SSC CHSL Answer Key 2025 हुई जारी – तुरंत ऐसे चेक करें अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने आखिरकार वो दिन दे ही दिया जिसका लाखों परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। SSC CHSL Answer Key 2025 अधिकृत वेबसाइट पर 8 दिसंबर 2025 को अपलोड कर दी गई है। इस साल करीब 30.10 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जो की 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आप अपनी आंसर की कैसे और कहा से डाउनलोड करें और इसके लिए क्या-क्या स्टेप्स फॉलो करने होंगे? चिंता मत कीजिए, हम आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में समजाने वाले हैं।

इस बार SSC CHSL Tier 1 परीक्षा में ग्रुप-सी के कुल 3,131 पदों के लिए भर्ती की जानी है। परीक्षा 50 से अधिक शिफ्ट में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी थी। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार होने के कारण इस बार आंसर की और रिजल्ट को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

ssc chsl answer key 2025
ssc chsl answer key 2025

SSC CHSL Answer Key 2025 डाउनलोड करने का सही तरीका

अगर आपने भी SSC CHSL की परीक्षा दीई हुई हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी आंसर की देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  3. होमपेज पर दिख रहे “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें। और उसमे “Combined Higher Secondary Level Examination (CHSL) 2025 (Tier-I)” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  4. सामने दिखने वाले “Answer Key Challenge” या “Module for candidate’s response sheet, tentative answer keys” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पांस शीट दिखाई देगी।
  6. PDF को में डाउनलोड करें और सेव कर लें।

परीक्षार्थीओं को यह भी रखना होगा की आंसर की और रिस्पांस शीट केवल 11 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी, इसलिए जल्दी से जल्दी डाउनलोड कर लें।

जवाब गलत लगे? ऐसे करें आपत्ति दर्ज

SSC ने 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 (शाम 6 बजे) तक आपत्ति विंडो खोल दी है। अगर आपको किसी भी प्रश्न या उसके उत्तर में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो आप ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करें।
  2. आंसर की के साथ एक्टिवेट हुए “Raise Objection” या “Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपको जिस प्रश्न पर आपत्ति जताना है, उसे सेलेक्ट करें।
  4. अपनी आपत्ति क्या है उसके के साथ सही उत्तर और उसका सबूत (प्रूफ) अटैच करें।
  5. लेकीन यह बात ध्यान रहे हर एक प्रश्न के लिए 50 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
  6. सबमिट करने से पहले सारी डिटेल अच्छे से चेक कर लें।
  7. सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज को सेव कर लें।

अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपने जमा की हुई फीस वापस कर दी जाएगी और फाइनल आंसर की में बदलाव भी किया जाएगा।

SSC CHSL Answer Key 2025 में आपका रोल नंबर, नाम, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट, हर प्रश्न का यूनीक आईडी, आपके द्वारा चुना गया ऑप्शन और सही उत्तर दिखाई देगा।इसमें आपको कलर कोड्स से भी मदद मिलेगी जैसे की हरा मतलब सही जवाब, लाल मतलब गलत जवाब, पीला मतलब सही ऑप्शन और ग्रे मतलब कोई जवाब नहीं दिया गया।

आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, SSC के तरफ से सभी चुनौतियों की जांच करेंगे। उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अनुमान है कि SSC CHSL Tier 1 का रिजल्ट जनवरी 2026 में आने की संभावना है। आपको पता ही होगा जो उम्मीदवार Tier 1 पास कर लेंगे, उन्हें Tier 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी

Tier 1 की SSC CHSL Answer Key 2025 जारी होना सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत है। अब आप अपने दिए हुए परीक्षा के अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं और अगर कोई गड़बड़ी लगे तो आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। याद रखें कि आपके पास केवल 11 दिसंबर शाम 6 बजे तक का समय है, इसलिए देरी न करें और आज ही अपनी आंसर की डाउनलोड करें। और अगर आपका स्कोर कट-ऑफ से ज्यादा है तो Tier 2 की तैयारी शुरू कर दें। और हां, पॉजिटिव रहें और मेहनत करते रहें।

SSC की ऑफिशियल वेबसाइट: ssc.gov.in

यह भी पढ़े