ICSI CS Admit Card 2025 : दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जाने पूरी जानकारी

ICSI CS Admit Card : अगर आप भी कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षा देने वाले हैं या देने और आपने इसके लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्यूंकी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम में पढ़ रहे सभी छात्र अब अपना एडमिट कार्ड ICSI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI की दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 22 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और 29 दिसंबर 2025 तक चलेंगी। ICSI ने सभी परीक्षार्थियों से कहा है कि वे अपने एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक कर लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना बिल्कुल न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड में इन बातों का ध्यान रखें

ICSI ने नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि इस बार एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को खुद ही ऑनलाइन जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। जब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, तो कुछ बाते जरूर ध्यान से चेक करे। जैसे की आपका नाम सही लिखा है या नहीं, फोटो और सिग्नेचर क्लियर हैं या नहीं, रजिस्ट्रेशन नंबर सही है या नहीं, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता सही है क्या, परीक्षा तारीख और टाइमिंग सही है क्या.

अगर आपको एडमिट कार्ड में कोई भी गलती दिखे या कुछ समझ न आए, तो फौरन ICSI को ईमेल कर सकते है। उनका ईमेल एड्रेस है enroll@icsi.edu

ICSI CS Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर आपको “ICSI CS December 2025 Admit Card” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भर कर लॉगिन करना होगा।

स्टेप 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें

स्टेप 5: अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: सभी डिटेल्स अच्छे से चेक करने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7: एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी संभाल कर रखें

AIIMS INI CET Jan 2026 : INI CET के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कुल 32,374 छात्रों को मिलेगा अवसर

परीक्षा से पहले ये न भूलें

परीक्षा में जाने से ICSI CS Admit Card पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें जैसे की पहचान पत्र। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड को पहले से ही अच्छे से चेक कर लेना सही होगा।

तो देर मत कीजिए और अपना जल्दी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा की तैयारी जोरों पर होगी, लेकिन एडमिट कार्ड के बिना सब बेकार है इस लिए एडमिट कार्ड होना जरूरी है।


Direct Link: ICSI की आधिकारिक वेबसाइट – icsi.edu

यह भी पढ़े