AIIMS INI CET Jan 2026 : INI CET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कुल 32,374 छात्रों को मिलेगा अवसर
अगर आप देश के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।क्यूंकी एम्स ने AIIMS INI CET Jan 2026 के लिए काउंसलिंग का दरवाजा खोल दिया है और इस बार कुछ बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। जो आपकी एडमिशन पर प्रभाव कर सकते हैं।
इस साल कुल मिलाकर 32,374 मेडिकल के छात्रों ने INI CET परीक्षा पास की है और अब वे अपने रुचि के हिसाब से मनचाहे कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग में शामिल हो रहे हैं। यह सिर्फ AIIMS के लिए नहीं, बल्कि देश के कुछ सबसे नामी संस्थानों जैसे PGIMER चंडीगढ़, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST तिरुवनंतपुरम के लिए भी है यह काउंसिलिंग की जाती है।

इस बार क्या है खास?
इस साल से पहले तो काउंसलिंग में ऐसा था कि मेडिकल में पोस्ट ग्रॅजुएट PG और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के लिए उम्र की कोई ऊपरी सीमा निच्छित नहीं होती थी। मतलब कोई भी योग्य उम्मीदवार, इन कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकता था फिर चाहे उसकी उम्र कितनी भी क्यू ना हो। लेकिन इसमे से अब दो संस्थान नए नियम लेकर आए हैं। इसका मतलब है कि अब एक तय उम्र से ज्यादा के कैंडिडेट्स इन संस्थानों के कुछ विशेष कोर्सेज में एडमिशन नहीं ले पाएंगे।
इस बार की काउंसलिंग में एक अहम बदलाव किया गया है जिसकी वजह से कई उम्मीदवारों को सतर्क रहने की आवश्यक्यता है। दो बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट – NIMHANS और SCTIMST ने अपने कुछ खास कोर्सेज के लिए अब उम्र की अधिकतम सीमा तय कर दी है।
AIIMS CRE Recruitment 2025: 1300+ पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
AIIMS INI CET Jan 2026 को उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
अगर आपने भी INI CET क्वालिफाई किया है और काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं तो कुछ बाते आपको ध्यान रखनी आवश्यक है। खासतौर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज (NIMHANS) और श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) ने जारी किए हुए नए नियमों को जरूर समझें। ऐसा न हो कि आप गलती से किसी ऐसे कोर्स को चुन लें जिसके लिए आप उम्र की वजह से पत्र नहीं हो।
AIIMS INI CET Jan 2026 के लिए चॉइस फिलिंग करते समय अपनी रैंक, योग्यता और पसंद को ध्यान में रखकर ही कॉलेज और कोर्स का चुनाव करें। तो आपको महत्वपूर्ण चीज जो करनी है की सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां वेबसाइट पर जारी किए जाने वाले ताजा सूचना, लेटेस्ट अपडेट्स को बहुत ध्यान से पढ़ें।
याद रखें, इस प्रक्रिया में एक छोटी सी गलती भी आपकी पूरी मेहनत पर दिक्कत पैदा कर सकती है। इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को फाइनल करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें।
सीट अलॉटमेंट कैसे होगा?
AIIMS INI CET Jan 2026 सेशन के लिए एडमिशन का आखिरी मौका है। सीटों का आवंटन पूरी तरह से आपकी रैंक, आपके द्वारा भरे गए पर्याय और इसके साथ नए लाए गए नियमों पर इन तीन चीजों पर निर्भर करेगा।
इस एडमिशन के लिए लगे हुए सारे उमेदवारों को अनुरोध है की काउंसलिंग के शेड्यूल को ध्यान से देखे और उसी तरह से ही नियोजन करे। किसी भी महत्वपूर्ण तिथि को मिस न करने दे वरना आपकी मेहनत बेकार हो सकती है।
यह वाकई एक अच्छा मौका है देश के बेहतरीन मेडिकल संस्थानों और कॉलेजों में अपना भविष्य बनाने का। बस जरूरत है की आप सही जानकारी और सतर्कता रखे। तो अब इसमें देर किस बात की, अभी अपडेट रहें और अपने सपनों को हकीकत बनाने के लिए तैयार हो जाएं!
जानकारी के लिए और लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारीक www.aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाते रहें।

