atal pension yojana

Atal Pension Yojana 2025: हर महीने ₹5000 पेंशन पाने का सुनहरा मौका | जानें पूरी जानकारी

भारत में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूरों, भूमिहीन और छोटे किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए में आर्थिक सुरक्षा हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 9 मई 2015 को Atal Pension Yojana (APY) नामक एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की थी, जो 1 जून 2015 से पूरे देश में अमल में लाई गई ।

यह योजना आज देश की सफल पेंशन योजनाओं में से एक बन चुकी है। अप्रैल 2025 तक इस योजना में 7.65 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं और कुल ₹45,974.67 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है।

Atal Pension Yojana क्या है?

अटल पेंशन योजना एक सरकारी पेंशन स्कीम है जो 60 साल की उम्र के बाद हर महीने निश्चित पेंशन देती है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार ₹1,000,₹2,000,₹3,000,₹4,000 और ₹5,000 तक मासिक पेंशन का विकल्प आप अपने आय के अनुसार चुन सकते हैं।

इस अटल पेंशन योजना का संचालन पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत किया जाता है।

कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?

पात्रता मानदंड:

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष के बीच कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना के लिया आवेदन कर सकता है।

बैंक खाता: योजना में शामिल होने के लिए आपके पास आपके आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है, क्योंकि योगदान राशि सीधे बैंक खाते से ऑटो-डेबिट होती है।

आयकर दाता नहीं: 1 अक्टूबर 2022 से आयकर भरने वाले लोग इस योजना में शामिल नहीं हो सकते। यह योजना विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के गरीब और वंचित वर्ग के कामगारों के लिए बनाई गई है।

न्यूनतम योगदान अवधि: कम से कम 20 साल तक योजना में बने रहना आवश्यक है।

कितना करना होगा निवेश?

आपको हर महीने कितनी राशि जमा करनी होगी, यह दो बातों पर निर्भर करता है:

  1. आपकी उम्र (जब आप योजना में शामिल होते हैं)
  2. आप 60 साल बाद कितनी पेंशन चाहते हैं

उदाहरण के लिए:

  • यदि आप 18 साल की उम्र में शामिल होते हैं तो ₹1,000 से ₹5,000 मासिक पेंशन के लिए आपको ₹42 से ₹210 प्रति माह जमा करना होगा।
  • यदि आप 40 साल की उम्र में शामिल होते हैं तो उसी पेंशन के लिए आपको ₹291 से ₹1,454 प्रति माह देना होगा।

योगदान मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर किया जा सकता है।

atal pension yojana
atal pension yojana

Atal Pension Yojana के प्रमुख फायदे :

1. गारंटीड मासिक पेंशन

60 साल की उम्र से जीवन भर ₹1,000 से ₹5,000 तक निश्चित मासिक पेंशन मिलती है।

2. परिवार को भी सुरक्षा

यदि पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहती है। दोनों की मृत्यु के बाद आपने आवेदन करते व्यक्त रखे नॉमिनी को संचित राशि मिल जाती है।

3. ऑटो-डेबिट की सुविधा

हर महीने बैंक खाते से अपने आप पैसा कट जाता है, इसलिए भुगतान भूलने का कोई खतरा नहीं।

4. टैक्स में छूट

आयकर अधिनियम की धारा 80CCD के तहत योगदान राशि पर कर छूट का लाभ मिलता है (यदि पात्र हों)।

5. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

योजना में अब लगभग 48% सब्सक्राइबर महिलाएं हैं, जो वित्तीय समावेशन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। वित्त वर्ष 2024-25 में नए सदस्यों में 55% से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।

यह भी देखे :- PM Vishwakarma Yojana 2025: पूरी जानकारी, पात्रता, लाभ, दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

निकासी और बाहर निकलने के नियम

60 साल की उम्र में: पूरी पेंशन शुरू हो जाती है।

60 से पहले निकासी: केवल मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में ही आप पेंशन के पैसे निकाल सकते है।

स्वैच्छिक निकासी: अगर आप बीच में योजना छोड़ना चाहते हैं तो आपको केवल आपका योगदान (ब्याज सहित) वापस मिलेगा। सरकारी सह-योगदान (यदि लागू हो) जब्त हो जाएगा।

इस योजना में सरकार का योगदान (शुरुआती सदस्यों के लिए)

जो लोग 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच योजना में शामिल हुए थे, उनके लिए सरकार ने 5 साल तक कुल योगदान का 50% या ₹1,000 प्रति वर्ष (जो भी कम हो) का सह-योगदान दिया। इस तरह का लाभ केवल उन लोगों को मिला जो किसी और सरकार के सामाजिक योजना का लाभ नहीं उठा रहे थे और वह पेंशन नहीं भरते हो।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक में जाकर आवेदन करना होगा। ध्यान दे उस बैंक में आपका अकाउंट होना आवश्यक है। अगर नहीं है तो नया अकाउंट खोल सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया आसान है बस आपको बैंक में जाना है। बैंक कर्मचारी आपका आवेदन फिल कर देंगे।

योजना का भविष्य और महत्व :

Atal Pension Yojana (APY)भारत के असंघट्टित और गरीब तबके के लिए महत्वपूर्ण आधार बनी है। लगभग 7.65 करोड़ सदस्यों और लगातार बढ़ती पेंशन राशि के साथ यह योजना न केवल बुजुर्गों की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है, बल्कि जो परिवार रोज के मजदूरी पर चलते है उनके लिए बचत की नई दिशा और आशा है।

सरकार का डिजिटल एकीकरण, महिला भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच पर निरंतर ध्यान इस योजना को भारत की दुर्गम क्षेत्र तक पहोचने और लोगों के लिए विश्वासहार्य बनाने में मदत कर रहा हैं।

निष्कर्ष

अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और अपने बुढ़ापे को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो Atal Pension Yojana (APY) आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। छोटी-छोटी बचत से आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं और 60 साल के बाद हर महीने निश्चित पेंशन पा सकते हैं।

“सबके लिए पेंशन” के अपने विजन की ओर अटल पेंशन योजना लगातार आगे बढ़ रही है और करोड़ों भारतीयों को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा दे रही है।

आज ही अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं और अटल पेंशन योजना में शामिल होकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं!


अधिक जानकारी के लिए PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या APY हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

यह भी पढ़े