Bihar Police Calendar 2026 : बिहार में बंपर नौकरियों की बहार! 35000+ पदों के लिए CSBC ने जारी किया पूरा रोडमैप, जानिए कब-कब होंगी परीक्षाएं

Bihar Police Calendar 2026 : बिहार पुलिस कैलेंडर 2026 जारी हुआ है सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों को अब पता चल गया है कि परीक्षाएं कब होंगी, फिजिकल टेस्ट कब लिए जाएंगे और रिजल्ट कब आएंगे। बिहार के केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने वर्ष 2026 के लिए एक व्यापक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 11 अलग-अलग भर्तियों का पूरा शेड्यूल दिया गया है।

यह कैलेंडर उन सभी युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बिहार पुलिस, जेल विभाग, वन विभाग और अन्य सरकारी विभागों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस कैलेंडर से आप आगे की पूरी तैयारी अपने हिसाब से कर सकते हैं।

सबसे बड़ी भर्ती: 19,838 सिपाही के पद

सबसे बड़ी खबर तो यह है कि बिहार पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के लिए लगभग 20 हजार पद खाली हैं। इसकी लिखित परीक्षा पहले ही 26 सितंबर 2025 को संपन्न हो चुकी है और रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।

अब जो आगे की प्रक्रिया है, उसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (जिसे सब PET कहते हैं) 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेगी। यानी तीन महीने तक यह टेस्ट चलेगा। इसके बाद जून 2026 में अंतिम नतीजा घोषित किया जाएगा। इतनी बड़ी भर्ती के लिए यह समय सीमा काफी उचित है क्योंकि लाखों अभ्यर्थियों को PET देना होगा।

चालक सिपाही के लिए विशेष शेड्यूल

ड्राइवर की नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चालक सिपाही के 4,361 पदों पर भर्ती का लिखित परीक्षा पहले ही हो चुका है। इसका रिजल्ट 30 दिसंबर 2025 को आएगा।

इसके बाद 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। लेकिन ड्राइवर की इस भर्ती में एक और स्टेप है – ड्राइविंग टेस्ट। यह परीक्षा जुलाई 2026 में होगी और सभी स्टेप पूरे करने के बाद अंतिम नतीजा सितंबर-अक्टूबर 2026 में घोषित किया जाएगा।

Bihar Police Calendar 2026 नई भर्तियां जो अभी आनी बाकी हैं

Bihar Police Calendar 2026 के मुताबीत CSBC ने इस बार कई नई भर्तियों का ऐलान किया है, जिनके विज्ञापन अभी आने हैं।

मद्य निषेध सिपाही – 1,685 पद

शराब तस्करी रोकने के लिए मद्य निषेध विभाग में 1,685 सिपाहियों की जरूरत है। इनका विज्ञापन जल्द आएगा। लिखित परीक्षा जून 2026 में होगी, रिजल्ट सितंबर 2026 में आएगा, PET अक्टूबर-नवंबर 2026 में होगा और अंतिम नतीजा दिसंबर 2026 में।

कारा चालक (जेल ड्राइवर) – 81 पद

जेल के पहरेदारों को जेल अंदर ले जाने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर चाहिए। कारा सुधार सेवाएं विभाग में कारा चालक-I के 81 पद खाली हैं। इसका विज्ञापन अप्रैल 2026 में आएगा। परीक्षा का शेड्यूल मद्य निषेध सिपाही जैसा ही है, पर अंतिम रिजल्ट मार्च 2027 में आएगा।

कक्षपाल (जेल वार्डर) – 2,417 पद

जेल में कैदियों की निगरानी करने वाले जेल वार्डर के 2,417 पद हैं। यह सबसे बड़ी नई भर्ती है। इसका शेड्यूल भी बाकी सिपाही भर्तियों जैसा है।

विशेष शाखा सिपाही – 83 पद

पुलिस की विशेष शाखा (राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े काम) के लिए 83 सिपाही चाहिए। इसका विज्ञापन फरवरी 2026 में आएगा। लिखित परीक्षा जून, रिजल्ट सितंबर, PET नवंबर और अंतिम नतीजा दिसंबर 2026 में होगा।

वन विभाग में भर्तियां

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भी बड़ी भर्तियां निकल रही हैं:

वनरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) – 1,816 पद

जंगलों की रक्षा करने वाले वनरक्षियों की जरूरत है। इसका विज्ञापन मार्च 2026 में आएगा। लिखित परीक्षा सितंबर 2026, रिजल्ट नवंबर 2026, PET दिसंबर 2026 और अंतिम नतीजा फरवरी 2027 में आएगा।

वनपाल – 188 पद

वनों के प्रबंधन के लिए वनपालों की भी जरूरत होती है। इसके 188 पद खाली हैं। इसका विज्ञापन अप्रैल 2026 में आएगा। बाकी का शेड्यूल वनरक्षियों जैसा ही है।

बिहार पुलिस रेडियो संगठन में तकनीकी सिपाही – 33 पद

आधुनिक संचार व्यवस्था के लिए तकनीकी दक्षता वाले सिपाहियों की जरूरत होती है। इसके 33 पद हैं। विज्ञापन मार्च 2026, परीक्षा जून 2026, रिजल्ट सितंबर 2026, PET नवंबर-दिसंबर 2026 और अंतिम नतीजा जनवरी 2027 में होगा।

यह भी पढ़े :- SSC Calendar 2026 जारी हुआ पूरा कैलेंडर लेकिन यह है दिक्कत, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा इन हिन्दी

यह Bihar Police Calendar 2026 काफी विस्तृत है और सभी पदों के लिए अलग-अलग समय दिया गया है। लिखित परीक्षाएं ज्यादातर जून-सितंबर 2026 में होंगी जबकि शारीरिक परीक्षाएं दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक चलेंगी।

अगर आप इनमें से किसी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। एक बार विज्ञापन आ जाए तो आवेदन का समय सीमित होता है, इसलिए अभी से ही अपने विषयों को दोबारा से पढ़ना शुरू कर दें।

यह भी पढ़े