JEE Result 2026 : इस दिन आएगा JEE का रिजल्ट! जानें कैसे चेक करें स्कोर और क्या है कट-ऑफ की पूरी जानकारी

JEE Result 2026 : National Testing Agency (NTA) ने कल रात एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को घोषित किया जाएगा। पहले यह रिजल्ट 12 फरवरी को आने वाला था, लेकिन अब तारीख बदल दी गई है। जैसे ही रिजल्ट आएगा, छात्र अपने स्कोर और कट-ऑफ मार्क्स NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट में देरी क्यों हुई?

JEE Main 2026 Session 1 की प्रोविजनल आंसर की के लिए objection window 6 फरवरी को बंद हो गई थी। अब NTA उन सभी आपत्तियों की समीक्षा कर रहा है जो छात्रों ने भेजी हैं। इसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और फिर रिजल्ट घोषित होगा। यही वजह है कि रिजल्ट की तारीख में कुछ दिनों की देरी हुई है।

छात्रों के लिए यह रिजल्ट बेहद अहम है क्योंकि JEE Result 2026 के स्कोर के आधार पर ही देशभर के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में BE/BTech, BArch और BPlanning जैसे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले लाखों युवाओं के सपनों का पहला पड़ाव होती है।

कैसी रही JEE Main 2026 Session 1 की परीक्षा?

Session 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच कम्पुटर बेस मोड में हुई थी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की गई – सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली।

BE और BTech के पेपर 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच हुए। परीक्षा देने वाले छात्रों और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेपर की ओवरऑल डीफीकल्ट लेवल मॉडरेट यानी मध्यम थी। हालांकि, अलग-अलग शिफ्ट्स और विषयों में difficulty level में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिला। कुछ शिफ्ट्स में Physics थोड़ा ज्यादा आव्हान वाला था, तो कहीं Chemistry या Maths में ट्रिकी सवाल आए।

अगर हम पिछले साल यानी 2025 की बात करें, तो NTA ने January session का JEE Result 2026 11 फरवरी को घोषित किया था। वह परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि 2025 में NTA ने final answer key से 12 सवाल ही drop कर दिए थे। इसका मतलब है कि छात्रों की आपत्तियों के बाद उन सवालों में कुछ गड़बड़ी पाई गई थी। इस बार भी छात्रों ने कई सवालों पर आपत्ति जताई है। अब देखना यह है कि NTA इस बार कितने सवाल ड्रॉप करता है और फायनल आंसर की में क्या बदलाव आते हैं।

JEE Result 2026 के स्कोर का इस्तेमाल कहां-कहां होगा?

JEE Result 2026 का स्कोर सिर्फ एक परीक्षा का नतीजा नहीं है यह आपके भविष्य का पासपोर्ट है। इस स्कोर के आधार पर न सिर्फ IITs के लिए JEE Advanced में बैठने का मौका मिलता है, बल्कि NITs, IIITs और देशभर के हजारों इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला होता है।

साथ ही, कई केंद्रीय और राज्य सरकार की संस्थाएं भी JEE Main की मेरिट लिस्ट, स्कोर और रिजल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेशक, वे अपने एलीजिबल क्रयटेरिया, नियमों और गाइडलाइन के हिसाब से ही ऐसा करेंगी। इसलिए आपका JEE Main का स्कोर कई दरवाजे खोल सकता है।

नहीं! यह बात साफ कर दें कि JEE Result 2026 का कोई रिवॉलीशन या रिचेकिंग नहीं होगी। NTA ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस संबंध में किसी भी तरह का कोई पत्राचार या अपील नहीं सुनी जाएगी। जो रिजल्ट आएगा, वही फायनल होगा। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे JEE Result 2026 आने के बाद सीधे अपने अगले कदमों पर फोकस करें।

किन छात्रों का JEE Result 2026 नहीं आएगा?

अगर किसी छात्र के खिलाफ Unfair Means Practices (UMP) यानी नकल या धोखाधड़ी के आरोप साबित होते हैं, तो उनका JEE Result 2026 रद कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, जो छात्र अपने अलॉट केंद्र के अलावा किसी और सेंटर से परीक्षा देते हैं, या जो अपनी जगह किसी और को परीक्षा देने भेजते हैं, उनका भी रिजल्ट रद l होगा। एक और महत्वपूर्ण बात – अगर कोई छात्र एक ही session में एक से ज्यादा बार परीक्षा में बैठता है, तो उसकी candidature पूरी तरह से रद्द कर दी जाएगी और उसे debarred कर दिया जाएगा। NTA ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी तरह की अपील नहीं सुनी जाएगी।

JEE Result 2026 कैसे चेक करें?

जब 16 फरवरी को रिजल्ट आएगा, तो छात्र इन steps को follow करके अपना स्कोर देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले NTA की official website nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. Homepage पर “JEE Main 2026 Session 1 Result” का link दिखेगा, उस पर click करें।
  3. अपना Application Number और Date of Birth या Password enter करें।
  4. Submit button पर click करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

यह भी पढ़े :- JEE Main 2026 Expected Cutoff : JEE Main 2026 में कितने नंबर चाहिए क्वालीफाई करने के लिए? यहां जानिए पूरा गणित!

रिजल्ट आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दौरान तनाव में रहने की बजाय शांत रहें और सकारात्मक सोचें। अगर रिजल्ट अच्छा आता है तो बढ़िया, लेकिन अगर expected से कम आता है, तो घबराएं नहीं। Session 2 की परीक्षा अभी बाकी है, और वह आपके लिए दूसरा मौका होगा।

यह भी पढ़े