UP Anganwadi Vacancy 2025: आंगनवाड़ी में कुल 10478 पदों के लिए भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता शर्ते
UP Anganwadi Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं के लिए एक बेहतरीन खबर है। क्यूंकी प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका के हजारों पदों पर भर्ती हो रही है। लेकिन यह महत्वपूर्ण बात भी ध्यान रहे, की कई जिलों में आवेदन की आखिरी तारीख करीब आ चुकी है और कुछ जिलों मे तारीख निकल चुकी है। अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें।
UP Anganwadi Vacancy 2025 के तहत यूपी सरकार ने राज्य के लगभग 24 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये थे। कुछ जिलों में आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई जिलों के लिए आवेदन विंडो खुली है। जल्दी कीजिए, क्योंकि देर होने पर आपका आंगनवाड़ी में काम करने का सपना अधूरा रह सकता है।

UP Anganwadi Vacancy 2025 क्या है जरूरी योग्यता?
अगर आप भी इस वॅकन्सी की तहत आंगनवाड़ी में नौकरी पाना चाहती हैं, तो सबसे पहले यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि आपके पास क्या योग्यता होने की आवश्यक्यता है।
शैक्षिक योग्यता:
- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है।
- यह UP Anganwadi Vacancy 2025 क भर्ती सिर्फ महिला उम्मीदवारों के लिए है, पुरुष अप्लाई नहीं कर सकते
विशेष वरीयता किसे मिलेगी?
- उसी ग्रामपंचायत या वार्ड जिसके लिए पद रिक्त है वहा पर रहने वाली गरीबी रेखा से नीचे की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को इस भर्ती में पहली वरीयता मिलेगी
- अगर उस इलाके में ऐसी महिलाएं नहीं मिलतीं, तो गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को इस भर्ती के लिए अवसर दिया जाएगा।
आयु सीमा:
- इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होनी आवश्यक है।
- और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है।
- ज्यादा और विस्तृत जानकारी के लिए अपने जिले का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Berojgari Bhatta Yojana 2025: लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप गाइड
UP Anganwadi Vacancy 2025 की आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान और सरल रखी गई है। बस नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. वेबसाइट पर जाएं– सबसे पहले UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाए।
2. अपना जिला चुनें– होम पेज पर अपने जिले को सेलेक्ट करें और “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन करें– यहा पर अपनी बेसिक जानकारी भरकर पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
4. लॉगिन करें– उसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से फिरसे लॉगिन करें।
5. फॉर्म भरें – लॉगिन के बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें – नाम, पता, शैक्षिक योग्यता आदि।
6. डॉक्यूमेंट अपलोड करें– उसके बाद अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
7. फाइनल सबमिट करें– सभी डिटेल्स एक बार ध्यान से चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
8. प्रिंटआउट सेव करें– आवेदन की प्रोसेस पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
जानिए चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी बातें
UP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए चयन कैसे होगा? इस भर्ती का चयन मेरिट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। आपकी योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर जिला स्तरीय समिति चयन करेगी।
जरूरी नोट:
- खाली पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है
- अंतिम निर्णय चयन समिति का होगा
- एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई बदलाव नहीं कर सकते
- मेरिट लिस्ट पोर्टल पर और सीडीपीओ/डीपीओ ऑफिस में लगाई जाएगी
आपके सवालों के जवाब
पासवर्ड भूल गए तो क्या करें? पासवर्ड भूल जाने की स्थिती में आप लॉगिन पेज पर दीये गए “पासवर्ड भूल गए” विकल्प का इस्तेमाल कर सकते है। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पे otp लेके इसे रीसेट कर सकते हैं।
आवेदन ‘अपूर्ण’ दिख रहा है? इसका मतलब है कि आपने कुछ जरूरी जानकारी नहीं भरी या दस्तावेज सही से अपलोड नहीं किए हो । ऐसी स्थिती मे आप दोबारा लॉगिन करके आवेदन पूरा कर सकते है।
क्या पुरुष आवेदन कर सकते हैं? नहीं, यह भर्ती सिर्फ महिला उम्मीदवारों के लिए है इसके लिए पुरुष आवेदन नहीं कर सकते।
फॉर्म सबमिट के बाद बदलाव हो सकता है? नहीं, एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई संशोधन या बदल नहीं किया जा सकता। इसलिए सबमिट करने से पहले सब जानकारी अच्छे से चेक कर लें।
अंतिम चयन की जानकारी कैसे मिलेगी? मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर और संबंधित कार्यालय में लगाई जाएगी। एसएमएस या ईमेल के जरिए भी सूचना मिल सकती है।

