WBP Constable Result 2025 आ गया! 60,170 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट, इधर से चेक करे अपना नाम
WBP Constable Result 2025 : पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने आखिरकार कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हजारों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है और अब वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने न सिर्फ WBP Constable Result 2025 जारी किया है, उसके साथ फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी अपलोड कर दी है। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, कुल 60,170 कैंडिडेट्स को अगले राउंड के लिए चुना गया है। यह संख्या बताती है कि कितनी कड़ी प्रतिस्पर्धा रही होगी इस परीक्षा में।
WBP Constable Result 2025 की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। सफल उम्मीदवार अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खुशी का जश्न मना रहे हैं। यह भर्ती अभियान पश्चिम बंगाल पुलिस में कुल 11,749 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।
WBP Constable Result 2025 कहां और कैसे चेक करें ?
अगर आप भी इस WBP Constable परीक्षा में शामिल हुए थे तो आप इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते है। यह प्रोसेस बिल्कुल आसान है। आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने हैं।
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) की ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in या wbpolice.gov.in पर जाएं। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर, किसी से भी इसे खोल सकते हैं।
- होमपेज पर आपको ‘Recruitment’ का टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको “Result of Written Examination for Recruitment to the post of Constables in West Bengal Police 2024-25” का लिंक मिलेगा, उसे सिलेक्ट करें
- एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना एप्लीकेशन सीरियल नंबर, जन्म तिथि और परमानेंट डिस्ट्रिक्ट या स्टेट की जानकारी भरनी होगी।
- सारी डिटेल्स सही-सही भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें। कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और प्रिंटआउट भी निकाल लें, क्योंकि यह आगे की प्रक्रिया में काम आएगा।
लिखित परीक्षा में पास होने के बाद अब फिजिकल टेस्ट होगा। जो भी इस परीक्षा मे पास हुई है उन्हें अब फिजिकल टेस्ट के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, PMT और PET की परीक्षाएं 8 जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि यह तारीख अभी टेंटेटिव है, इसलिए फाइनल डेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 से wbprb.applythrunet.co.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। यह एडमिट कार्ड WBPRB और वेस्ट बंगाल पुलिस की वेबसाइट पर दिए गए लिंक्स के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा।
WBP Constable के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले एक बेहद जरूरी काम करना होगा। 17 नवंबर 2025 को जारी किए गए नोटिस में जो भी डॉक्यूमेंट्स मांगे गए थे, उन सभी को आपको अपलोड करना अनिवार्य है। बिना डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए आप एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसलिए समय रहते अपने सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। PMT और PET के टेस्ट सेंटर में एंट्री पाने के लिए आपको एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अपने साथ ले जाना जरूरी है। बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए इसे कतई न भूलें।
बोर्ड ने WBP Constable Result 2025 के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। General, OBC, SC और ST सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ तय किए गए हैं। मेरिट लिस्ट पूरी तरह से उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बनाई गई है। जितने ज्यादा नंबर, उतनी ऊपर आपकी पोजीशन। यह भर्ती राज्य के लिए बेहद अहम है क्योंकि इससे 11,749 नई पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति होगी, जो पश्चिम बंगाल की लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।
यह भी पढ़े :- BSF GD Constable Vacancy 2026 : BSF में 549 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास कर सकते है आवेदन
जो उम्मीदवार WBP Constable Result 2025 में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उन्हें अब फिजिकल टेस्ट के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। रोजाना दौड़ने की प्रैक्टिस करें, स्टैमिना बढ़ाएं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। याद रखें, लिखित परीक्षा में पास होना आधी जंग जीतना है, लेकिन असली सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट क्लियर करने पर ही होगा।
परीक्षार्थी को ऑफिशियल वेबसाइट को रेगुलरली चेक करते रहना चाहिए। कोई भी नया अपडेट या नोटिफिकेशन आते ही आपको पता चल जाएगा। और जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो पाए, उन्हे अगली बार फिर से कोशिश करें और अपने सपने को पूरा करें। पश्चिम बंगाल पुलिस में नौकरी पाना आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। बस लगन और मेहनत चाहिए।शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट डायरेक्ट लिंक के जरिए भी डाउनलोड की जा सकती है।

