PM Surya Ghar Yojana 2026 : अब सोलार लगाने के लिए सरकार देगी सब्सिडी, जाने कैसे करे इस योजना के लिए आवेदन हिन्दी में
केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना PM Surya Ghar Yojana आपके घर की छत को बिजली पैदा करने वाली मशीन में बदल सकती है। यह एक योजना पर्यावरण का सरक्षण करती है और आप आपको लगने वाली बिजली खुद अपने छत पर बनाते हो। यह योजना न सिर्फ आपका बिजली बिल जीरो कर सकती है, बल्कि सरकार आपको इसके लिए मोटी सब्सिडी भी देती है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगले 25 सालों तक आप मुफ्त में बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस कमाल की योजना के बारे में।

क्या है PM Surya Ghar Yojana?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में इस योजना को लॉन्च किया था। इस PM Surya Ghar Yojana का मकसद देशभर में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना है ताकि लोग अपनी बिजली की जरूरतों को खुद पूरा कर सकें। सरकार का लक्ष्य साल 2027 तक 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि सतत विकास और जनता के कल्याण के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। सरकार इस पर 75,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
दिसंबर 2025 के आंकड़ों को देखें तो देशभर में अब तक करीब 19.45 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इससे 24 लाख से ज्यादा परिवारों को फायदा हो रहा है। हर दिन जीरो बिजली बिल पाने वाले लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्यों की बात करें तो गुजरात सबसे आगे है जहां 4.93 लाख सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3.63 लाख, उत्तर प्रदेश में 3.02 लाख और केरल में 1.69 लाख सोलर पैनल इंस्टॉल किए गए हैं।
कितनी मिलती है सब्सिडी?
सरकार इस PM Surya Ghar Yojana के लिए तगड़ी सब्सिडी दे रही है। केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी कुछ इस तरह है। इसमे 1 किलोवॅट के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवॅट के लिए 60,000 रुपये वही 3 किलोवॅट के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलटई है। असली मजा तो यह है कि केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी अलग से सब्सिडी देती हैं। इससे कुल सब्सिडी की रकम और भी बढ़ जाती है। हर राज्य में यह अलग-अलग होती है।
आप 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। अगर 3 किलोवाट या इससे ज्यादा का लगाते हैं तो 78,000 रुपये मिलेंगे। यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
PM Surya Ghar Yojana में अब सवाल यह आता है कि आपको कितने किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना चाहिए। यह आपके घर की बिजली खपत पर निर्भर करता है। अगर आपके घर में हर महीने 0-150 यूनिट बिजली खपत होती है तो आपको 1-2 किलोवाट का पैनल लगवाना चाहिए उस लिए आपको 30,000 से 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। अगर 150-300 यूनिट बिजली खपत है तो आपको 2-3 किलोवाट का पैनल लगवाना चाहिए और अगर आपके घर में 300 यूनिट से ज्यादा की खपत है तो 3 किलोवाट या उससे ज्यादा का पॅनल लगवाना चाहिए इसके लिए आपको 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
PM Surya Ghar Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
PM Surya Ghar Yojana का लाभ लेना बेहद आसान है। आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में।
- सबसे पहले PM Surya Ghar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर consumer सेक्शन में ‘Apply Now’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा भरें और वेरिफाई करें।
- आपके मोबाइल पर आए OTP को भरकर लॉगिन करें।
- उसके बाद नाम, ईमेल, पता, राज्य, जिला, पिन कोड जैसी सभी जानकारी भरें और सेव करें।
- ‘Apply for Solar Rooftop’ पर क्लिक करें। राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का चयन करें। अपना कंज्यूमर अकाउंट नंबर डालें और फॉर्म सबमिट करें।
यह भी पढ़े :- PM Matru Vandana Yojana : गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹5000, ऐसे करें आवेदन
PM Surya Ghar Yojana के लिए आवेदन करने के बाद सबसे पहले डिस्कॉम (बिजली विभाग) आपकी डिटेल वेरिफाई करेगा। इसमें कुछ दिन लग सकते हैं। वेरिफिकेशन में सब कुछ सही मिलने पर अप्रूवल मिल जाता है। अप्रूवल के बाद आपको पोर्टल पर जाकर वेंडर चुनना होता है जो आपके घर पर सोलर रूफटॉप इंस्टॉल करेगा। वेंडर आपके घर आएगा और छत देखकर तय करेगा कि कहां और कितने किलोवाट का प्लांट लगेगा।
सर्वे के बाद वेंडर आपके घर पर सोलर सिस्टम इंस्टॉल कराता है। इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद बिजली विभाग की टीम आती है और डिस्कॉम नेट मीटर लगाती है। नेट मीटर लगने और जांच पूरी होने के बाद आपको फाइनल अप्रूवल और जनरेशन रिपोर्ट मिलती है। इसके बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। और बस, अब आपकी हर महीने 300 यूनिट तक बिजली फ्री हो जाएगी।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि सोलर पैनल की लाइफ आमतौर पर 25 साल होती है। मतलब आप एक बार पैसा लगाकर अगले 25 सालों तक जीरो बिल के साथ बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। न बिजली बिल की चिंता, न बिजली कटौती का डर। इससे न सिर्फ आपकी जेब बचेगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होगा। कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोत का इस्तेमाल बढ़ेगा।
PM Surya Ghar Yojana सच में एक शानदार पहल है। अगर आपके घर की छत पर जगह है तो आपको इस सुनहरे मौके का फायदा जरूर उठाना चाहिए। सरकार 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है और आप 25 सालों तक मुफ्त बिजली का मजा ले सकते हैं। आज ही pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन कर दीजिए और अपने घर को बिजली पैदा करने वाली मशीन में बदल दीजिए।

