PMFBY: PM Fasal Bima Yojana 2025 — किसानों के लिए पूरी जानकारी और लाभ,जाने आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी हिन्दी में
PM Fasal Bima Yojana: भारत के किसनों के लिए आज बहुत ही बड़ी खबर आई है। किसनों के ऊपर खराब मौसम होने का और उसमें मेहनत से उपजी खेती का नुकसान होने का डर हमेशा बना रहता है। लेकिन अब डरने की कोई बात नहीं है। क्यूंकी भारत सरकार ने अब 2025-26 के रब्बी हंगाम के लिए प्रधान मंत्री किसान बीमा योजना (PMFBY) के आवेदन प्रक्रिया 1 डिसेंबर से चालू की है।
आप अपने खेती को खराब मौसम के वजह से होने वाले नुकसान से सुरखित रकने के लिए यह आपके पास अच्छा मौका है। 1 डिसेंबर से फसल बीमा सप्ताह चालू हो चुका है और इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। अगर आप इस योजना की लिए आवेदन करना चाहते है तो इस बीच आवेदन कर सकते है। योजना की पूरी जानकारी आगे भी पढिए।
PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) क्या है
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भारत सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों, बीमारियों और आकस्मिक जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना है। इस योजना की सुरवात 2016 की गई थी। किसानों ने इस योजना से अच्छा खासा प्रतिसाद दिया और 2016 से अब तक इस योजना में कुल 4.19 करोड़ से ज्यादा भारत के किसानों ने आवेदन किया है। pm fasal bima yojana (PMFBY) एक व्यापक बीमा योजना है जो किसानों को प्रकृतिक आपदाओं, कीटों, बीमारियों, बाढ़, तूफान, सूखा और कटाई के बाद होने वाले नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देती है। इस योजना को तकनीकी का सहारा लेकर भरोसेमंद और पारदर्शी बनाया गया है।

PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) के लिए आवेदन कैसे करे
PMFBY योजना के आवेदन के लिए बहुत सारे विकल्प सरकार ने दिए हुए है। आप ऑनलाइन घर बैठे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है, अगर आप खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते तों पास के CSC सेंटर में जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते। अगर आपको ऑफ़लाइन आवेदन करना है तो उसके लिए भी सरकार ने विकल्प दिया है। ऑफ़लाइन आवेदन के लिए आप किसी भी बैंक में में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है. इसके साथ बीमा कंपनी के अधिकृत शाखा पर जाके भी आवेनदान कर सकते है ।
- किसी भी बैंक से
- CSC केंद्र से
- बीमा कंपनी की अधिकृत शाखा से
- PMFBY पोर्टल → pmfby.gov.in
हम यहा पर PMFBY के अधिकृत पोर्टल से आप कैसे आवेदन कर सकते है इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
स्टेप 1: पहले PMFBY की अधिकृत वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर जाए।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर आपको किसान कॉर्नर का विकल्प दिखेगा वहा पर क्लिक करने के बाद नया विंडो ओपन होगा उसमे से अतिथि किसान के ऑप्शन पर क्लिक करना है। वहा पर क्लिक करके सीधे रजिस्ट्रेशन फॉर्म के पेज पे जाओगे ।
ध्यान दें: अगर आप पहले से पंजीकृत हैं तो सीधे लॉगिन सेक्शन से लॉगिन कर सकते है।
स्टेप 3: पंजीकरण फॉर्म भरें
किसान विवरण भाग में भरें:
- आपका पूरा नाम (बैंक पासबुक के अनुसार)
- पिता/पति का नाम और संबंध
- मोबाइल नंबर (जिसपे OTP आ सके )
- आयु, लिंग और जाति श्रेणी
- किसान का प्रकार (भूमिधारक/बटाईदार/काश्तकार)
- किसान श्रेणी (लघु/सीमांत/अन्य)
पता संबंधी जानकारी:
- राज्य और जिले का चयन करें
- तहसील/उप-जिला
- गांव या शहर का नाम
- पूरा पता और पिन कोड
पहचान प्रमाण:
- आईडी का प्रकार चुनें (आधार कार्ड अनिवार्य)
- आधार नंबर सावधानीपूर्वक भरें
बैंक खाता विवरण:
- IFSC कोड (बैंक पासबुक में मिलेगा)
- बैंक और शाखा का नाम
- बचत खाता संख्या दो बार भरें (पुष्टि के लिए)
- सभी जानकारी भरने के बाद नीचे कैप्चा कोड दर्ज करें और “Create User” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको फिर से होमपेज पर जाना होगा। अब “किसान कॉर्नर” में ” लॉगिन” पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज पर ले जाएगा।
लॉगिन पेज पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें। फिर “OTP के लिए अनुरोध करें” पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर 6 अंकों का OTP आएगा, उसे दर्ज करके “सबमिट” करें।
स्टेप 5: बीमा आवेदन फॉर्म पूरा करें
- यहां आपको फसल बीमा से संबंधित विवरण भरना होगा:
- सीजन (खरीफ/रबी) का चयन
- फसल का नाम और क्षेत्रफल
- भूमि विवरण (खसरा नंबर, गांव आदि)
- बुआई की तारीख
स्टेप 6: दस्तावेज अपलोड करें:
- भूमि दस्तावेज (खतौनी/जमाबंदी)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- फोटो (यदि आवश्यक हो)
- अब पको आवेदन सबमिट करना होगा।
सटेप 6: प्रीमियम का भुगतान
आवेदन सबमिट करने पर आपको दो विकल्प मिलेंगे:
- बाद में भुगतान करें: यदि आप तुरंत भुगतान नहीं करना चाहते
- अभी भुगतान करें: तत्काल भुगतान के लिए
भुगतान के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI का उपयोग कर सकते हैं।
स्टेप 7: रसीद डाउनलोड करें
भुगतान होने के बाद आपके पास पुष्टिकरण संदेश मिलेगा। रसीद का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें। इसमें आपका एप्लीकेशन नंबर होगा जो भविष्य में काम आएगा।
PM Fasal Bima Status ( आवेदन की स्थिति कैसे जाचे?)
आवेदन पूरा होने के बाद काभी भी आप आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है। उसकी भी प्रक्रिया आसान है। नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करके आप स्टेटस चेक कर सकते है।
- PMFBY वेबसाइट के होमपेज पर जाए। वहा पर दिख रहे “आवेदन स्थिति” का विकल्प चुनें
- उसके बाद आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी उसमे अपना एप्लीकेशन नंबर या रसीद नंबर डालें
- कैप्चा भरकर सबमिट करें
- आपको वर्तमान स्थिति दिख जाएगी
यह भी पढ़े : PM Kisan Samman Nidhi की जानिए पूरी जानकारी
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना(PMFBY) असल में भारत के किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच साबित हुई है। कम प्रीमियम, व्यापक कवरेज, आधुनिक तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।
यदि आप किसान हैं और अभी तक PM Fasal Bima Yojana के लिए आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत नजदीकी बैंक, CSC या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराएं। यह योजना न केवल आपकी फसल बल्कि आपके परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित करती है।
आने वाले समय में निसर्ग के बदते स्वरूप देखते हुए ऐसी योजनाएं और भी महत्वपूर्ण हो जाएंगी। PMFBY भारतीय कृषि को और भारत के किसान को सुरक्षित, स्थिर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अधिक जानकारी के लिए:
- आधिकारिक वेबसाइट: pmfby.gov.in
- हेल्पलाइन: 14447
- ईमेल: pmfby-dac@gov.in

