UPSC NDA 1 2026 & UPSC CDS 2026: सेना में अफसर बनने का मौका, 800+ पदों पर बंपर भर्ती शुरू! जानिए पूरी डिटेल हिन्दी में
UPSC NDA 1 2026 & UPSC CDS :दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना के यानि भारतीय सेना के अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी और खबर आई है! संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में सबसे बड़े अफसर बनकर देश की सेवा और रक्षा करना चाहते है, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। UPSC के मुताबीत इस बार कुल मिलाकर 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है।

UPSC NDA 1 2026 & UPSC CDS 2026 के लिए UPSC ने 10 दिसंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो जल्दी करें, क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 दी गई है। यानी आपके पास आवेदन के लिए सिर्फ 20 दिन का समय है । देर मत कीजिए, आज ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट UPSC.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर दें।
UPSC NDA 1 2026 के लिए वैकेंसी
नेशनल डिफेंस अकादमी और नेवल अकादमी परीक्षा (I) 2026 में इस बार कुल 394 पदों पर भर्ती होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार महिला उम्मीदवारों के लिए भी कई पद निकाले गए हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि किस विभाग में कितने पद निकले है।
भारतीय आर्मी – भारतीय थल सेना यानि आर्मी में इस बार सबसे ज्यादा 208 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से 10 पद खास तौर पर महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अगर आप भी जमीन से भारत की रक्षा की कमान संभलना चाहते है तो यह आपके लिए है।
भारतीय नेवी- भारतीय नौसेना यानि नेवी में 42 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 5 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। भारत की बहुत बड़ी सीमा समंदर से भी है और समंदरी सीमा से भी भारत को खतरा है। इस लिए नेवी समंदर से आने वाले दुश्मनों से भारत की रक्षा करती है.
एयर फोर्स- भारतीय वायु सेना यानि एयर फोर्स में कुल 120 पदों के लिए भारती होगी। लेकीन एयर फोर्स में तीन अलग-अलग कैटेगरी में भर्ती की जाएगी।
- फ्लाइंग ब्रांच: 92 पद, जिसमें 2 महिलाओं के लिए
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): 18 पद, जिसमें 2 महिलाओं के लिए
- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल): 10 पद, जिसमें 2 महिलाओं के लिए
नेवल अकादमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) इस स्कीम के तहत 24 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 3 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं।
NDA के लिए पात्रता शर्ते
अगर आप UPSC NDA 1 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपकी शादी नहीं होनी चाहिए यानि आप अविवाहित हो यह आवश्यक है। फिर चाहे आप लड़का हों या लड़की, शादीशुदा उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
आपकी जन्म तारीख 1 जुलाई 2007 से पहले और 1 जुलाई 2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो साल 2026 के मध्य तक आपकी उम्र 16 से 19 साल के बीच होनी आवश्यक है।
आवेदन का शुक्ल बहुत ही काम रखा गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फी के रूप में सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। वहीं SC, ST, महिला उम्मीदवारों और JCOs/NCOs/ORs के बच्चों को एक भी रुपया नहीं देना होगा। यानी उनके लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है!
SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी
UPSC CDS 2026 के लिए वैकेंसी
कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा 2026 में कुल 451 पदों पर भर्ती होगी। यह परीक्षा ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए होती है। इसके के लिए कुछ नीचे दिए गए पद है।
इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून– भारतीय सेना की देहरादून स्थित इस प्रतिष्ठित अकादमी में 100 पदों पर भर्ती होगी। अगर आप भारतीय थल सेना में सेवा देना चाहते है तो आप आवेदन कर सकते है. यहां से निकलकर आप थल सेना के अफसर बनते हैं।
इंडियन नेवल अकादमी, एझिमाला– केरल के एझिमाला में स्थित यह भारतीय नौसेना की अकादमी है। इस नेवल अकादमी में 26 पद हैं। यहां से ट्रेनिंग लेकर आप नेवी ऑफिसर बनेंगे।
एयर फोर्स अकादमी, हैदराबाद– हैदराबाद की एयर फोर्स अकादमी में 32 पद के लिए भर्ती निकली हैं। यहां से निकलने के बाद आप आसमान में उड़कर देश की रक्षा करेंगे यानि आप एयर फोर्स के अफसर बनेंगे।
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई– चेन्नई की OTA में सबसे ज्यादा पद हैं। SSC Men के लिए 275 पद और SSC Women के लिए 18 पद निकाले गए हैं। यानी कुल मिलाकर 293 पद सिर्फ OTA में है।
UPSC CDS 2026 के लिए उम्र की शर्तें
आपको ध्यान रहे की UPSC CDS 2026 के आवेदन करने के लिए पहली और महत्वपूर्ण शर्त यह है की आवेदन करने वाला अविवाहित हो यानि उसकी शादी नहीं होनी चाहिए.
इंडियन मिलिट्री अकादमी और इंडियन नेवल अकादमी के लिए पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनकी जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 के पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए। मतलब 19 से 24 साल के बीच की उम्र होनी आवश्यक है।
एयर फोर्स अकादमी के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए (गणना 1 जनवरी 2027 से)। जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 के पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (SSC Men) के लिए पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिनकी जन्मतिथि 2 जनवरी 2002 के पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं हो।
UPSC CDS के लिए शैक्षणिक योग्यता
इंडियन मिलिट्री अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी इन दोनों अकादमियों के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। यानी BA, BSc, BCom कुछ भी हो, चल जाएगा!
इसके साथ इंडियन नेवल अकादमी नेवी के लिए थोड़ी खास योग्यता चाहिए। आपके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। BE या BTech करने वाले छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। और एयर फोर्स अकादमी एयर फोर्स के लिए आपके पास दो विकल्प हैं – या तो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 10+2 लेवल पर फिजिक्स और मैथ्स के साथ डिग्री होनी चाहिए, या फिर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
UPSC CDS की आवेदन फीस भी बहुत ही क्कम है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। लेकिन SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बिल्कुल फ्री है। उन्हे कोई आवेदन फी नहीं देनी होगी।
UPSC NDA 1 2026 & UPSC CDS की चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
दोनों परीक्षा की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी।
लिखित परीक्षा– आवेदन के बाद सबसे पहले आपको एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें आपके गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के विषयों पर पेपर होंगे। अगर आप इसमें पास हो जाते हैं, तभी आपको दूसरे चरण यानि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
SSB इंटरव्यू– लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) के इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस इंटरव्यू में आपकी मानसिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, और व्यक्तित्व की जांच की जाती है।
आवेदन कैसे करें?
UPSC NDA 1 2026 & UPSC CDS के लिए आवेदन करना बेहद आसान है।
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट UPSC.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर ही आपको Apply Online का विकल्प दिखाई देगा, वह पर क्लिक करिए।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का विंडो ओपन होगा इसके लिए लगने वाली सारी जानकारी ध्यान से भरे उसके बाद ही आप फॉर्म भरना शुरू करते हो।
- फॉर्म में पूछे जाने वाली सभी जनकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- एक बार फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें।
- सबमिट होने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
अगर आपके मन में देशभक्ति का जज्बा है, और आप सेना में जाकर अपने देश की रक्षा का नेतृव करना चाहते हैं, तो यह UPSC NDA 1 2026 & UPSC CDS 2026 आपके लिए है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 है । देर मत कीजिए, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
याद रखें, सेना में करियर सिर्फ नौकरी नहीं है, यह एक सम्मानजनक जीवन जीने का तरीका है। सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है। तो फिर देर किस बात की? आज ही UPSC की वेबसाइट पर जाएं और अपना फॉर्म भर दें

