DSSSB MTS Recruitment 2025 : दिल्ली में 714 सरकारी नौकरियां, सैलरी 56 हजार तक, 10वीं पास के लिए
DSSSB MTS Recruitment : दिल्ली सरकार ने एक बम्पर भर्ती निकाली है जिसमें सिर्फ 10वीं पास युवाओं को मौका मिल रहा है। कोई ग्रेजुएशन नहीं या कोई पोस्ट ग्रेजुएशन नहीं बस दसवीं पास की मार्कशीट चाहिए और देश की राजधानी में सरकारी नौकरी आपकी हो सकती है।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। सबसे खास बात – इस भर्ती में सिर्फ एक परीक्षा देनी होगी, कोई लंबा-चौड़ा प्रोसेस नहीं। 17 दिसंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं और आप 15 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
DSSSB MTS Recruitment के तहत DSSSB ने इस बार कुल 714 पदों का विज्ञापन निकाला है। ये पद दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में भरे जाएंगे जैसे लेबर डिपार्टमेंट, ड्रग्स कंट्रोल, एनसीसी, डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और भी कई जगहों पर। यह पद आरक्षित श्रेणियों के लिए सुनीछित की हुई है इसमें सामान्य वर्ग के लिए 302 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 212, एससी (SC) के लिए 70 पद, एसटी (ST) के लिए और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 77 पद दिए गए है।
DSSSB MTS Recruitment क्या योग्यता चाहिए?
अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की योग्यता। ये भर्ती उन युवाओं के लिए वरदान है जिन्होंने किसी कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं की। आपको सिर्फ और सिर्फ भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। बस! कोई डिग्री, कोई डिप्लोमा, कुछ नहीं चाहिए। उम्र की बात करे तो साधारण उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए। लेकीन आरक्षण कॅटॅगरी के इए उम्र में कुछ छूट दी हुई है। इसमें ओबीसी वालों को 3 साल की छूट, एससी/एसटी वालों को 5 साल की छूट और महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 15 जनवरी से होगी।
अब सबसे रोमांचक सवाल मतलब तनख्वाह या सॅलरी कितनी मिलेगी? DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए सॅलरी पे लेवल-1 के हिसाब से आपको 18,000 से लेकर 56,900 रुपये महीना तक की सैलरी मिल सकती है। ये ग्रुप सी की पोस्ट है। शुरुआत में करीब 18,000 से 22,000 रुपये के बीच में बेसिक सैलरी मिलेगी। लेकिन उसके साथ महंगाई भत्ता, हाउस अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और की तरह के सरकारी भत्ते मिलते है।
DSSSB MTS Recruitment की परीक्षा कैसी होगी?
DSSSB MTS Recruitment की लिए परीक्षा प्रोसेस DSSSB ने इस बार बहुत आसान रखा है। सिर्फ एक टियर की परीक्षा होगी। 200 सवाल और 200 मार्क्स की एक मल्टीपल च्वाइस परीक्षा होगी। यह परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय होगा। इसमें कुल पाँच सब्जेक्ट पर सवाल पूछे जाएंग। और सवाल का लेवल 10 वी के बराबर ही रहेगा।
- जनरल अवेयरनेस (40 प्रश्न)
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग (40 प्रश्न)
- अरिथमेटिकल और न्यूमेरिकल एबिलिटी (40 प्रश्न)
- हिंदी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन (40 प्रश्न)
- इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन (40 प्रश्न)
ध्यान रहे इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स कट जाएंगे। तो जो सवाल पक्का पता हो, वही हल करना। लिखित परीक्षा के बाद जॉब की जरूरत के हिसाब से स्किल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट या ट्रेड टेस्ट भी हो सकता है।
DSSSB ने DSSSB MTS Recruitment 2025 परीक्षा के लिए हर कैटेगरी के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स भी तय किए हैं। इसमें जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए 40% (यानी 200 में से 80 मार्क्स), ओबीसी के लिए 35% (यानी 200 में से 70 मार्क्स) और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 30% (यानी 200 में से 60 मार्क्स) अंक लाना निच्छित किया हुआ है।
आवेदन फीस की बात करे तो जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस कॅटॅगरी के लिए मात्र 100 रुपये फी रखी गई है। वही एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवार के लिए कोई भी फीस नहीं भरणी पड़ेगी।
DSSSB MTS Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?
अब सबसे जरूरी बात मतलब DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? चलिए, एक-एक स्टेप समझते हैं।
- सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं। या फिर dsssb.delhi.gov.in पर भी जा सकते हैं।
- अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसमें अपनी बेसिक डिटेल्स भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और जाहिरात क्रमांक 07/2025 सर्च करें या होमपेज पर मिल जाएगा।
- अब आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें। सारी जानकारी सही-सही भरें जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, सब कुछ ध्यान से भरे।
- अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। ध्यान रखें कि फोटो क्लियर हो और साइज लिमिट के अंदर हो।
- अब अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस भरें। ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, UPI, कोई भी तरीका चुन सकते हैं।
- आखिर में एक बार पूरा फॉर्म चेक कर लें। कोई गलती तो नहीं है? सब सही है? फिर फाइनल सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के बाद एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। इसे नोट कर लें या फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखे।
सबसे जरूरी बात DSSSB MTS Recruitment 2025 की लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है। उस दिन रात 11:59 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उसके बाद लिंक बंद हो जाएगा। तो अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो जल्दी कर लीजिए। आखिरी तारीख का इंतजार मत कीजिए, क्योंकि कभी-कभी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और आवेदन और पेमेंट करने में दिक्कतें आ सकती हैं।
DSSSB MTS Recruitment ये सच में एक शानदार मौका है। दिल्ली जैसे शहर में सरकारी नौकरी, वो भी सिर्फ दसवीं पास के लिए ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। अगर आप योग्यता रखते हैं तो बिना देर किए आज ही अप्लाई कर दें। DSSSB MTS Recruitment आपके करियर का टर्निंग पॉइंट बन सकता है। तो तैयारी शुरू कर दीजिए और अपने सपनों की सरकारी नौकरी पाइए!

