SSC GD Constable 2026

SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी

SSC GD कॉन्स्टेबल की तयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। क्यूंकी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानि SSC ने कॉन्स्टेबल के लिए बड़ी भारती निकली है। इस SSC GD Constable 2026 के भर्ती में कुल 25 हजार से भी ज्यादा पद भरे जाएंगे। अगर आप सचमे अर्ध सैनिक दल जैसे रिस्पेक्टेड दल में जॉब करने का सपना देख रहे हो तो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हो। आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 दी गई है। इस भर्ती की और जानकारी के लिए और आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए लेख आगे भी पढिए।

SSC GD Constable 2026 के लिए पदों की संख्या


इस भर्ती में विभिन्न अर्ध सैनिक दलों में पद भरे जाएंगे उसमे बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF), राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा दल(CISF), राष्ट्रीय राखीव पुलिस दल(CRPF),इंडो तिबेटन बॉर्डर पुलिस(ITBP), सशस्त्र सीमा दल(SSB), सेक्रेटरीएट सिक्युरिटी फोर्स(SSC), आसाम रायफल(AR) जैसे दल शामिल है। किस दल में कितने पद बहरे जाएंगे इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

दल का नामपुरुषमहिलाकुल पद
BSF52492616
CISF13,1351,46014,595
CRPF5,3661245,490
SSB1,76401,764
ITBP1,1091941,293
AR (Assam Rifles)1,5561501,706
SSF23023
कुल (Grand Total)23,4672,02025,487

SSC GD Constable 2026 image
SSC GD Constable 2026

SSC GD Constable 2026 – मुख्य विवरण

श्रेणीविवरण
पद का नामकॉन्स्टेबल
भर्ती संघटन कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कुल रिक्तियाँ25,487 पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
वेतनमान(Salary)पे लेवल–3 (₹21,700 – ₹69,100)
शामिल बलBSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles, SSF
आयु सीमा18–23 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
चयन प्रक्रियाCBT → PET/PST → मेडिकल
आधिकारिक नोटिफिकेशन SSC GD Notification pdf
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in

SSC GD Constable 2026 Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)


SSC GD के अन्तर्गर सुरक्षा क्षेत्र के पद भरे जाते इस कारण इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्र और शैक्षणिक मानदंड के साथ कुछ शारीरिक मानदंड को पूरा करना भी आवश्यक है।

1.आयु सीमा (Age Limit)

SSC के अनुसार इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18–23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानि आपका जन्म 2-01-2003 के बाद का और 01-01-2008 के पहले का होना चाहिए। इसमे आरक्षण श्रेणी और कुछ के लिए छूट भी दी है, उसका विवरण नीचे दिया है।

Age Relaxation (ऊपरी आयु में छूट)

श्रेणीआयु में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
Ex-Servicemen3 वर्ष (सर्विस अवधि घटाने के बाद)
1984 दंगों के पीड़ित (UR/EWS)5 वर्ष
1984 दंगों के पीड़ित (OBC)8 वर्ष
1984 दंगों के पीड़ित (SC/ST)10 वर्ष

2. शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास होना आवश्यक है। परीक्षा का रिजल्ट 01-01-2026 तक घोषित होना चाहिए।

3.शारीरिक मानदंड

ऊंचाई (Height):

पुरुष: 170 सेमी
महिला: 157 सेमी

छाती (Chest) – केवल पुरुषों के लिए:

बिना फुलाए: 80 सेमी
फुलाने पर: कम से कम 5 सेमी का विस्तार

कुछ विशेष श्रेणियों और क्षेत्रों के उम्मीदवारों को ऊंचाई और छाती में छूट मिलती है। इस की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखे।

यह भी देखो : UP Homeguard Bharti 2025: 41,424 पदों पर बंपर भर्ती

SSC GD Constable 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)


SSC GD Constable 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में की जाएगी। लिखित परीक्षा, फिजिकल, मेडिकल टेस्ट,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे चरणों में होगी उसके बाद अंतिम सिलेक्शन की यदि निकली जाएगी। यह चार चरण नीचे विस्तृत बताए गए है।


चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)


इसमे कुल 80 बहुपर्यायी प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनमे हर एक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस परीक्षा के लिए एक घंटे यानि 60 मिनिट का समय दिया जाएगा। और परीक्षा पूरी तरह से कॉम्पुटर पे होगी। इस कंप्युटर बेस परीक्षा का सिलॅबस नीचे दिया है।

भागविषयप्रश्नअंक
Part AGeneral Intelligence & Reasoning2040
Part BGeneral Knowledge & General Awareness2040
Part CElementary Mathematics2040
Part DEnglish / Hindi2040

चरण 2: शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

ऊंचाई (Height):

  • पुरुष: 170 सेमी
  • महिला: 157 सेमी

छाती (Chest) – केवल पुरुषों के लिए:

  • बिना फुलाए: 80 सेमी
  • फुलाने पर: कम से कम 5 सेमी का विस्तार

कुछ विशेष श्रेणियों और क्षेत्रों के उम्मीदवारों को सरकार नियमों के अनुसार ऊंचाई और छाती में छूट मिलती है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारी नोटिफिकेशन जरूर देखे।

चरण 3: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

CBT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि PET के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़ शामिल है उसके जरिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली जाएगी :

इवेंटपुरुषमहिला
सामान्य उम्मीदवार5 किमी – 24 मिनट1.6 किमी – 8.5 मिनट
लद्दाख क्षेत्र1.6 किमी – 7 मिनट800 मीटर – 5 मिनट

Ex-Servicemen के लिए: पूर्व सैनिकों को PET से छूट है, लेकिन उन्हें PST के लिए मापन के लिए उपस्थित होना होगा।

चरण 4: मेडिकल परीक्षा (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

PET/PST पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज़:

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (Ex-Servicemen के लिए)
  • 1984 दंगा पीड़ित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • NCC सर्टिफिकेट (यदि हो)

SSC GD Constable 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी हुई है। ऑफलाइन आवेदन करने का पर्याय नहीं दिया गया है। आवेदन करने के लिए दी नीचे गई स्टेप्स फॉलो करेके आप आवेदन कर सकते है।

  1. पहले आप स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  2. वहा पर होम पेज पे हि क्विक लिंक्स सेक्शन में “Apply”बटन दिखाई देगा वह पर क्लिक करने के बाद आप रजिस्ट्रेशन विंडो में जाओगे।
  3. रजिस्ट्रेशन विंडो में जाने के बाद सब इनफॉर्मेशन ध्यान से भरे और रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  4. लॉगिन id बनने के बाद लॉगिन करे और आवेदन फॉर्म की सारी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. अब आपको आवेदन शुल्क भरने के लिए कुछ विकल्प दिए जायेगे (UPI,ऑनलाइन बैंकिंग, कार्ड) आपको जो सहज लगे उसे चुन के आप शुल्क का भुगतान करें।
  6. सारी जानकारी भरने के बाद और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर रखे

आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान रखी गई है। आप घर बैठ के ही आवेदन कर सकते है।

निष्कर्ष

SSC GD Constable 2026 भारत के युवाओं के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों में शामिल होने का एक बेहतरीन अवसर है। यह भर्ती न केवल सरकारी नौकरी का मौका देती है, बल्कि देश की सेवा करने का और समाज में सन्मान पाने का मौका भी देती है।

यदि आप 10वीं पास हैं और शारीरिक रूप से फिट हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। जल्द ही आवेदन करें और अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़े