Rohit Shetty के घर फायरिंग: वही शख्स जिसने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी, अब फिर सामने आया!

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Rohit Shetty के बंगले के बाहर गोलियां चलने की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। लेकिन जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है, वो ये है कि इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि वही शुभम लोनकर है, जिसने बाबा सिद्दीकी की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।

Rohit Shetty image
Rohit Shetty ( creadit- social media)

घटना के महज एक घंटे के अंदर ही ‘शुभम लोनकर आरज़ू बिश्नोई’ नाम के एक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट आया, जिसमें इस अटैक की जिम्मेदारी ली गई। ये नाम सुनते ही पुलिस और जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए क्योंकि 32 साल का ये शख्स पुणे का रहने वाला है और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में फरार आरोपी है। जी हां, वही शुभम लोनकर जिसने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उस हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये शख्स है कौन और कैसे बन गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य?

अकोला पुलिस ने किया था गिरफ्तार

जब पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच शुरू की, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि शुभम लोनकर को अकोला पुलिस ने जनवरी 2024 में हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को लोनकर और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच के मैसेज मिले। इतना ही नहीं, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से भी उसके संपर्क के सबूत मिले, जो उस वक्त देश से बाहर माना जा रहा था। बाद में लोनकर को जमानत मिल गई और उसके बाद वो फरार हो गया।

अकोला पुलिस की पूछताछ में लोनकर ने बताया था कि उसका सपना था भारतीय सेना में भर्ती होना। उसने 2018-19 में जैसलमेर में आयोजित आर्मी रिक्रूटमेंट टेस्ट भी दिया था, लेकिन नाकाम रहा। इस नाकामी ने उसकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। पुलिस के मुताबिक, जैसलमेर में उसकी मुलाकात ‘बजरा’ नाम के एक शख्स से हुई। बजरा ने उसे कहा कि अगर वो देश के लिए काम करना चाहता है, तो वो उसे किसी ऐसे शख्स से मिलवा सकता है जो मदद करेगा। बस यहीं से शुरू हुआ शुभम लोनकर का बिश्नोई गैंग में शामिल होने का सफर।

नेपाल और अजरबैजान में मिली हथियारों की ट्रेनिंग

पुलिस की जांच में जो बातें सामने आईं, वो और भी खतरनाक थीं। लोनकर को बिश्नोई गैंग ने नेपाल और अजरबैजान भेजा, जहां उसे हथियारों की ट्रेनिंग दी गई। ये कोई आम ट्रेनिंग नहीं थी ये प्रोफेशनल लेवल की ट्रेनिंग थी जो उसे एक खतरनाक शूटर बनाने के लिए दी गई थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लोनकर वापस अपने होम बेस यानी पुणे लौट आया। यहां वो अपने भाई के साथ एक डेयरी चलाता था। ऊपर से देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन असलियत कुछ और ही थी।

अब Rohit Shetty रोहित शेट्टी टारगेट क्यों?

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब Rohit Shetty के घर के बाहर फायरिंग ये सिलसिला चिंताजनक है। सवाल ये है कि आखिर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को निशाना क्यों बनाया जा रहा है? क्या ये महज डराने-धमकाने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? मुंबई पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं। लेकिन जब तक शुभम लोनकर जैसे फरार आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक ये खतरा बना रहेगा।

एक बात जो सबसे ज्यादा चिंताजनक है वो ये है कि इन अपराधियों को सोशल मीडिया पर खुलेआम जिम्मेदारी लेने में कोई डर नहीं लग रहा। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद हो या अब Rohit Shetty के घर फायरिंग के बाद, दोनों ही बार फेसबुक पर पोस्ट आया। ये साफ दिखाता है कि ये लोग कानून की परवाह नहीं कर रहे। सवाल ये है कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इन अकाउंट्स को ट्रैक करने में सक्षम नहीं हैं? या फिर इन गैंग्स के पास इतने रिसोर्सेज हैं कि वो हर बार नए तरीके से सामने आ जाते हैं?

सेलिब्रिटीज की सिक्योरिटी पर सवाल

Rohit Shetty जैसे बड़े डायरेक्टर के घर पर अटैक होना ये दिखाता है कि किसी की भी सिक्योरिटी अब सेफ नहीं है। सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, बाबा सिद्दीकी की हत्या हो चुकी है, और अब Rohit Shetty। सवाल ये है कि मुंबई पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियां क्या कर रही हैं? क्या हाई-प्रोफाइल लोगों की सिक्योरिटी को और मजबूत करने की जरूरत है?

अभी तक शुभम लोनकर फरार है और उसे पकड़ना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उसके पकड़े जाने से ही इस पूरे नेटवर्क के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

यह भी पढ़े :- King Movie : ‘क्रिसमस पर डर का ताज पहनेगा किंग!’ शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज डेट ने मचाई सनसनी, आर्यन-करण जौहर का भी आया रिएक्शन!

Rohit Shetty के घर हुई इस फायरिंग ने एक बार फिर से सबको झकझोर दिया है। अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी एक्शन लेती है और इस खतरनाक नेटवर्क को तोड़ने में कामयाब होती है या नहीं। मुंबई की सड़कों पर अब एक बार फिर से चर्चा का विषय यही है क्या हम सच में सुरक्षित हैं? और अगर Rohit Shetty जैसी हाई प्रोफाइल शख्सियतें भी सेफ नहीं हैं, तो आम लोगों की क्या हालत होगी?

यह भी पढ़े