BSF GD Constable Vacancy 2026 : BSF में 549 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास कर सकते है आवेदन
BSF GD Constable Vacancy 2026 : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत BSF GD Constable के पदों पर अच्छी खासी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 549 पदों पर नियुक्ति होगी और सबसे अच्छी बात ये है कि सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास खेल का अच्छा रिकॉर्ड है तो ये मौका आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। आपने स्पोर्ट्स में किए हुए मेहनत का फायदा आपको आपके करियर बनाने में होगा।

BSF की इस भर्ती का नोटिफिकेशन 27 दिसंबर 2025 को जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया भी उसी दिन से शुरू हो गई है। अगर आप इस भर्ती में रुचि रखते हैं तो जल्दी कीजिए, क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है। मतलब आपके पास सिर्फ 20 दिन का समय है आवेदन करने के लिए। यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और आपको BSF की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
सबसे खास बात यह है कि यह BSF GD Constable भर्ती महिला और पुरुष दोनों के लिए है। 549 पदों में से 277 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि 272 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। यह देश की उन बेटियों के लिए भी एक शानदार अवसर है जो खेल में माहिर हैं और देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देना चाहती हैं। खास कर गाँव की लड़किया जों खेल में अच्छी होती है।
BSF GD Constable के लिए पात्रता और शर्ते
शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बेहद सिंपल है। उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बस 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। लेकिन चूंकि यह स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती है, इसलिए आपके पास खेल का अच्छा रिकॉर्ड होना बेहद जरूरी है। आपको विभिन्न स्तरों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुभव होना चाहिए। और इसके सर्टिफिकेट्स आपके पास होने चाहिए।
BSF ने इस BSF GD Constable भर्ती में 30 से भी ज्यादा खेलों को शामिल किया है। इनमें एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी और योग जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। यानी अगर आप इनमें से किसी भी खेल में अच्छे हैं और आपके पास सर्टिफिकेट है तो आप जरूर अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा
BSF GD Constable के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल तय की गई है। ध्यान रहे कि आपकी आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको आयु सीमा में आरक्षण नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।
शारीरिक मानदंड
चूंकि BSF यह एक सुरक्षा बल की भर्ती है, इसलिए शारीरिक मानदंड भी तय किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई न्यूनतम 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
BSF GD Constable के आवेदन के लिए महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को भी आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। जनरल और OBC कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को केवल 159 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा, जो बेहद कम है।
BSF GD Constable पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल लेवल 3 के अनुसार वेतन मिलेगा। शुरुआती सैलरी 21,700 रुपये से शुरू होगी और यह धीरे-धीरे बढ़कर 69,100 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है। यह तो बस बेसिक सैलरी है। इसके अलावा आपको तमाम सरकारी भत्ते भी मिलेंगे जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं। कुल मिलाकर यह एक शानदार पैकेज है, खासकर उन युवाओं के लिए जो अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
BSF GD Constable के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
अगर आप इस भर्ती के लिए सभी योग्यताएं पूरी करते हैं तो अब वक्त है आवेदन करने का। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से आसान है। आप नीचे दी गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले BSF की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CONSTABLE (GENERAL DUTY) UNDER SPORTS QUOTA -2025’ का नोटिफिकेशन दिखेगा उसीके ही सामने के ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें ।
- ओपन हुए फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां सही-सही भरें नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, खेल की डिटेल आदि।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, खेल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि।
- अगर आप जनरल या OBC के पुरुष उम्मीदवार हैं तो 159 रुपये का शुल्क भरें।
- फॉर्म की एक बार फिर से चेक करे और सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रखे।
आवश्यक डॉक्युमेंट्स
आवेदन करते समय आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन्हें पहले से स्कैन करके तैयार रखें हो तो अच्छा है।
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड
- खेल प्रमाण पत्र (राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के)
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- पहचान पत्र
याद रखें, आपका खेल प्रमाण पत्र इस भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह मजबूत और वैध होना चाहिए क्योंकि चयन प्रक्रिया में इसकी अहम भूमिका होगी।
यह BSF GD Constable कई मायनों में खास है। पहली बात तो यह कि यह खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अवसर है जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का उपयोग करते हुए देश की सेवा कर सकते हैं। दूसरा, यह महिलाओं के लिए भी समान अवसर प्रदान करती है। तीसरा, सिर्फ 10वीं पास होने के बावजूद आप एक प्रतिष्ठित सुरक्षा बल का हिस्सा बन सकते हैं। BSF में काम करना सिर्फ एक नौकरी नहीं है, बल्कि यह एक सम्मान और गर्व की बात है। आप देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे, अपने खेल को जारी रख सकेंगे और साथ ही एक अच्छी सैलरी भी पाएंगे।
अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं तो देर मत कीजिए। 15 जनवरी 2026 की डेडलाइन नजदीक आ रही है। अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें, फॉर्म ध्यान से भरें और किसी भी तरह की गलती से बचें। नोटिफिकेशन को कम से कम दो बार जरूर पढ़ें ताकि कोई जानकारी छूट न जाए।

