Sarvam Maya Reviews : बॉक्स ऑफिस पर धूम! Nivin Pauly की ‘सर्वम माया’ ने तीन दिन में कमाए 12 करोड़ जाने हिन्दी में

मल्यालम सिनेमा के फेमस एक्टर निवीन पाउली की नई फिल्म ‘सर्वम माया’ (Sarvam Maya) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। गुरुवार को रिलीज हुई यह हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में लगातार हंगामा काट रही है। पहले ही वीकेंड में फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

Sarvam Maya Collection

sarvam maya collection and review image
sarvam maya collection and review ( source- official trailer)

अख़िल सथ्यन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शुरुआत ही धमाकेदार रही। पहले दिन यानी गुरुवार को ‘Sarvam Maya’ ने करीब 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को आंकड़े और बेहतर हो गए और फिल्म ने 3.9 करोड़ रुपये जुटाए। लेकिन असली जादू वीकेंड के दिन यानि शनिवार को देखने को मिला जब फिल्म ने तकरीबन 4.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर डाली। इस तरह तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 12 करोड़ के पार पहुंच गया।

Sacnilk वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को मल्यालम भाषा में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 71.28 प्रतिशत रही, जो किसी भी फिल्म के लिए शानदार माना जाता है। सुबह के शो में आधे से ज्यादा सीटें भर गईं, जबकि दोपहर, शाम और रात के शो में तो सिनेमाघर पूरी तरह से भरे रहे। खासकर रात के शो में 80 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दर्शकों की दीवानगी को साफ तौर पर दर्शाता है।

कैसी है ‘Sarvam Maya’ की कहानी?

‘Sarvam Maya’ यानी ‘सब कुछ माया है’ यह फिल्म एक नास्तिक की कहानी है जो भूत देखने के बाद अपने विश्वासों पर सवाल उठाने लगता है। निवीन पाउली ने प्रभेंदु नाम के किरदार में शानदार अभिनय किया है। प्रभेंदु एक नंबूदिरी ब्राह्मण परिवार से आता है, जहां पीढ़ियों से पुजारी का काम होता आया है। लेकिन उसने इस परंपरा को छोड़कर संगीतकार बनने का फैसला किया। वह अपने परिवार से दूर चला गया और एक गरीब संगीतकार की जिंदगी जीने लगा।

कहानी में एक मोड़ तब आता है जब प्रभेंदु को अपने गृहनगर पालक्काड़ लौटना पड़ता है। यहां वह पैसों की कमी के कारण पुजारी का काम करने लगता है। हालांकि वह इस काम को सच्चाई से करता है, लेकिन उसका दिल इसमें नहीं लगता। वह अजू वर्गीस के किरदार रूपेश की मदद करता है, जो एक छोटे दर्जे का पुजारी है और जिसके लिए पैसा कमाना ज्यादा जरूरी है।

Sarvam Maya फिल्म का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक भूत भगाने की रस्म के बाद प्रभेंदु के साथ अजीबोगरीब चीजें होने लगती हैं। उसकी WhatsApp डिस्प्ले पिक्चर अचानक बदल जाती है और किसी K-pop स्टार की तस्वीर लग जाती है। उसके क्रेडिट कार्ड से कोई कपड़े खरीद लेता है। धीरे-धीरे पता चलता है कि यह सब एक भूत की शरारतें हैं वही भूत जिसे प्रभेंदु ने भगाने में मदद की थी।

रिया शिबू ने इस भूत का किरदार निभाया है, जिसे फिल्म में ‘डेलुलु’ कहा जाता है क्योंकि उसे अपने जीवन की कोई याद नहीं है, यहां तक कि अपना नाम भी नहीं। यह भूत बेहद चुलबुली, शरारती और मजेदार है। हैरानी की बात यह है कि भूत होने के बावजूद वह खुद भी डर जाती है। वह प्रभेंदु को ‘पूकी प्रभा’ कहकर बुलाती है और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे भाई-बहन जैसे रिश्ते में बदलने लगती है, हालांकि फिल्म इसे रोमांस की तरफ भी ले जाने की कोशिश करती है।

‘Sarvam Maya’ में निवीन पाउली का अभिनय फिल्म की जान है। उन्होंने बेहद संयमित और भरोसेमंद अभिनय किया है। उनकी विशाल उपस्थिति और सूक्ष्म अभिनय फिल्म की अलग-अलग शैलियों को एक साथ जोड़े रखता है। उनके चेहरे पर भावनाओं की कमी नहीं, बल्कि उन्हें नियंत्रित तरीके से प्रस्तुत किया गया है यही निवीन पाउली के अभिनय की खासियत है। फिल्म में अजु वर्गीस, प्रीति मुखुंदन और जनार्दनन ने भी अहम किरदार निभाए हैं। जस्टिन प्रभाकरन की धुनें फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि कुछ जगहों पर म्यूजिक फिल्म के प्रवाह को थोड़ा प्रभावित करता है।

फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बहुत ज्यादा जटिल नहीं है। कहानी सीधी-सरल है और हल्के-फुल्के अंदाज में बताई गई है। हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। परिवार के साथ बैठकर देखने लायक यह फिल्म मनोरंजन का पूरा पैकेज है।

यह भी पढ़े :- Raat Akeli Hai 2 : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मर्डर मिस्ट्री एक धमाकेदार मूवी, जाने इस थ्रीलर मूवी के बारे में, क्यूँ है खास

वीकेंड पर मिली शानदार शुरुआत के बाद अब देखना यह है कि ‘Sarvam Maya’ वीकडेज़ में कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म की सकारात्मक word-of-mouth publicity और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए लगता है कि यह आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई कर सकती है। निवीन पाउली के करियर के लिए भी यह फिल्म अहम साबित हो रही है। हॉरर कॉमेडी जॉनर में उनका यह प्रयोग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

अगर आप एक मजेदार, हल्की-फुल्की और थोड़ी डरावनी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘Sarvam Maya’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। यह फिल्म साबित करती है कि अच्छी कहानी, बेहतरीन अभिनय और सही निर्देशन मिलकर कैसे बॉक्स ऑफिस पर जादू चला सकते हैं!

यह भी पढ़े