NTA UGC NET December 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी, जाने एडमिट कार्ड होंगे जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार वो चीज जारी कर दी है जिसका इंतजार लाखों स्टूडेंट्स कर रहे थे। NTA UGC NET December 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप अब उपलब्ध हो गई है। अगर आपने अभी तक अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं की है, तो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर लीजिए।

NTA ने जारी किए हुए नोटिफ़िककेशन के मुताबीत इस साल की UGC NET परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। यानी साल का आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत आपके लिए परीक्षा के साथ बीतने वाली है! NTA UGC NET परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी और इसमें कुल 85 अलग-अलग विषय शामिल हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी इसमें पहली शिफ्ट का टाइम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानि घंटे का होगा। और दूसरी शिफ्ट का टाइम दोपहर 3 बजे से शाम के 6 बजे तक होगा।
बहुत से स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो जाते हैं कि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड एक ही चीज है क्या या अलग? स्टूडेंट्स को पता नहीं होता सिटी स्लिप क्या होती है। सिटी इंटीमेशन स्लिप में सिर्फ यह जानकारी होती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। इसमें एग्जाम सेंटर का एक्जैक्ट एड्रेस नहीं होता। यह एक तरह से आपको अर्ली इंफॉर्मेशन देने के लिए जारी की जाती है ताकि आप अपनी ट्रैवल प्लानिंग कर सकें। वहीं एडमिट कार्ड में सब कुछ डिटेल में होता है जैसे की आपका नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और सबसे जरूरी चीज एग्जाम सेंटर का पूरा पता। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा। NTA ने बताया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा देते व्यक्त आपके साथ होना भी आवश्यक है। लेकीन वही सिटी स्लिप की कोई जरूरत नहीं होती।
NTA UGC NET का सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप टेक्निकली बहुत एक्सपर्ट नहीं हैं तो भी टेंशन की कोई बात नहीं। हम आपको बिल्कुल आसान तरीके से बता रहे हैं कि सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करनी है। और प्रक्रिया भी पूरी तरह से आसान ही है।
- सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में इंटरनेट ब्राउजर खोलिए और ugcnet.nta.nic.in टाइप करके सर्च कीजिए। यह NTA की ऑफिशियल वेबसाइट है।
- होमपेज पर ही आपको कँडिडेट ऐक्टिविटी सेक्शन में “Advance City Intimation for UGC-NET December-2025” का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक कर दीजिए।
- अब आपके सामने लॉगिन का एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर (या रजिस्ट्रेशन नंबर) और जन्मतिथि डालनी होगी। ये दोनों चीजें सही-सही भरिए।
- लॉगिन बटन दबाते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे सेव कर लीजिए।
यह सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट है दोस्तों! हर साल कई स्टूडेंट्स सिर्फ इसलिए परेशान हो जाते हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि परीक्षा हॉल में क्या चीजें allowed हैं और क्या नहीं। परीक्षा हॉल में आपके साथ एडमिट कार्ड, फ़ोटो आईडी इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक, पानी की बोतल और पेन ही आप ले जा सकते है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कॅलक्यूलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सक्त मना है। अगर इनमें से कोई भी चीज पकड़ी गई तो आपकी परीक्षा कैंसिल हो सकती है।
अगर कोई आपसे पूछे कि इतनी मेहनत क्यों कर रहे हो, तो उसे बता दीजिए कि NTA UGC NET पास करना कोई आम बात नहीं है। और इसके पास होने के बाद कितने बड़े मौके मिलते है। UGC NET क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी में एडमिशन के लिए योग्यता मिलती है। यानी अगर आप टीचिंग या रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं, तो NTA UGC NET आपको देना ही होता है। देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इस सर्टिफिकेट की बहुत बड़ी वैल्यू है।
यह भी पढ़े :- CSIR Net Admit Card 2025 हुआ जारी, 18 दिसंबर को है परीक्षा – ऐसे करें डाउनलोड जाने पूरी जानकारी
बता दें कि NTA UGC NET December 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चली थी। जिन लोगों ने इस दौरान अप्लाई किया था, उन्हीं के लिए अभी सिटी स्लिप जारी हुई है। साल में दो बार जून और दिसंबर में यह परीक्षा होती है। इस साल जून सेशन की परीक्षा 29 जून को हुई थी और अब डिसेंबर की 31 डिसेंबर को है।
अगर सिटी स्लिप डाउनलोड करते समय कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही है, या आपको कोई और doubt है, तो आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए हुए हेल्पडेस्क नंबर से बात कर सकते है इसके अलावा ईमेल से भी आपकी प्रॉब्लेम बात सकते है।
अब आप जान गए हैं कि NTA UGC NET December 2025 की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करनी है और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी बातें क्या हैं। अब बस फोकस बनाए रखिए और अपनी तैयारी पर काम करते रहिए। यह परीक्षा आपके करियर का एक अहम पड़ाव है। इसे सीरियसली लीजिए, लेकिन ओवर-स्ट्रेस न लीजिए। अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहिए। सिटी स्लिप डाउनलोड करना न भूलें, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स चेक कर लें, और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार करें।

