NABARD Young Professional Programme 2025 के लिए आवेदन शुरू, हर महिना 70 हजार कमाने के मौका
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने देशभर के युवाओं के लिए Young Professional Programme 2025 के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है। इस प्रोग्राम में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 70,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। हां, आपने सही पढ़ा 70 हजार रुपये महीना। अजीब बात यह है की किसी भी एपरेंटिस प्रोग्राम में इतना स्टाइपेंड कभी नहीं दिया जाता। लेकीन NABARD ओ दे रही है।आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है, इसलिए अगर आप योग्य हैं तो जल्दी से अप्लाई कर दें।

NABARD ने 26 दिसंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है और यह 12 जनवरी 2026 तक चलेगी। यानी अब आपके पास सिर्फ दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अगर आप इस अवसर को गंवाना नहीं चाहते, तो आज ही नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। आखिरी तारीख के नजदीक आते-आते वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और कई बार टेक्निकल प्रॉब्लम भी आ सकती हैं, इसलिए समय रहते अप्लाई कर देना ही अच्छा होगा।
क्या है NABARD Young Professional Programme?
NABARD का Young Professional Programme एक कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी है, जो शुरुआत में एक साल के लिए दी जाती है। अच्छा परफॉर्म करने पर इसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। इस प्रोग्राम के तहत चयनित युवाओं को नाबार्ड के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पॉलिसी रिसर्च, प्रोग्राम इवैल्यूएशन, स्ट्रैटेजी प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण कामों में शामिल होंगे। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं है, बल्कि भारत के ग्रामीण विकास में योगदान देने का एक मौका है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस NABARD Young Professional Programme के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। सबसे पहले, आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्र की बात करें तो 1 नवंबर 2025 तक आपकी उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। यानी अगर आप 1995 से 2004 के बीच पैदा हुए हैं, तो आप इस प्रोग्राम के लिए एलिजिबल हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो आपके पास संबंधित फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आपके पास कुछ वर्क एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है। एक बहुत महत्वपूर्ण बात – अगर आपका फाइनल रिजल्ट 1 नवंबर 2025 के बाद आना है, तो आप अप्लाई नहीं कर सकते। आपकी डिग्री एलिजिबिलिटी डेट से पहले कंप्लीट होनी चाहिए।
चयनित Young Professionals को हर महीने 70,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि इस राशि में से स्टेट्यूटरी टैक्स डिडक्शन होगा, यानी इनकम टैक्स और अन्य कानूनी कटौतियां लागू होंगी। फिर भी, शुरुआती करियर के लिए यह काफी अच्छा पैकेज है। और सबसे बड़ी बात – आप देश की सबसे प्रतिष्ठित फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में से एक में काम करेंगे, जो आपके भविष्य के करियर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। और आपके रेजुमे की वॅल्यू बढ़ेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस काफी पारदर्शी और मेरिट बेस्ड है। सबसे पहले एक कमेटी आपके एकेडमिक रिकॉर्ड, वर्क एक्सपीरियंस, पर्सनल प्रोफाइल और स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट की जांच करेगी। अगर आप इस राउंड में सफल होते हैं, तो आपको Young Professional Selection Committee (YPSC) के सामने प्रेजेंटेशन देना होगा और इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू में सफल होने के बाद भी खेल खत्म नहीं होता। आपको नाबार्ड के डेजिग्नेटेड मेडिकल ऑफिसर्स से मेडिकल क्लीयरेंस लेना होगा। सिर्फ मेडिकल क्लीयरेंस के बाद ही आपको फाइनल ऑफर लेटर मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस NABARD Young Professional Programme के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। और पूरी तरह से आसान है। आवेदन के लिए बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे।
- सबसे पहले नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर आपको जाना होगा।
- वहां Career Notice सेक्शन में ‘Young Professional 2026’ का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अब आपको new registration का ऑप्शन दिखेगा वह पर क्लिक करके आप अपना आवेदन फॉर्म भरना स्टार्ट करेंगे।
- ऑनलाइन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। सभी जानकारी सही-सही भरें क्योंकि बाद में इसकी वेरिफिकेशन होगी।
- अपनी पसंद का सब्जेक्ट एरिया और जॉब लोकेशन चुनें। ध्यान रहे – आप सिर्फ एक डिसिप्लिन या एक लोकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपने एक से ज्यादा एप्लीकेशन सबमिट किए, तो आप डिसक्वालिफाई हो जाएंगे।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आपको अपनी डिग्री, मार्कशीट्स, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स और आइडेंटिटी प्रूफ की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी।
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें। पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट या प्रिंट जरूर ले लें। यह भविष्य में आपके काम आएगा।
यह भी पढ़े :- BOI Recruitment : बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों के लिए भर्ती, निकली नोटिफिकेशन जाने पूरी जानकारी हिन्दी में
NABARD Young Professional Programme सिर्फ एक नौकरी नहीं है। यह उन युवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म है जो ग्रामीण भारत के विकास में योगदान देना चाहते हैं। आप यहां पॉलिसी मेकिंग, रिसर्च और ग्राउंड लेवल इम्प्लीमेंटेशन का अनुभव हासिल करेंगे। भारत की लगभग 65-70% आबादी आज भी गांवों में रहती है। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। नाबार्ड इसी दिशा में काम करता है और Young Professionals के रूप में आप इस मिशन का हिस्सा बन सकते हैं।
अगर आप इस NABARD के प्रोग्राम में अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो आपके सामने कई रास्ते खुल सकते हैं। नाबार्ड जैसी संस्था में काम करने का एक्सपीरियंस आपके रिज्यूमे को बहुत मजबूत बनाता है। भविष्य में आप बैंकिंग सेक्टर, डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशंस, या सरकारी नौकरियों में बेहतर मौके पा सकते हैं। अगर आप योग्य हैं और ग्रामीण विकास में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज ही NABARD की वेबसाइट पर जाएं और अपना एप्लीकेशन सबमिट करें।
अधिक जानकारी के लिए: www.nabard.org

