Nursing jobs Abroad : नर्सिंग छात्रों के लिए खुशखबरी! महाराष्ट्र सरकार ने जर्मनी में करियर का दरवाज़ा खोला, जाने पूरी जानकारी
Nursing jobs Abroad: अगर आप नर्सिंग स्टूडेंट हैं तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। क्यूंकी अब आप जर्मनी जाकर ट्रेनिंग ले सकते हैं और और उसके साथ वहां पर अपना शानदार करियर बना सकते हैं।
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार और जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के बीच एक बड़ा और महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसके तहत महाराष्ट्र के नर्सिंग स्टूडेंट्स को विदेश में काम करने और ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा। यह जानकारी राज्य की वैद्यकीय शिक्षण राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ ने मिडीया को दी है।

पिछले कुछ दिन सह्याद्री अतिथीगृह में इस विषय पर मीटिंग्स हुई, जहां महाराष्ट्र की वैद्यकीय शिक्षण राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ और बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के मंत्री मैनफ्रेड लुखा ने इस ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किए। इस मौके पर वैद्यकीय शिक्षण विभाग के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।
इनमें वैद्यकीय शिक्षण विभाग के सचिव धीरजकुमार, वैद्यकीय शिक्षण आयुक्त डॉ. अनिल भंडारी, वैद्यकीय शिक्षण और संशोधन संचालनालय के संचालक डॉ. अजय चंदनवाले, और वैद्यकीय शिक्षण विभाग की सहसचिव डॉ. सुवर्णा खरात जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
स्टूडेंट्स को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
Nursing jobs Abroad: अब सवाल यह है कि इस समझौते से आखिर महाराष्ट्र के नर्सिंग स्टूडेंट्स को क्या फायदा होगा? तो दोस्तों, फायदे एक नहीं बल्कि कई हैं। जर्मनी में जॉब करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को एडवांस्ड स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। यानी कि उन्हें नर्सिंग के सबसे आधुनिक तरीके और तकनीक सिखाई जाएंगी। साथ ही उनके सर्टिफिकेट को मान्यता दिलवाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि जो नर्सें जर्मनी में नौकरी करने जाएंगी, उनकी सुरक्षा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए खास उपाय किए जाएंगे ताकि वहां काम करने वाली नर्सों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
इस समझौते का मुख्य मकसद क्या है?
माधुरी मिसाळ ने बताया कि इस करार का सबसे बड़ा उद्देश्य उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैयार करना है जिसका फायदा भारत के वैद्यकीय क्षेत्र को भी होगा। आज के समय में हेल्थकेयर सेक्टर में क्वालिटी मैनपावर की बहुत जरूरत है और यह समझौता इसी दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।
दोनों राज्यों की नर्सिंग शिक्षण संस्थाएं, यूनिवर्सिटीज और ट्रेनिंग सेंटर मिलकर काम करेंगे। स्टूडेंट्स और टीचर्स का आदान-प्रदान होगा, यानी महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स जर्मनी जाएंगे तो वहां के स्टूडेंट्स भी यहां आएंगे। साथ ही संयुक्त रूप से जर्मनी और महाराष्ट्र के बीच ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्टडी टूर और रिसर्च प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे।
इसका मतलब साफ है – महाराष्ट्र में नर्सिंग एजुकेशन का स्तर इंटरनेशनल लेवल का हो जाएगा। यह न केवल स्टूडेंट्स के लिए बल्कि पूरे राज्य के हेल्थकेयर सिस्टम के भविष्य लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होगा।
AIIMS INI CET Jan 2026 : INI CET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कुल 32,374 छात्रों को मिलेगा अवसर
स्किल डेवलपमेंट पर खास फोकस
जर्मनी के मंत्री मैनफ्रेड लुखा ने इस सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राज्यों के बीच नर्सिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए एक पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है।
इस प्लान में स्किल-बेस्ड हेल्थकेयर को बढ़ावा देना, रिसर्च को प्रोत्साहन देना, और विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। यानी कि सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स को नौकरी भी दिलवाने तक का पूरा सपोर्ट दिया जाएगा।
इस सहयोग से युवाओं को विदेश में रोजगार के बेहतरीन मौके मिलेंगे और साथ ही हेल्थ सेक्टर का मैनपावर भी ज्यादा ट्रेंड और कुशल बनेगा। यह एक win-win सिचुएशन है जिसमें दोनों देशों को फायदा होने वाला है।
जर्मन प्रतिनिधिमंडल का महाराष्ट्र दौरा
बता दें कि बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक महाराष्ट्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां की नर्सिंग शिक्षण व्यवस्था को करीब से देखा और समझा।
इस विजिट का मुख्य मकसद नर्सिंग क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना, ट्रेनिंग के अवसर उपलब्ध कराना और स्किल डेवलपमेंट के लिए नए रास्ते तलाशना था। और इसी का नतीजा है यह ऐतिहासिक समझौता जो महाराष्ट्र के हजारों युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
Nursing jobs Abroad का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका
दोस्तों, आज के दौर में विदेश में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। खासकर जर्मनी जैसे विकसित देश में काम करना तो और भी ज्यादा आकर्षक और सन्मान का विषयहै है। वहां की सैलरी, वर्किंग कंडीशंस, और लाइफस्टाइल सब कुछ बेहतरीन होती है।
नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसकी डिमांड पूरी दुनिया में है, खासकर यूरोप के देशों में, जहां पर मॅन पावर की बहुत ही कमी है। जर्मनी में नर्सों की भारी कमी है और वहां इंडियन नर्सों को बहुत पसंद किया जाता है।
Nursing jobs Abroad अब इस समझौते के जरिए महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स को सीधा जर्मनी जाने का मौका मिलेगा। वो भी पूरी तरह से ऑर्गनाइज्ड और सुरक्षित तरीके से। यह किसी भी नर्सिंग स्टूडेंट के लिए एक ड्रीम ऑपर्चुनिटी से काम नहीं है।
Nursing jobs Abroad जर्मनी में ट्रेनिंग और करियर के अवसर न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में मदद करेंगे, बल्कि भारत की हेल्थकेयर इंडस्ट्री को भी मजबूत बनाएंगे। अगर आप नर्सिंग स्टूडेंट हैं या इस फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सोने पे सुहागा वाली स्थिति है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाइए और अपने सपनों को पंख लगाइए। जर्मनी आपका इंतजार कर रहा है!

