Oppo Reno 15c मोबाइल हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और दो 50MP कैमरों के साथ मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स
अगर आप एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन लेना चाहते है तो Oppo आपके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आया है। कंपनी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है, जो की इसमे कमाल के फीचर्स है। इस फोन में आपको बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा सेटअप और लेटेस्ट प्रोसेसर मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस नए शनदार फोन में क्या-क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है।

Oppo Reno 15c में आपको 6.59-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1,256 x 2,760 पिक्सल्स है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूथ रहता है। साथ ही इसमे 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी भी इस डिस्प्ले को और भी बेहतरीन और शानदार बनाती है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट चिपसेट
परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo Reno 15c में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो Adreno 722 GPU के साथ आता है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। फोन में 12GB LPDDR5x RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 512GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन Android 16 बेस्ड ColorOS पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस के साथ आता है।
Oppo Reno 15c की सबसे बड़ी खासियत इसका इसका कैमरा सेटअप है। फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट भी है। साथ ही 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी OIS के साथ आता है, जो ज़ूम फोटोग्राफी के लिए शानदार रहता है। तीसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है, जिससे आप वाइड-एंगल शॉट्स ले सकते हैं।
सेल्फी लवर्स के लिए भी खुशखबरी है क्यूंकी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो शार्प सेल्फी और क्लियर वीडियो कॉलिंग के लिए परफेक्ट है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए तो यह फोन एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।
6500mAh की दमदार बैटरी
बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 15c में 6,500mAh की मोटी बैटरी दी गई है, अगर आप कन्टिन्यू मोबाइल यूज करते हो तो भी पूरे दिन आराम से चल जाएगी। साथ ही फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे आप फोन को मिनटों में चार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी कैपेसिटी के साथ आपको बार-बार चार्जर की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
Oppo Reno 15c में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी रेयर होती है। इसका मतलब है कि फोन धूल, पानी और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षित होगा। अगर गलती से फोन पानी में गिर जाए तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं हैआपके फोन को कुछ नहीं होगा।
इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, USB Type-C पोर्ट और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। IR ब्लास्टर की मदद से आप अपने TV, AC जैसे डिवाइसेस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
मोबाइल कर कीमत और कलर ऑप्शन
Oppo Reno 15c की कीमत चीन में CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) से शुरू होती है। यह प्राइस 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 41,000 रुपये) है। फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है इसमें ऑरोरा ब्लू, कॉलेज ब्लू और स्टारलाइट बो। हर कलर में फोन काफी स्टाइलिश लग रहा है।
Oppo Reno 15c भारत में कब आएगा?
फिलहाल कंपनी ने भारत में Oppo Reno 15c की लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लगता है कि अगर यह फोन भारत में आता है तो Samsung, OnePlus और iQOO के प्रीमियम मिड-रेंज फोन्स को टक्कर दे सकता है।
अगर आप एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें अच्छा डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस हो, तो Oppo Reno 15c एक बेहतरीन मोबाइल आपके लि साबित हो सकता है। बस इंतजार यह मोबाइल भारत में कब लॉन्च होने वाला है।

