Lalit Yadav image

Lalit Yadav का धमाल! लगातार 2रा शतक जड़कर दिलाई गोवा को हैट्रिक जीत, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ?

विजय हजारे एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में गोवा टीम का शानदार एक के बाद एक जीत का प्रदर्शन हो रहा है। सोमवार को जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गोवा ने सिक्किम को 62 रनों से रौंदते हुए लगातार तीसरी जीत अपने नाम की। इस शानदार जीत के पीछे की असली कहानी है Lalit Yadav का जबरदस्त बल्ला, जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोककर सबको चौंका दिया। लेकिन दूसरी तरफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का बुरा दौर अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

Lalit Yadav image
Lalit Yadav ( credit- facebook lalit yadav/ facebook MI)

Lalit Yadav का शानदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुरुआत गोवा के लिए थोड़ी मुश्किल भरी रही और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। लेकिन इसी बीच एक छोर पर जमे Lalit Yadav ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 131 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। Lalit Yadav ने अपना शतक सिर्फ 111 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान 14 चौके लगाए।

Lalit Yadav को चौथे विकेट के लिए सुयश प्रभुदेसाई (55 रन) का शानदार साथ मिला। दोनों ने मिलकर 92 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। इसके बाद दर्शन मिसल (15), दीपराज गांवकर (17), अर्जुन तेंदुलकर (19) और राजशेखर हरिकांत (14) ने भी छोटे-छोटे योगदान देकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। यह ललित यादव का लगातार दूसरा शतक था। उन्होंने पिछले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 126 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी उन्होंने 47 गेंद पर 43 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया था।

310 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्किम की टीम दबाव में नजर आई। उन्होंने अपने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 247 रन ही बना पाए और 62 रनों से मैच हार गए। सिक्किम के लिए गुरिंदर सिंह (52 नाबाद), साई सात्विक (50) और एबी राजेरा (50) ने अर्धशतक जड़े और कुछ प्रतिरोध की कोशिश की। लेकिन गोवा के गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेकर मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। गोवा की तरफ से कौशिक वी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। दर्शन मिसल और ललित यादव ने 1-1 विकेट लिया। अर्जुन तेंदुलकर ने भी किफायती गेंदबाजी की, लेकिन उनके खाते में कोई विकेट नहीं आया।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह टूर्नामेंट अब तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने पहला मैच नहीं खेला था, और पिछले दो मैचों में बल्ले से तो कुछ योगदान दिया, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन फीका रहा है। अभी तक उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। हालांकि सिक्किम के खिलाफ उन्होंने 19 रन बनाए और किफायती गेंदबाजी भी की, लेकिन विकेट्स की कमी बरकरार है। अर्जुन को अगले मैचों में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

यह भी पढ़े :- Jhye Richardson की Boxing Day टेस्ट में वापसी, 4 साल बाद धमाकेदार वापसी जाने हिन्दी में

लगातार तीसरी जीत के साथ गोवा ने ग्रुप सी की टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके खाते में अब 12 अंक हैं। टीम का मनोबल ऊंचा है और Lalit Yadav के शानदार फॉर्म में होने से उन्हें और भी मजबूती मिल रही है।

गोवा का अगला मुकाबला 31 दिसंबर को दिग्गज मुंबई टीम के खिलाफ होगा। यह मैच गोवा के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी क्योंकि मुंबई हमेशा से घरेलू क्रिकेट में एक मजबूत टीम रही है। देखना होगा कि क्या ललित यादव अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रख पाते हैं और अर्जुन तेंदुलकर अपना पहला विकेट झटक पाते हैं।

मैच का स्कोर:

  • गोवा: 309/8 (50 ओवर)
    • ललित यादव: 131* (111 गेंद, 14 चौके)
    • सुयश प्रभुदेसाई: 55 (49 गेंद)
  • सिक्किम: 247/7 (50 ओवर)
    • गुरिंदर सिंह: 52* (49 गेंद)
    • साई सात्विक: 50 (64 गेंद)
    • एबी राजेरा: 50
  • गेंदबाज: कौशिक वी – 3 विकेट

यह भी पढ़े