Pariksha Pe Charcha image

Pariksha Pe Charcha 2026 : इग्ज़ैम पे चर्चा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जाने कैसे करे आवेदन हिन्दी में

अगर आप छात्र, टीचर या पेरेंट्स हैं और परीक्षा के तनाव को लेकर परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। क्यूंकी बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे बातचित करने का मौका आपके सामने है। जी हां, देशभर में छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का 2026 का और 9वां सीजन आने वाला है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Pariksha Pe Charcha 2026 (Source: MyGov official portal)
Pariksha Pe Charcha 2026 (Source: MyGov official portal)

क्या है यह Pariksha Pe Charcha ?

Pariksha Pe Charcha एक ऐसा अनोखा कार्यक्रम है जहां प्रधानमंत्री खुद देश के छात्रों से बात करते हैं। यह सिर्फ एक भाषण नहीं है, बल्कि एक इंटरैक्टिव सेशन है जहां पीएम मोदी परीक्षा से जुड़े डर, तनाव और चिंताओं को दूर करने के तरीके बताते हैं। यह कार्यक्रम हर साल शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाता है और लाखों छात्रों को इससे जुडते भी है।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख –

Pariksha Pe Charcha इस कार्यक्रम में हिस्स लेने के लिए आपके पास 11 जनवरी 2026 तक का समय है। हां, सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए अगर आप इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कर लें। कार्यक्रम का 9वां सीजन फरवरी 2026 में होने वाला है, ठीक बोर्ड एग्जाम्स से पहले।

Pariksha Pe Charcha के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

यह Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम में भारत के किसी भी राज्य के और किसी भी स्कूल के कक्षा 6 से कक्षा 12 के छात्र अप्लाय कर सकते है। अगर आप किसी छात्र के पेरेंट्स है तो आप भी इस कार्यक्रम के लाइ आवेदन कर सकते है। उसके साथ आप टिचर है तो भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।

तो आप सभी इस कार्यक्रम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। यह एक बड़ी बात है क्योंकि परीक्षा का तनाव सिर्फ बच्चों को नहीं, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों को भी प्रभावित करता है।

Free AI Course 2025: YUVA AI for ALL के तहत युवाओं के लिए बड़ा मौका, अभी करें फ्री में रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha में कैसे होगा सिलेक्शन?

इस कार्यक्रम में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन तो पहला कदम है, लेकिन पीएम मोदी से मिलने के लिए आपको एक ऑनलाइन क्विज भी क्लियर करना होगा। यह क्विज MyGov प्लेटफॉर्म पर दिया हुआ है। जो स्टूडेंट्स इस क्विज में पास होंगे, उन्हें प्रधानमंत्री से सीधे मिलने और अपने सवाल पूछने का मौका मिलेगा। सोचिए, कितनी बड़ी बात है यह!

आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर आप सोच रहे हैं कि रजिस्ट्रेशन कैसे करें, तो घबराइए मत क्यूंकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह आसान है।

पहला स्टेप: अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर innovateindia1.mygov.in/ppc-2026 वेबसाइट खोलें।

दूसरा स्टेप: वहां पर होम पेज पे ही आपको ‘Participate Now‘ का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

तीसरा स्टेप: अब आपके आमने अपनी कैटेगरी चुननी के लिए विकल्प दिखेंगे जैसे – स्टूडेंट (Self Participation), स्टूडेंट (Participation through Teacher login), टीचर और पेरेंट।

चौथा स्टेप: अब अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से MyGov पोर्टल पर लॉगिन करें।

पांचवां स्टेप: अब ओपन हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।

आखिरी स्टेप: अगर आप स्टूडेंट हैं तो आप चाहें तो प्रधानमंत्री जी से पूछने के लिए अपना सवाल भी सबमिट कर सकते हैं।

बस, हो गया आपका रजिस्ट्रेशन!

इस बार Pariksha Pe Charcha की थीम क्या है?

Pariksha Pe Charcha 2026 सिर्फ परीक्षा की बात नहीं करेगा। इस बार के कार्यक्रम में कई दिलचस्प विषय पर भी बात होगी। जैसे परीक्षा की ओर दर की बजह आनंद और त्योहार की तरह देखना, हमारे असली हीरो स्वतंत्रता सेनानीओं से प्रेरण लेना, हमारी धरती को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जानना, स्वच्छ भारत और साफ सफाई का महत्व जानना। यह विषय पर चर्चा होगी। यह सब बातें छात्रों को सिर्फ पढ़ाई में नहीं, बल्कि जीवन में भी बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगी।

क्यों खास है यह कार्यक्रम?

Pariksha Pe Charcha कोई साधारण कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सरकार के ‘परीक्षा योद्धा’ अभियान का एक अहम हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य मकसद है छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना रहा है।

हर साल बोर्ड एग्जाम्स के समय छात्रों पर बहुत दबाव होता है। कुछ बच्चे इतना स्ट्रेस ले लेते हैं कि उनकी सेहत पर भी असर पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री खुद उनसे बात करके उन्हें समझाते हैं कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं है, बल्कि एक नया शुरुआत है।

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, एक मूवमेंट है

परीक्षा पे चर्चा अब सिर्फ एक इवेंट नहीं रह गया है, यह एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। पिछले 8 सालों में लाखों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया है और उन्हें फायदा हुआ है। सोशल मीडिया पर #ParikshaPeCharcha ट्रेंड करता है और पूरे देश के बच्चे इसका बेसब्री से इंतजार भी करते दिखते हैं।

आजकल की कॉम्पिटिटिव दुनिया में बच्चों पर काम उम्र में ही बहुत प्रेशर होता है। हर कोई टॉप करना चाहता है, अच्छा कॉलेज जाना चाहता है। इस दौड़ में कई बार बच्चे खुद को भूल जाते हैं। परीक्षा पे चर्चा उन्हें याद दिलाता है कि असफलता कोई बुरी चीज नहीं है, और सफलता का मतलब सिर्फ मार्क्स नहीं है।

जल्दी करें, मौका हाथ से न जाने दें!

तो दोस्तों, अगर आप भी पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं, उनसे अपने सवाल पूछना चाहते हैं, या बस परीक्षा के तनाव को कम करना चाहते हैं, तो आज ही रजिस्ट्रेशन कर लें। याद रखिए, आवेदन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है।

यह आपके लिए एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस हो सकता है। सोचिए, आप अपने दोस्तों और परिवार को बता सकेंगे कि आपने देश के प्रधानमंत्री से बात की! यह मौका बार-बार नहीं आता।

Pariksha Pe Charcha सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह एक भरोसा है कि देश के सबसे बड़े नेता को हमारे बच्चों की परवाह है। यह एक संदेश है कि परीक्षा से डरने की नहीं, बल्कि उसे एन्जॉय करने की जरूरत है।

तो देर किस बात की? अभी अपना फोन उठाइए और innovateindia1.mygov.in/ppc-2026 पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लीजिए। कौन जाने, अगली बार टीवी पर दिखने वाला और प्रधानमंत्री से बात करने वाला चेहरा आपका हो!

यह भी पढ़े