HPRCA Patwari Recruitment 2025: हिमाचल में आई 530 पटवारी पदों की बंपर भर्ती! हिन्दी में जानकारी
HPRCA Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी! अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आप का सपना सरकारी जॉब करना है। तो यह आया हुआ अवसे आपके जीवन में गेम चेंजर साबित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग यानि HPRCA ने राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी पदों के लिए बड़ी भर्ती करने का ऐलान किया है।
HPRCA Patwari Recruitment 2025 में कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस लिए जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म?
अगर आप भी इस HPRCA Patwari Recruitment 2025 भर्ती में रुचि रखते हैं तो इन तारीखों को अपनी डायरी में नोट कर लीजिए:
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट: 12 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन अप्लाई करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
आवेदन की लास्ट डेट: इस भर्ती के लिए 16 जनवरी 2026 तक आप अपना आवेदन भर सकते हैं।
कहां करें अप्लाई : ऑनलाइन आवेदन के लिए HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आपको आवेदन करना होगा।
किसी भी ऑनलाइन आवेदन के लिए आखिरी तारीख का इंतजार करना भारी पड़ सकता है। क्यूंकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट अच्छे से काम नहीं करती , इसलिए स्मार्ट बनिए और जल्दी अप्लाई कर दीजिए।
HPRCA Patwari Recruitment 2025 के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
पटवारी बनने के लिए आपको ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं है। बस आपको इस जोब के लिए 12वीं पास होना जरूरी है – चाहे किसी भी भारत के मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से आपने यह परीक्षा क्लियर की हो।
हालांकि, अगर आपको हिमाचल की संस्कृति, लोकल भाषाओं और वहां के रहन-सहन के बारे में अच्छी समझ होनी आवश्यक है, तो यह आपके लिए जॉइनिंग के बाद के लिए भी प्लस पॉइंट होगा। इसके साथ आपके पास कंप्युटर की बेसिक नॉलेज भी आवश्यक है।
उम्र की बात करें तो?
HPRCA Patwari Recruitment 2025 के आवेदन के लिए उमेदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 45 साल के बीच होनी चाहिए। यह कैलकुलेशन 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में आरक्षण श्रेणी के लिए (SC, ST, OBC और दूसरी आरक्षित कैटेगरी) उम्मीदवारों को आयु सीमा में राहत मिल सकेगी। यह आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार होगा।
SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी
HPRCA Patwari Recruitment 2025 के लिए कैसे होगा सिलेक्शन?
पहला चरण – लिखित परीक्षा:
सबसे पहले आपको एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा जो की 120 नंबर का होगा। इसे CBT टेस्ट के लिए आपको एक घंटा 30 मिनिट का समय दिया जाएगा यानी 90 मिनट का टाइम रहेगा। इस टेस्ट के सिल्याबस में जनरल नॉलेज, मैथ्स, हिंदी और इंग्लिश से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे आएंगे।
दूसरा चरण – दस्तावेज़ जांच:
जो उम्मीदवार पहले राउंड यानि परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। यहां आपके सर्टिफिकेट्स की पूरी जांच होगी। और उसके बाद ही अंतिम लिस्ट निकली जाएगी।
पटवारी के लिए सैलरी कितनी मिलेगी?
शुरुआत में जब आप ट्रेनिंग पीरियड में होंगे, तब आपको हर महीने 12,500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपके सैलरी में बढ़ोतरी होती है और आपको पक्की नौकरी मिल जाती है।
अंतिम सलाह
HPRCA Patwari Recruitment 2025 के तहत हिमाचल प्रदेश के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में अपना करियर बनाने का शानदार विकल्प है। पटवारी का पद भारत के ग्रामीण इलाकों में सम्मानजनक है उसके साथ इसमें करियर ग्रोथ की भी अच्छी संभावनाएं हैं।
तो देर किस बात की? अभी से इस भर्ती की तैयारी में लग जाइए और जैसे ही 12 दिसंबर को पोर्टल खुले, सबसे पहले अपना आवेदन फॉर्म भर दीजिए। याद रखिए – अवसर का फायदा उन्हें मिलत हैं जो समय रहते एक्शन लेते हैं!
ऑल द बेस्ट!

