iocl apprentice recruitment 2025

IOCL Apprentice Recruitment 2025: 2830 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा वाले करें आवेदन

Indian Oil corporation ltd (IOCL) ने पूरे भारत में फैले हुए कुल 9 रिफायनरी में बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अप्रेंटिस पोग्राम के तहत जाएगी और इसमे कुल 2830 विभिन्न पद भरे जाएंगे। भारत के जो युवा 12वी, आयटीआय, डिप्लोमा या ग्रॅजुएशन के बाद रिफायनरी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते है उनके लिए करियर स्टार्ट करने में यह अच्छा अवसर है। IOCL Apprentice Recruitment 2025 के लिए जारी की हुई नोटिफिकेश के अनुसार अलग अलग ट्रेड में यह भर्ती की जाने वाली है। और ट्रेड के लिए पदों की संख्या रिफायनरी वाइज अलग अलग है।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 के तहत पारादीप रिफायनरी में 413, बोंगाई गाव रिफायनरी में 137, डिगबोई रिफायनरी में 112, पानीपत रिफायनरी 707, मथुरा रिफायनरी में 185, हल्दिया रिफायनरी में 216, गुजरात रिफायनरी में 583, बरौनी रिफायनरी में 313, गुहाहाटी रिफायनरी 82 में ऐसे कुल मिलाकर 2830 पद भरे जाएंगे।

What is an apprenticeship ? (क्या हें अप्रेंटशिप?)

अप्रेंटिस सरकार द्वारा चलाया जाने वाला प्रोग्राम है इसके तहत पढ़ाई के बाद युवाओं को प्रत्यक्ष रूप अनुभाव के लिए कंपनी और किसी भी अन्य फील्ड में नोकरी का अवसर प्रदान किया जाता है। जब कोई भी युवक आगे कहा भी जॉब के लिए अप्लाय करने जाएगा तब उसके पास कंपनी में प्रत्यक्ष काम करने का अनुभव भी साथ होगा। सरकार विभिन्न सेक्टर के अलग अलग सरकारी और प्रायवेट कंपनी के साथ मिलकर यह प्रोग्राम चलाती है। यह प्रोग्राम भारत सरकार के National Apprenticeship Training Scheme (nats) और National Apprenticeship Promotion Scheme (naps) इन संस्था चलाती है।

IOCL Apprentice 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रक्रियातिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू28 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि18 दिसंबर 2025
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए लिस्ट जारी होने की तिथि 27 दिसंबर 2025
दस्तावेज़ सत्यापन02–07 जनवरी 2026

IOCL Apprentice Recruitment 2025 के लिए योग्यता और पात्रता:

इस IOCLके अप्रेंटिस प्रोग्राम के लिए अप्लाय करने के लिए आपके पास 12वी, आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा पास होना चाहिए। इसमे विभन्न पद भरे जाने वाले है और अभी पदों के लिए अलग अलग पात्रता शर्ते है। इस में ग्रॅजुएशन के लिए भी पद है । इस लिए आवेदन आप किस ट्रेड के लिए कर रहे हो उसके लिए योग्यता क्या है ओ आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन करने से पहले जरूर देखे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 24 वर्ष (30-11-2025 तक)
  • आरक्षण अनुसार आयु में छूट:
    • SC/ST: +5 वर्ष
    • OBC-NCL: +3 वर्ष
    • PwBD: +10 वर्ष

यह भी पढ़े : Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2025 – पूरी जानकारी हिंदी में

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Salary And Training Period ( वेतन और ट्रेनिंग कार्यकाल)

इस में भरे जाने लगबग हर पद और ट्रेड का ट्रेनिंग पीरियड 12 महिना है। लेकिन इसमे सेक्रेटरी असिस्टंट के लिए 15 महीने और मॅकॅनिकल बॉइलर ट्रेड लिए 24 महीने ट्रेनिंग पीरियड रखी गई है। iocl के आधिकारिक निटिफिकेशन में स्टाइपेन्ड के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। लेकिन सॅलरी राज्य और ट्रेड के नुसार अलग अलग से होगी।

iocl apprentice recruitment

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Selection Process ( प्रक्रिया क्या होगी?)

IOCL अप्रेंटिस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदन करने के बाद आपके 12वी, डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रॅजुएशन में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकली जाएगी। मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फायनल लिस्ट निकली जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment के लिए अवश्य डॉक्युमेंट्स:

  • 10th पास प्रमाण पत्र (DOB प्रमाण)
  • 12th/ITI/Diploma/Degree मार्कशीट
  • केटेगरी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS/PwBD)
  • NATS/NAPS रजिस्ट्रेशन प्रिंट
  • फोटो व हस्ताक्षर
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और पान कार्ड

IOCL Apprentice Recruitment 2025: आवेदन कैसे करे ?

इस जॉब के लिए आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा ऑफ़लाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। आवेदन करने के लिए आप दो तरह से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की यारी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

STEP 1: IOCL Portal पर Online Application

  1. सबसे पहले आपको IOCL के आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com/ पर जाना होगा। वहा पर IOCL का होम पेज आपके सामने ओपन होगा।
  2. होमपेज ओपन होने के बाद आपके सामने Indian Oil For You का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमे इंडियन ऑइल फॉर करियर ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करने के बाद apprenticeships ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  3. अब आपके सामने IOCL अपरेंटशिप पेज ओपन होगा। वहा पे आपको Engagement of Apprentices under Refineries Division – 2025 (II) सेक्शन में Register/Apply on NATS/ NAPS portal ऑप्शन दिखाई देगा।
  4. Register/Apply on NATS/ NAPS portal में NATS और NAPS कही पर भी क्लिक करके आप आवेदन कर सकते है। NATS और NAPS में आवेदन करने की प्रक्रिया आगे दी गई है।

STEP 2: NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

NAPS
  1. NAPS से आवेदन करने के लिए आपको NAPS के आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.inपर जाना होगा।
  2. वेबसाइट में जाने के बाद आपको सामने होम पेज पे ही लॉगिन/रजिस्ट्रेशन ऑप्शन दिखाई देगा वहा पर जाइए।
  3. वहा पर आपको कँडिडेट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा वहा पर क्लिक करिए।
  4. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन बॉक्स ओपन होगा उसमें अपनी सारी जानकारी भरिए और लॉगिन केरिए। आगे फॉर्म में पूछे जाने वाली जानकारी भी ध्यान से भरिए।
NATS
  1. NATS से आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेनसाइट www.nats.education.gov.in पर जाना होगा।
  2. वह पर आपको स्टूडंट ऑप्शन दिखेगा वहा पर क्लिक करिए और उसके बाद जनरल स्टूडेंट पर क्लिक करिए।
  3. अब आपको स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन विकल्प दिखाई देगा वहा पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन बॉक्स ओपन होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन मे सारी जानकारी भरने के बाद फिरसे लॉगिन करे और अपना फॉर्म भरना सुरू करे।

आवेदन की प्रक्रिया आसान रखी गई है। बस आपको सारी जनकारी ध्यान से भरनी चाहिए। ट्रेड/ पद सिलेक्शन करते वक्त और रिफायनरी सिलेक्ट करते व्यक्त ध्यान से करे। और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखे।

निष्कर्ष

IOCL Apprentice Recruitment 2025 के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भारत के युवाओं को एक शानदार मौका प्रदान किया है। इसमें बिना किसी प्रकार की परीक्षा के चयन होना इसकी खास बात है। IOCL जैसी भारत की बड़ी कंपनी में काम करने से आपके भविष्य में इसका लाभ जरूर मिलेगा। युवाओं को इस अवसर का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

यह भी पढ़े