अहमदाबाद में फिर इतिहास लिखेगा भारत? T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से महामुकाबला
T20 वर्ल्ड कप : आप सब को याद है न वह 19 नवंबर 2023 की भूली-बिसरी रात? जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 93 हजार भारतीय फैंस की चीखें सन्नाटे में बदल गईं। उस दिन का दर्द आज भी हर भारतीय को महसूस होता है। लेकिन अब इतिहास अपने आप को दोहराने वाला है – बस इस बार खत्म होने वाली कहानी अलग होगी!

आने वाले रविवार को फिर से वही मैदान, फिर से वही शहर, लेकिन इस बार बदला लेने का सुनहरा मौका लेकर आयेगा टीम इंडिया। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, और इस बार भारत की टीम मैदान पर खून-पसीने से लेकर आएगी।
कैसी थी वह तकलीफ देह रात?
2023 का वनडे विश्व कप फाइनल – ये तीन शब्द किसी भारतीय फैन के लिए मानसिक पीड़ा से जुड़े हुए हैं। उस दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर न सिर्फ कप जीता, बल्कि हर भारतीय का सपना भी तोड़ दिया। रोहित शर्मा और पूरी टीम, जिन पर पूरे देश की उम्मीदें थीं, वो बेहद मायूस होकर मैदान छोड़ गए। उस स्टेडियम की खामोशी को कौन भूल सकता है? जहाँ लाखों दिल एक ही समय पर टूटे थे।
लेकिन सब कुछ ख़त्म नहीं हुआ था। 2024 का T20 विश्व कप आया, और भारत ने अपनी शक्ति दिखाई। उस जीत ने घावों पर मरहम लगाया। लेकिन अब बड़ी चीज़ का समय आ गया है इतिहास रचने का!
सूर्यकुमार यादव की टीम बना सकती है नया इतिहास
अगर इस रविवार को भारत जीतता है, तो वह एक ऐसा कारनामा करेगा जो पहले किसी भी टीम ने नहीं किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत T20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। और अगर हम बड़ी तस्वीर देखें, तो भारत इस ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम कर पाएगा। 2007 में पहली जीत, 2024 में दूसरी, और अब 2026 में तीसरी यह होगा शेर की गर्जना!
न्यूजीलैंड को अंडरएस्टिमेट करने का खतरा?
लेकिन रुकिए, भारत के सामने आसान नहीं है रास्ता। न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ कर यहाँ पहुँची है। इस टीम को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
कीवी टीम के पास हैं कुछ बेहतरीन खिलाड़ी – फिन एलन का बैटिंग, ग्लेन फिलिप्स की मार, और कप्तान मिचेल सेंटनर की नेतृत्व क्षमता। ये खिलाड़ी किसी भी दिन मैच का पूरा रंग बदल सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप में ऐसा होता है – बस एक-दो शॉट्स, और पूरा खेल उलट जाता है।
बुमराह होंगे भारत की शक्ति
अगर भारत को T20 वर्ल्ड कप जीतना है, तो जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी करनी होगी। सीधी बात है – फाइनल जीतने के लिए आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहिए। बुमराह सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार थे। उनके चार ओवर के गेंदबाजी ने ही टीम को सेमीफाइनल में जीत दिलवाई थी। अगर यही फॉर्म रविवार को भी रहा, तो न्यूजीलैंड को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है।
लेकिन सब कुछ सही-सलामत नहीं है भारतीय कैम्प में। अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआत में जो फॉर्म दिखा रहे थे, वो अब नज़र नहीं आ रहा। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज़ कोल मैककॉन्ची उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती भी हाल के मैचों में अपनी मिस्ट्री स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पा रहे। ऐसे में संभावना है कि भारत कुलदीप यादव को फाइनल में मौका दे सकता है। क्रिकेट में फाइनल जैसे मैचों में हर फैसला गोल्ड बनता है या ज़हर – कोई बीच का रास्ता नहीं होता।
भारतीय टीम :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड की टीम:
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सिफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी।
फिर से अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम गवाह बनेगा
रविवार की शाम 7 बजे जब इस स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का टकराव होगा, तब हर घर में टीवी खुल जाएँगे। हर किसी की आँखें स्क्रीन पर टिकी होंगी। माता-पिता, बुजुर्ग, बच्चे सब एक ही सपना देखेंगे भारत की जीत। उस रात अगर भारत जीत गया, तो न सिर्फ एक ट्रॉफी जीती जाएगी, बल्कि 2023 की उस तकलीफ का भी बदला ले लिया जाएगा। अहमदाबाद का मैदान, जो कभी भारतीय दिलों को तोड़ने का साक्षी रहा था, वही मैदान अब उसकी ख़ुशी का साक्षी बनेगा।
करीब 93 हजार दर्शकों से भरा स्टेडियम फिर से गूंज उठेगा भारतीय जयकारों से। और यह बार रविवार की रात, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगी।
यह भी देखे :-टी20 वर्ल्ड कप से पहले नजरे India A vs Namibia पर, तिलक वर्मा की वापसी से बढ़ी उम्मीदें!

