DSSSB Admit Card 2026: खुशखबरी! 1180 टीचर पदों के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने आखिरकार PRT यानी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा का DSSSB Admit Card जारी कर दिया है। 13 फरवरी को ही यह हॉल टिकट जारी हो गया है और अब उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB Admit Card image
DSSSB Admit Card

DSSSB Admit Card लिंक हो गया एक्टिव

अगर आपने भी DSSSB PRT की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो अब आपका इंतज़ार खत्म हो गया है। बोर्ड ने dsssb.delhi.gov.in पर DSSSB Admit Card डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। अब आप अपने लॉगिन डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) के कुल 1180 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यह एक मौका है उन सभी युवाओं के लिए जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन और न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल के अंतर्गत ये पद भरे जाएंगे।

परीक्षा कब-कब होगी? जानिए पूरा शेड्यूल

DSSSB ने इस साल की परीक्षा को कई चरणों में बांटा है। परीक्षा फरवरी और मार्च महीने में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी। फरवरी में 16, 17, 18, 19, 20 और 24 तारीख को होगी वही मार्च महीने में 3, 5, 6 और 8 तारीख को परीक्षा ली जाएगी। यानी कुल मिलाकर 10 दिनों में यह परीक्षा संपन्न होगी। इतने लंबे शेड्यूल से साफ है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।

यह बात बिल्कुल क्लियर कर दें कि परीक्षा केंद्र में एंट्री पाने के लिए DSSSB Admit Card लाना बेहद जरूरी है। चाहे आप कितने भी अच्छे स्टूडेंट क्यों न हों, अगर आपके पास हॉल टिकट नहीं है, तो आपको परीक्षा हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह नियम सभी सरकारी परीक्षाओं में लागू होता है और DSSSB भी इसमें कोई छूट नहीं देता।

इसलिए स्मार्ट बनिए और समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें। एक नहीं, बल्कि दो कॉपी प्रिंट कर लें – एक अपने पास रखें और एक बैकअप के तौर पर।

सिर्फ DSSSB Admit Card काफी नहीं है दोस्तों। परीक्षा के दिन आपको एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। यह आपकी पहचान वेरिफाई करने के लिए जरूरी है। आप इनमेंआधार कार्ड, पान कार्ड, वोटिंग कार्ड, पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र ले जा ससकते है। ध्यान रहे कि जो भी आईडी आप ले जा रहे हैं, वह ऑरिजिनल होनी चाहिए। फोटोकॉपी या मोबाइल में सेव की हुई इमेज नहीं चलेगी। और हां, आईडी पर लगी फोटो आपकी हालिया फोटो से मैच करनी चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें अपना DSSSB Admit Card – स्टेप बाय स्टेप गाइड

अब बात करते हैं कि आखिर DSSSB Admit Card डाउनलोड कैसे करें। प्रोसेस बिल्कुल आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर आपको “Latest News” या “What’s New” का सेक्शन दिखेगा। उसमें जाएं।
  3. वहां आपको “DSSSB ऑनलाइन एग्जाम 2026 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड” का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  4. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
  5. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड ध्यान से भरें। गलत कैप्चा डालने पर आपको दोबारा ट्राई करना पड़ेगा।
  6. सब कुछ सही भरने के बाद “Login” बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका DSSSB प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब “Download” बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड सेव कर लें और उसका क्लियर प्रिंट निकाल लें।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीचर बनना एक प्रतिष्ठित करियर ऑप्शन है। 1180 पदों पर भर्ती का यह मौका साल में एक बार ही आता है। इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ-साथ जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है। साथ ही, समाज में सम्मान और बच्चों को शिक्षित करने का संतोष अलग से मिलता है। दिल्ली में प्राइमरी टीचर की नौकरी में 7वें वेतन आयोग के अनुसार अच्छा पे-स्केल मिलता है। इसके अलावा, DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक परमानेंट सरकारी नौकरी है जो आजीवन सुरक्षा देती है।

जो उम्मीदवार पिछले कई महीनों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अब समय आ गया है अपनी मेहनत दिखाने का। एडमिट कार्ड आ जाने के बाद अब फोकस सिर्फ परीक्षा की तैयारी पर होना चाहिए।

DSSSB PRT भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस

बहुत से उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि परीक्षा के बाद क्या होगा। तो चलिए संक्षेप में समझ लेते हैं

लिखित परीक्षा यही वह परीक्षा है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है। इसमें आपसे विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा चरण है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल सिलेक्शन में सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसलिए अभी सबसे महत्वपूर्ण है लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाना। यहीं से आपका सफर शुरू होता है।

यह भी पढ़े :- DSSSB MTS भर्ती 2025: 714 पदों के लिए जल्द आएगा एग्जाम डेट! जानें कौन कर सकता है अप्लाई, क्या है योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस

अगर आपको DSSSB Admit Cardडाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है या किसी तरह की क्वेरी है, तो घबराएं नहीं। DSSSB ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सपोर्ट उपलब्ध कराया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Contact Us” सेक्शन में सभी कॉन्टैक्ट डिटेल्स पा सकते हैं।

अगर आपने DSSSB PRT परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, तो आज ही अपना DSSSB Admit Card डाउनलोड कर लें। देर मत करिए क्योंकि परीक्षा 16 फरवरी से ही शुरू हो रही है। अपनी सभी जरूरी चीजें पहले से तैयार रखें, DSSSB Admit Card और आईडी प्रूफ की दोबारा जांच करें, और परीक्षा के दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं।

यह भी पढ़े