ट सब कुछ मिलाकर यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीजेज में से एक होने जा रही है।

