MPSC Exam Postponed : संयुक्त परारंभिक परीक्षा की तारीख फिरसे टली, जानिए नई तारीख
MPSC Exam Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एक बार फिर से अपनी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अगर आप भी इस MPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्यूंकी 21 दिसंबर को होने वाली ‘ग्रुप-बी’ की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा अब जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी । आइए जानते हैं पूरी विस्तार में कि आखिर क्यों करना पड़ा ऐसा बदलाव और अब कब होगी परीक्षा।
फिर से टली MPSC की परीक्षा, स्टूडेंट्स में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ‘ग्रुप-बी’ अराजपत्रित सेवाओं की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। पहले यह परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आयोग ने अपने आधिकारिक परिपत्र जारी करके यह जानकारी दी है कि अब यह परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह खबर सुनते ही परीक्षा की तयारी कर रहें हजारों उम्मीदवारों के बीच एक बार फिर से हलचल मच गई है। पहले से ही कई बार परीक्षा की तारीखें बदली जा चुकी हैं, और अब यह तीसरी बार है जब परीक्षा को आगे खिसकाया गया है।
आखिर क्यों टली परीक्षा? (Why MPSC Exam Postponed)
राज्यभर में 21 दिसंबर को नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों की मतगणना होनी है। इसी दिन MPSC की परीक्षा भी होने वाली थी, जिससे कई जिला कार्यालयों ने आयोग को इस बारे में चिंता जताई थी। मतगणना और परीक्षा दोनों एक ही दिन होने से प्रशासनिक दिक्कतें आ सकती थीं।
इसी वजह से कई जिलाधिकारी कार्यालयों और राजस्व विभाग ने आयोग को कुछ गंभीर समस्याओं की जानकारी दी। इन समस्याओं को देखते हुए ही परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला आयोग ने किया है।
परीक्षा टलने की चार बड़ी वजहें
MPSC Exam Postponed होने की महसूल विभाग और जिलाधिकारी कार्यालयों ने जो चार प्रमुख कारण बताए, है जो नीचे दिए है:
पहली समस्या – परीक्षा केंद्रों की दूरी: आम तौर पर परीक्षा केंद्र और मतगणना केंद्र कॉलेज या स्कूल में होते है कुछ जगह पर दोनों केंद्र एक ही जगह पर या एक-दूसरे के बहुत करीब थे। दोनों जगहों पर भारी भीड़ होने की संभावना है, जिससे व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो सकता था।
दूसरी समस्या – ट्रैफिक जाम की आशंका: एक ही दिन दोनों बड़े इवेंट्स होने से शहरों में भारी ट्रैफिक जाम होने की पूरी संभावना थी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना भी करना पद सकता था।
तीसरी समस्या – जीतने वाले उम्मीदवारों की रैलियां: चुनाव परिणाम आने के बाद जीतने वाले उम्मीदवार अपनी जीत की खुशी में रैलियां और जुलूस निकालते हैं। इससे शहर में अव्यवस्था फैल सकती है और इसका परिणाम परीक्षार्थीओं पर भी हो सकता है।
चौथी समस्या – स्टाफ की कमी: परीक्षा आयोजित करने के लिए जरूरी स्टाफ और मानव संसाधन उपलब्ध नहीं होते। ज्यादातर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे होते, इसलिए परीक्षा के लिए पर्याप्त लोग नहीं मिल पाते।
नई परीक्षा तारीखें जारी की है –
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने दोनों संयुक्त प्रारंभिक परीक्षाओं की तारीखें बदल दी हैं और नई तारीखें भी बताई है।
महाराष्ट्र “ग्रुप-बी” (अराजपत्रित) सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 की नई तारीख: 4 जनवरी 2026
महाराष्ट्र ग्रुप-ए सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 की नई तारीख: 11 जनवरी 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें और इसी के अनुसार अपनी तयारी जारी रखे।
इस साल कितनी होगी भर्ती?
ग्रुप-बी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के तहत इस साल कुल 674 पदों पर भर्ती होने वाली है। यह एक अच्छा और सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने का। आइए जानते हैं किन-किन पदों पर कितनी वैकेंसी है:
सहायक कक्ष अधिकारी (ASO) के लिए केवल 3 पद, राज्य कर निरीक्षक (STI) के लिए 279 पद और पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) के 392 पद
इन आंकड़ों से साफ है कि सबसे ज्यादा भर्ती पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर हो रही है, जो युवा पुलिस अफसर बनाना चाहते है उनके लिए बेहतरीन अवसर है।
पहले भी बदली गई थी परीक्षा की तारीख
दरअसल, यह MPSC Exam Postponed होने की बात पहली बार नहीं है जब MPSC की परीक्षा की तारीख बदली गई है। इस परीक्षा का इतिहास तारीख के बारे में काफी दिलचस्प रहा है।
शुरुआत में यह परीक्षा 9 नवंबर 2025 को होनी थी। लेकिन महाराष्ट्र में आई बाढ़ और नैसर्गिक परिस्थिति के कारण राज्य सेवा परीक्षा को आगे बढ़ाना पड़ा। उसी के चलते संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी बदलकर 21 दिसंबर कर दी गई थी।
अब चुनाव की वजह से एक बार फिर से तारीख में बदलाव किया गया है। यह तीसरा बदलाव है, जिससे स्टूडेंट्स थोड़े परेशान भी हैं।

MPSC Exam Postponed: MPSC की परीक्षा में बार-बार हो रहे बदलाव से स्टूडेंट्स परेशान जरूर हैं, लेकिन इसे एक अवसर की तरह देखें। आपको अतिरिक्त समय मिला है अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने का। जो भी हो, अब 4 जनवरी 2026 की परीक्षा की तारीख पक्की है तो इसे ध्यान में रखकर पूरी मेहनत से तैयारी करें।
याद रखें, सफलता उन्हीं को मिलती है जो परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। तो घबराएं नहीं, बल्कि इस अतिरिक्त समय का सदुपयोग करें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी!
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें और किसी भी नए अपडेट के लिए अलर्ट रहें।

