BTSC Recruitment 2025

BTSC Recruitment 2025: बिहार में 1907 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता, सैलरी और एग्जाम पैटर्न, जानकारी हिन्दी में

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने एक साथ 1907 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के पदों पर नियुक्ति होगी।

BTSC Recruitment 2025 की सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर हर महीने 1 लाख 42 हजार रुपये तक की शानदार सैलरी मिलेगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, और सरकारी जॉब की तयारी कर रहे है,तो यह मौका आपके लिए भविष्य के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

BTSC Recruitment 2025
BTSC Recruitment 2025

BTSC Recruitment 2025 में कितनी हैं वैकेंसी? जानें पूरी डिटेल

इस भर्ती में तीन अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं:

वर्क इंस्पेक्टर – 1114 पद
डेंटल हाइजीनिस्ट – 702 पद
हॉस्टल मैनेजर – 91 पद

कुल मिलाकर 1907 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा। यह संख्या काफी बड़ी है और शेकड़ों युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

BTSC Recruitment 2025 के लिए योग्यता (Qualification)

वर्क इंस्पेक्टर के लिए

  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अवश्य है
  • आवेदक के पास आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर या प्लम्बर ट्रेड में सर्टिफिकेट होना अनिवार्य

डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए

  • बारहवीं कक्षा बायोलॉजी विषय के साथ पास होनी चाहिए
  • डेंटल हाइजीन में 2 साल का डिप्लोमा किया होना जरूरी
  • बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल से डेंटल हाइजीनिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा

हॉस्टल मैनेजर के लिए

  • भारत के किसी भी विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट में डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉस्पिटैलिटी/हॉस्टल मैनेजमेंट में योग्यता होनी चाहिए

BTSC Recruitment 2025 के लिए उम्र की सीमा क्या है?

इस BTSC Recruitment 2025 के भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

न्यूनतम उम्र – 18 साल
सामान्य वर्ग – अधिकतम 37 साल
महिला और OBC – अधिकतम 40 साल
SC/ST वर्ग – अधिकतम 42 साल

इस रिक्रूटमेंट के लिए आरक्षण श्रेणी के अनुसार उम्र में छूट के नियम लागू हैं, इसलिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ज्यादा मौका मिलेगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

BTSC Recruitment 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सरकारी नौकरी के सारे भत्ते भी अलग से दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर आपकी इनकम 1.42 लाख रुपये महीना तक पहुंच सकती है।

कैसे होगा सिलेक्शन?

इस BTSC Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी ओ नीचे दी गई है:

  1. लिखित परीक्षा – यह परीक्षा कंप्यूटर बेस टेस्ट होगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन – लिखित परीक्षा में यशस्वी उमेदवारों को डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा
  3. मेडिकल जांच – और बाद में उमेदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न :-

वर्क इंस्पेक्टर परीक्षा

  • कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे
  • हर सवाल 1 अंक का होगा
  • गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होंगे
  • पूरी तरह परीक्षा कंप्यूटर पर होगी

डेंटल हाइजीनिस्ट परीक्षा

  • 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी।
  • हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे
  • डेंटल हाइजीन डिप्लोमा से संबंधित सवाल
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पेपर

हॉस्टल मैनेजर परीक्षा

यह परीक्षा थोड़ी अलग है, इसमें कुल 200 अंकों की परीक्षा होगी:

जनरल नॉलेज, साइंस और करंट अफेयर्स – 25 सवाल (50 अंक)
रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 15 सवाल (30 अंक)
कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान – 5 सवाल (10 अंक)
सामान्य हिंदी – 8 सवाल (16 अंक)
सामान्य अंग्रेजी – 5 सवाल (10 अंक)
एडमिनिस्ट्रेटिव एप्टीट्यूड – 5 सवाल (10 अंक)
होटल मैनेजमेंट विषय – 37 सवाल (74 अंक)

BTSC Recruitment 2025 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करना बेहद ही आसान है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है बस इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन करें।

  • स्टेप 1: BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: होमपेज पर ही आपको Recruitment विकल्प दिखाई देगा। वहा पर क्लिक करके आप अप्लाई लिंक पेज पर जाएंगे।
  • स्टेप 3: Recruitment पेज पर जाने के बाद आपको बहुत नोटिफिकेशन की लिस्ट दिखाई देगी। आप जिस पोस्ट के लिए अप्लाय करना चाहते हें उस पोस्ट के सामने के अप्लाइ लिंक पर क्लिक करिए।
  • स्टेप 4: अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सही-सही भरें
  • स्टेप 4: एप्लिकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें
  • स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

आवेदन की अंतिम तारीख

BTSC Recruitment 2025 के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 है। इसलिए देर न करें और जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

जरूरी बातें याद रखें

  • सभी जानकारी सही-सही भरें, गलत जानकारी पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है
  • जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
  • अच्छी इंटरनेट स्पीड वाली जगह से फॉर्म भरें
  • फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट संभालकर रखें
  • नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें

यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और करियर ग्रोथ – सब कुछ एक साथ मिल रहा है। तो फिर देर किस बात की? आज ही अपना आवेदन पूरा करें और सरकारी नौकरी पाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़े