CSIR Net Admit Card 2025 हुआ जारी, 18 दिसंबर को है परीक्षा – ऐसे करें डाउनलोड जाने पूरी जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार CSIR Net Admit Card 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, अब वे घर बैठे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अभी जो एडमिट कार्ड जारी हुआ है वह CSIR UGC NET 2025 के दिसंबर सत्र का है। और यह परीक्षा 18 दिसंबर को होने वाली है।

परीक्षा अब सिर्फ कुछ ही दिनों दूर है और उम्मीदवारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा कब और कितने बजे होगी, और किन-किन चीजों का खास ध्यान रखना होगा। आइए इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।
कहां से करें CSIR Net Admit Card 2025 डाउनलोड?
सबसे पहली और सबसे जरूरी बात यह है की आपको अपना एडमिट कार्ड केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से ही डाउनलोड करना है। NTA ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक या ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। इसलिए अगर आपको अभी तक कोई पोस्ट नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं। बस ऑनलाइन जाकर डाउनलोड कर लीजिए।
और हां, एक बात का विशेष ध्यान रखनी चाहिए बिना एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के आपको परीक्षा केंद्र में घुसने की इजाजत बिल्कुल नहीं मिलेगी। तो अभी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर निकलवा कर रखे।
NTA की ने जारी की हुई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, CSIR UGC NET 2025 की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड मोड में ही ली जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी। जिसमे पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यानि पूरे 3 घंटे की होगी और सेकंड शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी इसमे भी कुल 3 घंटे का समय होगा।
आपकी शिफ्ट की जानकारी आपके CSIR Net Admit Card 2025 पर साफ-साफ लिखी होगी, तो उसे ध्यान से चेक कर लें। साथ ही रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय भी एडमिट कार्ड पर दिया गया होगा। लेट होने से बचने के लिए समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।
CSIR Net Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपको टेक्निकल चीजें समझने में थोड़ी दिक्कत होती है, तो परेशान मत होइए। CSIR Net Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल और आसान रखी गई है फिर भी हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बता रहे हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है।
स्टेप 1: CSIR Net Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में csirnet.nta.nic.in वेबसाइट खोलें
स्टेप 2: होमपेज पर आपको “CSIR UGC NET Admit Card 2025” या “Admit Card for Joint CSIR-UGC NET DEC 2025” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा जहां आपको अपना Application Number (एप्लीकेशन नंबर) और Date of Birth (जन्मतिथि) या Password डालना होगा
स्टेप 4: सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें
स्टेप 5: बस हो गया! अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और कम से कम 2-3 प्रिंट निकलवा कर रखे
जैसे ही आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, एक बार अच्छे से सारी डिटेल्स चेक कर लें। कहीं कोई गलती तो नहीं है, ये देख लें। एडमिट कार्ड पर ये सभी जानकारियां होंगी वह आपको ध्यान से करना होगा। जैसे अपका रोल नंबर, अपका पूरा नाम, जन्म तिथि, आपकी आरक्षण कॅटॅगरी, पिता का नाम, अपका जेंडर, एप्लीकेशन नंबर, फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग ऐसी बहुत कुछ महत्वपूर्ण बैट ध्यान से चेक करे। और अगर किसी भी चीज में कोई गलती दिखे, तो तुरंत NTA से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए जरूरी चीजें
सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाना काफी नहीं है। आपको परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना अनिवार्य है। आप कोई भी ID ले जा सकते हैं। जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, कॉलेज या यूनिवर्सिटी का आईडी कार्ड। बिना वैलिड ID के आपको परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा, तो इसे बिल्कुल मत भूलिएगा।
बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि आखिर ये CSIR NET एग्जाम क्यों इतना जरूरी है। दरअसल, ये परीक्षा भारत की यूनिवर्सिटीज और रिसर्च इंस्टीट्यूट में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों और PhD में एडमिशन के लिए पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।
अगर आप रिसर्च के फील्ड में जाना चाहते हैं या फिर कॉलेज में टीचिंग करना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए बेहद जरूरी है। इस बार दिसंबर सत्र की परीक्षा में पांच विषयों के लिए परीक्षा होगी इसमे Earth Sciences (पृथ्वी विज्ञान), Chemical Sciences (रसायन विज्ञान), Life Sciences (जीवन विज्ञान), Mathematical Sciences (गणितीय विज्ञान), Physical Sciences (भौतिक विज्ञान) यह विषय है।
कई बार टेक्निकल दिक्कतों की वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाता। अगर आपके साथ भी CSIR Net Admit Card 2025 डाउनलोड करते समय ऐसा हो रहा है, तो घबराएं नहीं। आप तुरंत NTA की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- ईमेल आईडी: csirnet@nta.ac.in
आप इन पर कॉल या ईमेल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। NTA की टीम आपकी मदद करेगी।
यह भी पढ़े – CUET PG 2026 परीक्षा का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन! जानें कब है एग्जाम, कैसे भरें फॉर्म और क्या है पूरी प्रक्रिया
एक बहुत जरूरी बात जो NTA ने अपनी नोटिस में साफ की है की CSIR Net Admit Card 2025 जारी होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी पात्रता को फाइनल मान लिया गया है। आपकी eligibility की जांच आगे की प्रक्रियाओं में की जाएगी। इसलिए एडमिट कार्ड मिल जाने के बाद भी आपको सभी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
अब परीक्षा के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ अपनी तैयारी पर भी पूरा फोकस रखें। रिवीजन करते रहें और परीक्षा के दिन पूरी तरह से तैयार रहकर जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और शांत दिमाग से परीक्षा दें।
नोट: किसी भी अपडेट के लिए csirnet.nta.nic.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।

