Bihar SI Admit Card हुआ जारी, जल्द से लिंक पर क्लिक करके करे डाउनलोड , जाने कैसे करे डाउनलोड हिन्दी में
बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग (BPSSC) ने आखिरकार वो इंतजार खत्म कर दिया है जो हजारों युवाओं को था। बिहार पुलिस SI भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए Bihar SI Admit Card आज यानी 30 दिसंबर 2025 से जारी हो गए हैं। अब सभी कैंडिडेट्स अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है, परीक्षा कब और कहां होगी, और एग्जाम सेंटर पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है।

बिहार पुलिस SI की प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 19 जनवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानि 2 घंटे की होगी। वही दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक होगी।
अब यहां एक बेहद जरूरी बात आपको परीक्षा केंद्र पर टाइम से पहले पहुंचना होगा। अगर आपकी परीक्षा पहली शिफ्ट में है तो सुबह 8:30 बजे तक और अगर दूसरी शिफ्ट में है तो दोपहर 1 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। देर से पहुंचे तो एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।
Bihar SI Admit Card डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका
Bihar SI Admit Card डाउनलोड करना बिल्कुल ही आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना Bihar SI Admit Card डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Bihar Police का एक टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको “Download E-Admit Card for the post of Police Sub Inspector in Home (Police) Dept, Govt of Bihar” वाला लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा वहा पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तिथि (Date of Birth) और कैप्चा कोड डालना होगा।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड कर लें और कम से कम 2-3 कॉपी का प्रिंटआउट निकाल लें। हमेशा एक एक्स्ट्रा कॉपी रखना फायदेमंद होता है।
कई बार तकनीकी दिक्कतों की वजह से वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाता। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बीपीएसएससी ने इसका भी इंतजाम किया है। अगर आप ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो आप 9 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सीधे बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के कार्यालय जा सकते हैं। और वहा से अपना एडमिट कार्ड ले सकते है। आयोग के ऑफिस का पता है 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001। वहां जाते समय आवेदन पत्र की रसीद की फोटोकॉपी एक फोटो आइडी कार्ड जरूर ले कर जाए।
यह भी पढ़े :- BTSC Recruitment 2025: बिहार में 1907 पदों पर बड़ी भर्ती, योग्यता, सैलरी और एग्जाम पैटर्न, जानकारी हिन्दी में
एग्जाम के दिन सही चीजें साथ ले जाना उतना ही जरूरी है जितना तैयारी करना। बिना Bihar SI Admit Card के तो आपको परीक्षा हॉल में घुसने भी नहीं दिया जाएगा। इसलिए परीक्षा के दिन आपके साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी आपके पास होनी जरूरी है। उसके साथ एक फोटो आईडी कार्ड आपके पास होना चाहिए इसमे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट वोटर आइडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस कोई भी चलेगा। ध्यान दे परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह मना है।
बिहार पुलिस में दरोगा की नौकरी न सिर्फ प्रतिष्ठा देती है बल्कि अच्छी सैलरी और सुविधाएं भी मिलती हैं। यह पद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। प्रतियोगिता कड़ी है, लेकिन सही मेहनत और रणनीति के साथ सफलता जरूर मिल सकती है। Bihar SI Admit Card आज से उपलब्ध है तो बिना देरी किए डाउनलोड कर लें। सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और परीक्षा की तैयारी में पूरी ऊर्जा लगा दें। 18 और 19 जनवरी की तारीख अपने कैलेंडर में मार्क कर लें और टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना न भूलें।
जल्दी से जाइए और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कीजिए।

