Farmers Day पर जाने किसानों के लिए योजना, 2026 में चलाई जाने वाली सरकार की फायदेमंद किसानों की योजनाए
किसानों के लिए योजना : हर साल 23 दिसंबर को देशभर में किसान दिवस (farmers Day) मनाया जाता है। यह दिन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया था। सरकार किसानों के लिए बहुत सारी योजना चलाती है लेकीन बहुत से किसनों को किसानों के लिए योजना के बारे में पता ही नहीं होता। यहा पर हम ऐसे ही कुछ योजनायों के बारे में जानते है।

अगर आप भी किसान हैं या आपके घर में कोई खेती करता है, तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सरकार की उन टॉप 5 योजनाओं के बारे में, जिनसे आपकी खेती में मदत मिल सकती है। इन योजनाओं से न सिर्फ खेती का खर्च कम होता है, बल्कि सीधे आपके खाते में पैसे भी आते हैं।
1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – मौसम की मार से बचाव
किसानों के लिए योजना में यह एक योजना है जिसका नाम है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना. मौसम खराब हो गया, कीड़े लग गए, या फसल बर्बाद हो गई तो किसान की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। और बहुत बड़ी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आपकी मदद के लिए मौजूद है। इस योजना के तहत बहुत ही कम प्रीमियम यानी सिर्फ 2 से 5 फीसदी प्रीमियम देकर आपकी फसल का बीमा हो जाता है। बाकी का सारा पैसा सरकार भरती है।
प्राकृतिक आपदा हो, कीट प्रकोप हो या किसी और वजह से फसल खराब हो जाए, इस योजना के तहत किसानों को मुआवजा मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि नुकसान की स्थिति में बीमा का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ जाता है। यह योजना किसानों की आय को स्थिर बनाने में बहुत कारगर साबित हुई है। साथ ही, इस योजना से किसानों को आर्थिक मदद मिलने के साथ-साथ उन्हें नई तकनीक को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।
2. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
किसानों के लिए योजना में दूसरी योजना है प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना। यह स्कीम खासतौर पर उन इलाकों पर फोकस करेगी जहां खेती अब तक घाटे का सौदा रही है। किसानों की सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि मौसम का भरोसा नहीं, सिंचाई की सुविधा कम है, और फसल कटने के बाद भंडारण की जगह नहीं मिलती। ऊपर से अगर पैसों की तंगी हो, तो खाद और बीज तक खरीदना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन अब इन सब मुश्किलों का हल धन-धान्य कृषि योजना के जरिए निकलने वाला है। यह स्कीम साल 2025-26 से लागू होगी और लगातार 6 साल तक चलेगी। शुरुआत में देश के 100 पिछड़े जिलों को इसमें शामिल किया गया है। सरकार हर साल ₹24,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी और उम्मीद है कि इससे करीब 1.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 36 अलग-अलग योजनाओं का लाभ एक साथ मिल पाएगा। यानी किसान की हर परेशानी का एक ही जगह समाधान मिलेगा। इस योजना से खेती की लागत कम होगी, सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और फसल के भंडारण में भी मदद मिलेगी।
3. PM-KISAN: हर साल ₹6000 की गारंटी
किसानों के लिए योजना में तीसरी योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानि PM-kisan देश की सबसे मशहूर और लोकप्रिय योजना है। इसमें हर पात्र किसान को साल में ₹6,000 रुपये मिलते हैं, वो भी तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में। इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी कैश ट्रांसफर स्कीम माना जाता है। अब तक करोड़ों किसानों को इसका फायदा मिल चुका है।
4. PM कृषि सिंचाई योजना – हर खेत को पानी
Farmers Day पर और एक किसानों के लिए योजना के बारे में जानते है उसका नाम है प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना। जिन इलाकों में सिंचाई की सुविधा कम है, वहां किसान पूरे साल भर फसल नहीं ले पाते हैं। बारिश और पानी की कमी से परेशान किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना का मकसद साफ है हर खेत तक पानी पहुंचाना।
इस योजना में सरकार ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम जैसे आधुनिक तरीकों को लगाने पर सब्सिडी देती है। यानी आधा खर्च सरकार उठाती है और आधा किसान को देना होता है। इन आधुनिक सिंचाई तकनीकों से न सिर्फ पानी की बचत होती है, बल्कि कम पानी में भी अच्छी फसल ली जा सकती है। इससे किसान की उत्पादन क्षमता बढ़ती है और खेती ज्यादा मुनाफे का सौदा बन जाती है।
5. किसान क्रेडिट कार्ड – कम ब्याज पर तुरंत लोन
खेती-किसानी के लिए अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो बैंक जाकर लोन लेना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड से आप बहुत कम ब्याज पर आसानी से लोन ले सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को खेती, पशुपालन या बागवानी जैसे कामों के लिए कम ब्याज पर लोन मिलता है। सरकार ब्याज पर सब्सिडी भी देती है, जिससे किसान को सिर्फ 1.5 फीसदी की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन तुरंत मिल सकता है। इस कार्ड का इस्तेमाल करके किसान खेती से जुड़ी सभी चीजें खरीद सकता है।
6. किसान मानधन योजना – बुढ़ापे की टेंशन खत्म
किसानों के लिए योजना आखिरी योजना है मानधन योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्ग किसानों यानी 60 की उम्र के बाद किसानों को पेंशन देकर आर्थिक सहायता देना है, जिससे किसान एक उम्र के बाद आराम के साथ रह सकें।
किसान 18 से 40 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ सकता है। योजना के अंतर्गत बहुत ही कम अंशदान यानी हर महीने सिर्फ 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक देकर भविष्य की सुरक्षा हासिल की जा सकती है। 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद इस योजना से जुड़े किसानों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। यह योजना किसानों के बुढ़ापे को सुरक्षित बनाने में मददगार साबित हो रही है।
ये सभी किसानों के लिए योजना किसानों की जिंदगी में सच में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। इनसे पैसा सीधे खाते में आता है, बीमा से सुरक्षा मिलती है, और लोन से खेती करना आसान हो जाता है। केंद्र सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, लागत घटेगी और खेती ज्यादा मुनाफे का सौदा बनेगी।
Farmers Day की इस खास मौके पर हमे भारत के किसानों की मेहनत हो याद करना चाहिए। देश के किसान अगर मजबूत होंगे तो देश की नींव भी मजबूत होगी, इसी सोच के साथ सरकार ने बीते कुछ सालों में किसानों के लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। अब खेती सिर्फ मेहनत का काम नहीं रहा, बल्कि इन सरकारी स्कीमों की मदद से किसान टेक्नोलॉजी, सिंचाई, बीमा और फसल बेचने तक के हर मोर्चे पर आगे बढ़ सकते हैं।

