BSF Admit Card 2025 : कॉन्स्टेबल ट्रेंडसमन फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करे डाउनलोड

बीएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का BSF Admit Card जारी कर दिया है। जिन युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनका एडमिट कार्ड का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

bsf admit card image( BSF Official)
bsf admit card (source- BSF Official)

बीएसएफ ने 12 दिसंबर 2025 को PET/PST (शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। और इसकी परीक्षा 26 दिसंबर 2025 से लेकर 20 मार्च 2026 तक देशभर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित होगी। उम्मीदवार अभी rectt.bsf.gov.in वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार बीएसएफ में कुल 3588 कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी – पहले PET/PST, फिर ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा और आखिर में मेडिकल टेस्ट। इस बीएसएफ़ भर्ती के बारे में और जानकारी जान ले।

BSF Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, तो यह प्रोसेस फॉलो करके आप BSF Admit Card डाउनलोड कर सकते है।

  1. सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाए
  2. होमपेज पर ही “Candidate Login” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  3. अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालें, साथ ही पासवर्ड या OTP भी एंटर करें और लॉगिन प्रक्रिया पूरी करे।
  4. अब “Print Admit Card या Constable (Tradesman)” वाले लिंक को खोलें।
  5. अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  6. इसे पीडीएफ में डाउनलोड करें और कम से कम 2-3 कॉपी प्रिंट करवा लें

जब आप अपना BSF Admit Card खोलेंगे, तो उसमें आपको यह सब जानकारी मिलेगी जैसे आपका नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, कैटेगरी, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर का पूरा एड्रेस और जरूरी निर्देश। परीक्षा से पहले इन सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें, कहीं कोई गलती तो नहीं है।

यह बहुत जरूरी बात यह है की एग्जाम के दिन आपके पास प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना चाहिए, कोई वैलिड फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस), और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो। ध्यान रखें कि मोबाइल फोन और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा सेंटर के अंदर ले जाना मना है।

PET में पुरुष कैंडिडेट्स को 24 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 8.30 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा। यह टेस्ट क्लियर करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बाद ही आपको अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। जो की लिखित परीक्षा होगी। जो कैंडिडेट्स PET/PST क्लियर कर लेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी। इस एग्जाम में सामान्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों से 100 सवाल पूछे जाएंगे। कुल मार्क्स भी 100 होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे रखी गई है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

ध्यान रखे कई बार टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से BSF Admit Cardडाउनलोड नहीं होता। ऐसे में घबराएं नहीं पहले अपना ब्राउज़र बदलकर देखें। अगर फिर भी दिक्कत आए, तो बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते है। और हां, हमेशा सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, किसी दूसरी साइट पर भरोसा न करें।

अगर आप इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं, तो समय रहते अपना BSF Admit Card डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम पहले से चेक कर लें ताकि लास्ट मिनट में कोई परेशानी न हो। शारीरिक परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करें और फिट रहें। यह मौका आपकी जिंदगी बदल सकता है, तो पूरी मेहनत से तैयारी करें।

यह भी पढ़े