Messi India tour 2025 पर फैंस की नाराजगी, Messi Kolkata इवेंट में क्यों भड़के फैंस?
Messi India Tour : फुटबॉल के दिग्गज Lionel Messi का भारत दौरा शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए GOAT India Tour के पहले इवेंट में ऐसा हंगामा मचा कि मेसी को सुरक्षा के बीच भागना पड़ा। फैंस ने स्टेडियम में बोतलें और कुर्सियां फेंक दीं। आखिर क्या हुआ ऐसा? आइए जानते हैं पूरा माजरा।

2022 के फीफा वर्ल्ड कप विजेता Lionel Messi 13 दिसंबर से अपना ‘GOAT India Tour’ शुरू करने भारत पहुंचे हैं। इस दौरे में वो कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाने वाले हैं। मगर कोलकाता में पहला ही कार्यक्रम इतना बुरी तरह फेल हो गया कि अब सवाल उठने लगे हैं।
फैंस जो मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों रुपये खर्च करके पहुंचे थे, वो खाली हाथ और टूटे दिल के साथ वापस लौटे। नाराजगी इतनी बढ़ी कि स्टेडियम में हिंसक माहौल बन गया था।
Messi India tour पर फैंस का आरोप – पैसे लिए, मगर धोखा दिया
एक गुस्साए फैन ने बताया, “मैंने 12 हजार रुपये की टिकट खरीदी थी। मगर मेसी का चेहरा तक साफ नहीं दिखा। उनके चारों तरफ बस नेता और फिल्मी सितारे थे। हम आम लोगों को तो दूर ही रखा गया।”
एक और फैन ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यह बिल्कुल बेकार आयोजन था। मेसी बस 10 मिनट के लिए आए और चले गए। न एक किक मारी, न पेनल्टी ली। हमारे पैसे, भावनाएं और वक्त… सब बर्बाद हो गया।”
फैंस का एक और बड़ा आरोप है कि आयोजकों ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के आने का वादा किया था, मगर वो भी पूरा नहीं हुआ। एक निराश फैन ने कहा, “हमें बताया गया था कि शाहरुख खान भी आएंगे, लेकिन कोई नहीं आया।” लेकीन असल में स्टेडियम में शाहरुख खान मौजूद तो थे, मगर मेसी के मैदान में उतरते ही हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।
Free AI Course 2025: YUVA AI for ALL के तहत युवाओं के लिए बड़ा मौका, अभी करें फ्री में रजिस्ट्रेशन
Messi India tour में हुए अव्यवस्था और हंगामे के चलते Lionel Messi की शाहरुख खान, भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तय मुलाकात भी नहीं हो पाई। कार्यक्रम बीच में ही खत्म करना पड़ा और मेसी को कड़ी सुरक्षा में स्टेडियम से बाहर निकाला गया।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मांगी माफी, जांच कमेटी का गठन
Messi India tour के तहत हुए कलकत्ता में इस पूरे घटनाक्रम पर सीएम ममता बनर्जी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “कुप्रबंधन की इस घटना से मैं बेहद व्यथित और स्तब्ध हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मैं लियोनेल मेसी के साथ-साथ सभी खेल प्रेमियों और फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।”
उन्होंने आगे बताया कि रिटायर्ड जस्टिस आशीष कुमार राय की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई जा रही है। इस समिति में गृह विभाग के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव भी शामिल होंगे। यह टीम पूरी घटना की जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचने के उपाय सुझाएगी।
I am deeply disturbed and shocked by the mismanagement witnessed today at Salt Lake Stadium. I was on my way to the stadium to attend the event along with thousands of sports lovers and fans who had gathered to catch a glimpse of their favourite footballer, Lionel Messi.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 13, 2025
I…
अब आगे क्या होगा?
Messi India tour अभी शुरू ही हुआ है। हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में भी उनके कार्यक्रम होने अभी बाकी हैं। कोलकाता में हुई इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आगे के इवेंट्स में क्या बेहतर इंतजाम होंगे या फिर वही खराब प्रबंधन देखने को मिलेगा।
फैंस की उम्मीदें टूटी हैं और उनका गुस्सा जायज भी लगता है। आखिर हजारों रुपये खर्च करके अपने हीरो को देखने आए लोगों के साथ ऐसा सलूक उचित नहीं है। अब देखना यह है कि जांच में क्या सामने आता है और आयोजकों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

