RRB Group D Recruitment में होगी बम्पर भर्ती, 22 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, लेकिन मचा है बवाल, जाने क्या है पूरा मामला।
रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB जल्द ही RRB Group D की नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। इस बार 22 हजार पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन नोकरी भर्ती का इंतजार करने वाले युवा इससे खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है और वे 22 हजार की जगह 1 लाख पद निकालने की मांग जोरों से कर रहे हैं। लेकीन इसका नतीजा क्या होगा पता नहीं है।

दरअसल, रेलवे में इस समय लेवल-1 के करीब करीब 1.40 लाख पद खाली पड़े हुए होते भी ऐसे में सिर्फ 22 हजार पदों की घोषणा से युवाओं में निराशा फैल गई है। सरकारी परीक्षा के अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर रेल मंत्री, रेल मंत्रालय और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग करके अपनी बात रख रहे हैं। उनका कहना है कि जब इतने पद खाली हैं तो इतनी कम वैकेंसी क्यों? ट्विटर और फेसबुक पर #IncreaseGroupDVacancy जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
रेल मंत्रालय ने RRB Group D यानी लेवल-1 के 11 अलग-अलग पदों पर कुल 22 हजार भर्तियों को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के शुरुआती दिनों में आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो जाएगी।
इस भर्ती में एक और बड़ा सवाल योग्यता को लेकर है। युवाओं को समझ नहीं आ रहा कि क्या सभी पदों के लिए सिर्फ 10वीं पास होना काफी है या कुछ पदों के लिए ITI जरूरी होगी, या अन्य कोई टेक्निकल स्किल भी होनी चाहिए। यह भी साफ नहीं है कि 10वीं पास उम्मीदवार सभी पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगे या नहीं। कई लोगों को डर है कि कुछ पद सिर्फ ITI सर्टिफिकेट वालों के लिए रिजर्व होंगे।
RRB Group D में किस पोस्ट पर कितनी वैकेंसी?
अगर पदों की बात करें तो सबसे ज्यादा 11 हजार पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के लिए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक प्वाइंट्समैन बी के लिए 5 हजार पद निकाले जा रहे हैं। असिस्टेंट (एस एंड टी) के 1500 पद, और इसमें असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) के 1000 पद भी शामिल हैं।
इसके साथ इंजीनियरिंग विभाग में कुल 12,500 पद मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा असिस्टेंट ऑपरेशन के 500 पद, असिस्टेंट लोको शीट के 200 पद, असिस्टेंट (टीआरडी) के 800 पद, असिस्टेंट (पी-वे) के 300 पद, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के 600 पद और असिस्टेंट (ब्रिज) के 600 पद भी हैं ऐसे कुछ पदों पर रिक्तियां निकली जाएगी। और जोन की बात करें तो पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद और दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद आवंटित किए गए हैं।
इस RRB Group D भर्ती के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। जैसे की OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी जबकि SC/ST कैटेगरी वालों को 5 साल की छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
कैसे होगा सिलेक्शन? समझें पूरी प्रोसेस
RRB Group D के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इसमें पहले कॅम्पूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे और परीक्षा 90 मिनट की होगी। उसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल किया जाएगा।
CBT परीक्षा का पैटर्न
- जनरल साइंस: 25 सवाल
- मैथमेटिक्स: 25 सवाल
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 सवाल
- जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स: 20 सवाल
इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत जवाब पर एक तिहाई यानी 0.33 अंक काटे जाएंगे। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा। CBT में पसिंग मार्क की बात करे तो यह आरक्षण श्रेणी के हिसाब से अलग अलग है। इसमें UR (सामान्य) और EWS के लिए कट ऑफ 40% है, OBC के लिए 30% है वही SC/ST के लिए कट ऑफ 30% है।
फिजिकल टेस्ट
पुरुषों के लिए:
- 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी
- 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी
महिलाओं के लिए:
- 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी
- 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी
RRB Group D के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये की शुरुआती सैलरी मिलेगी। इसके साथ ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
RRB Group D भर्ती के आवेदन के लाइ General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये की फीस फॉर्म भरते समय देनी होगी। हालांकि अच्छी बात यह है कि अगर आप फर्स्ट स्टेज CBT परीक्षा में बैठते हैं तो 400 रुपये आपके अकाउंट में रिफंड कर दिए जाएंगे।
2025 में NTPC 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती पहले ही निकल चुकी है। ALP, टेक्निशियन और आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां भी हो चुकी हैं। अब सिर्फ RRB Group D का इंतजार है। लेकिन युवाओं की मांग है कि सरकार खाली पदों को देखते हुए वैकेंसी की संख्या बढ़ाए ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका मिल सके। अभ्यर्थियों की आवाज सरकार तक पहुंचेगी या नहीं, उसपर सरकार विचार करेगी या नहीं यह तो समय बताएगा। लेकिन फिलहाल 22 हजार पदों के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि कॉम्पीटेशन बेहद कड़ा होने वाला है।

