Berojgari Bhatta Yojana 2025: लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
Berojgari Bhatta Yojana भारत के उन युवायों के लिए चलाई जाने वाली योजना हें जिनके पास क्षमता और कौशल्य होने के बावजूद उनके पास रोजगार नहीं होता। एसे युवाओं को सरकार बेरोजगार भत्ता के रूप में कुछ राशि देती है। देश में रोजगार की कमी युवाओं के सामने की बड़ी समस्या है। अच्छे से पढे- लिखे होने के बावजूद रोजगार न होने के कारन और आर्थिक दिक्कतों के साथ पारिवारिक जबाबदारी होने के कारण युवाओं का मनोबल टूट जाता है। कुछ लोग गलत कदम भी उठाते है। इस लिए सरकार बेरोजगार भत्ता देती है।
बेरोजगार भत्ता मिलने के कारण युवा आर्थिक दिक्कतों का तनाव न लेके अपनी पढ़ाई और नए कौशल्य सीखना चालू रख सकता है। उससे उसके सामने नए रोजगार विकल्प भी खुल सकते है। Berojgari Bhatta Yojana इस योजने के तहत सरकार हर महिना 2500 रुपये की राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजता है। राशि सीधा बैंक खाते में आने के कारण बीच में होने वाली गड़बड़ी टल जाती है । और बेरोजगार भत्ता मिलने के कारन युवा खुद को आत्म निर्भर महसूस करता है और अपने आगे के भविष्य पे अपना ध्यान देता है।
Berojgari Bhatta Yojana की विशेषता
राज्य के हर नागरिक के पास रोजगार होना यह सुनीछित करने का नैतिक दाइत्व राज्य या किसी भी सरकार का होता है। इसी लिए सरकार रोजगार प्रशिक्षण का भी आयोजन करता है। यह करने के बावजूद नोकारिया कमी होने के कारण सभी नागरिकों नोकारिया प्रदान करने में सरकार असफल होती । ऐसे वक्त में युवायों में आर्थिक स्थैर्य और मानसिक धैर्य देने के लिए कुछ सरकारे Berojgari Bhatta Yojana चलाती है और रोजगार भत्ता की राशि प्रदान करती है। भारत में कुछ ही राज्य में यह योजना चालू है। जैसे छत्तीसगढ़ में यह योजना चालू है।

Berojgari Bhatta Yojana हेतु पात्रता शर्ते
बेरोजगार भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ पात्रता शर्तों पर खरां उतरना होगा। उन पात्रता शर्तों में से कुछ शर्ते नीचे दी गई है।
- 1. योजना के लिए आवेदन करने वाला आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो और उसके पास निवासी होने का आधिकारिक प्रमाण में से एक पास होना आवश्यक है।
- 2. आवेदक की आयु आवेदन करने वाले वर्ष के 1 अप्रेल तक 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में हो।
- 3. आवेदक का शिक्षण भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से न्यूनतम हायर सेकंडरी मतलब 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- 4. आवेदक का नाम छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार या स्वयं रोजगार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत होना आवश्यक है। उसके साथ 1 अप्रेल को हायर सेकंडरी से रोजगार पंजीयन न्यूनतम पंजीकार कम से काम दो वर्ष पुराना हो।
- 5. इस योजना के आवेदक का खुद का कोई आर्थिक स्त्रोत ना हो और उसके साथ परिवार की कुल आय 2,50,000 रुपए से अधिक ना हो।
- 6. आवेदन करते व्यक्त ध्यान देना आवश्यक है की एक परिवार का एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते है। अगर एक से अधिक बेरोजगार ने सदस्य ने आवेदन किया हो तो जिसकी उम्र ज्यादा हो उसका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अगर उम्र भी समान है उस स्थिति मे जिसने पहले आवेदन किया उसका आवेदन स्वीकृत किया जाएगा। अगर उम्र, आवेदन करने की तारीख भी समान हो उस स्थिति में जिसकी शैक्षणिक योग्यता ज्यादा हो उसका आवेदन इस योजना के लिए स्वीकार किया जाएगा।
- 7. आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के किसी भी विभाग मे किसी भी स्थर मे नोकरी में नहीं होना चाहिए सिवाय ग्रुप डी के।
- 8. आवेदक को अगर किसी भी रोजगार या स्वयंरोजगार का अवसर प्रदान किया जाता है और आवेदक उस अवसर को अस्वीकृत करता है ऐसे में उसे इस रोजगार का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- 9. परिवार के किसी भी सदस्य को 10,000 से ऊपर मासिक पेंशन मिलता है ओ सदस्य इस योजना के लिए अपात्र होंगे ।
- 10. आवेदक के के परिवार के किसी भी सदस्य ने पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टॅक्स भरा हो वह आवेदक इस योजना के लिए अपात्र होगा।
- 11. आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य पेशेवर जॉब जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA में नोकरी ना करता हो।
यह भी देखे :- PM Vishwakarma Yojana 2025: पूरी जानकारी, पात्रता, लाभ, दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Berojgari Bhatta Yojana के लिए आवेदन कैसे करे ?
बेरोजगार भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
- 1. बेरोजगार भत्ता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- 2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा उसमे new registration यानि नया पंजीकरण ऑप्शन दिखाई देगा वहा पर क्लिक करिए।
- 3. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन बॉक्स ओपन होगा उसमे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता, और ईमेल आयडी यह जानकारी ध्यान से भरिए। और सबमिट पर क्लिक करिए।
- 4. अब आपके दिए गए मोबाइल पर otp जाएगा वह otp फिल करे।
- 5. अब आपको फॉर्म में सारी जानकारी शैक्षणिक योग्यता और रोजगार की जानकारी ध्यान से भरणी है।
- 6. सारा रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद जो रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा वह संभाल कर रखिए।
- बेरोजगार भत्ता योजना के लिए दस्तवेज
बेरोजगार भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दी गए है:
- 1. आधार कार्ड
- 2. राज्य क स्थाई निवासी पत्र domicile certificate)
- 3. खुद का पासपोर्ट साइज फोटो
- 4. रोजगार प्रशिक्षण पंजीकरण कार्ड या सर्टिफिकेट
- 5. 10 वी , 12 वी और स्नातक हो तो उसका पसिंग सर्टिफिकेट
अधिक जानकारी के लिए आप इस https://erojgar.cg.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हें।

