Kumar Mangalam Birla ने KBC 17 के शो पे ऐसी 3 बाते कही जिसने सबको चौकाया है, जाने क्या कहा हिन्दी में

कौन बनेगा करोड़पति 17 के मंच पर इस बार एक खास मेहमान के आने से सबकी नजरें टिक गईं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आदित्य बिड़ला ग्रुप के Kumar Mangalam Birla की, जो हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो में अपने परिवार के साथ नजर आए। लेकिन इस एपिसोड में जो बातें सामने आईं, वो सचमुच अनसुनी और चुकाने वाली थी।

Kumar Mangalam Birla image
Kumar Mangalam Birla ( credit- social media KBC, Amitabh bachchan)

रतन टाटा और बिड़ला परिवार का अनोखा रिश्ता

शो के दौरान जब बिग बी अमिताभ बच्चन ने 2 लाख रुपये के सवाल में पूछा कि “रतन टाटा ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से किस विषय में डिग्री हासिल की थी?”, तो Kumar Mangalam Birla ने सही जवाब ‘आर्किटेक्चर’ चुना। लेकिन इसके बाद जो बातचीत हुई, वो और भी दिलचस्प थी। अमिताभ बच्चन ने जब दोनों परिवारों के बीच के रिश्ते के बारे में पूछा, तो कुमार मंगलम बिड़ला ने बेहद खूबसूरती से बताया, “हमारे परिवार और टाटा परिवार में बहुत ही करीबी का रिश्ता रहा है। JRD टाटा और मेरे बड़े दादाजी मित्र थे।

एक समय ऐसा भी था जब बिड़ला परिवार के पास कुछ टाटा कंपनियों में टाटा परिवार से भी ज्यादा शेयर थे। इतने भरोसे का संबंध था दोनों परिवारों के बीच।”यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आखिर आज के दौर में जहां बिजनेस की दुनिया में इतनी प्रतिस्पर्धा है और परिवार में ही इर्शा और नफरत के भाव होते है, वहां दो बड़े बिजनेस घरानों के बीच इतना विश्वास और दोस्ती की मिसाल कम ही देखने को मिलती है।

Kumar Mangalam Birla ने आगे बताया कि रतन टाटा और उनके पिता भी अच्छे दोस्त थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “पापा के अंतिम संस्कार के वक्त वो हमारे साथ थे और उन्होंने मुझसे कहा था, ‘Always remember you have a friend in me’. वो एक महान इंसान थे। पिछले साल उनके जाने से हमने भारत का एक सच्चा सपूत खो दिया।”यह सुनकर पूरा स्टूडियो भावुक हो गया। रतन टाटा जैसे महान व्यक्तित्व के बारे में ऐसी व्यक्तिगत बातें सुनना सचमुच एक अलग अनुभव था।

अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया मजेदार किस्सा

अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि वो एक अविश्वसनीय इंसान थे और बेहद सादा जीवन जीते थे। उन्होंने कभी किसी को यह एहसास नहीं होने दिया कि वो टाटा परिवार से हैं। बिग बी ने बताया कि उन्होंने रतन टाटा के साथ पोलियो उन्मूलन, हेपेटाइटिस और स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई सरकारी प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, “कभी-कभी हम उनके साथ मजाक भी करते थे। कहीं भी हम बाहर बैठे हैं, वेटिंग एरिया में और हमें स्टेज पर जाना है इंटरव्यू या किसी और चीज के लिए, तो वो हमेशा कहते थे ‘please after you’. मुझे अच्छा नहीं लगता था, इसलिए मैं हमेशा सोचता था कि कैसे उन्हें कन्विंस किया जाए। तो मैं मजाक-मजाक में कहता था ‘रतन जी, Age Before Beauty’।” यह सुनकर पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठा। यह किस्सा रतन टाटा की विनम्रता और सादगी को दर्शाता है।

यह भी पढ़े :- Thalapathy Vijay की आखिरी मूवी Jana Nayagan का ऑडिओ लॉन्च, फैंस का उमड़ा सैलाब

Kumar Mangalam Birla ने एक और दिलचस्प घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार दोनों एक ही इवेंट में शामिल थे और उन्होंने नोटिस किया कि रतन टाटा बेचैन दिख रहे हैं। जब उन्होंने पूछा कि क्या बात है, तो रतन टाटा ने कहा कि उन्हें नर्वस फील हो रहा है क्योंकि उन्हें स्टेज पर बोलना है। Kumar Mangalam Birla ने तुरंत कहा, “अंकल, आपने तो इतनी सारी स्पीच दी हैं।” इस पर रतन टाटा का जवाब था, “तो क्या हुआ? स्पीच से मुझे हमेशा घबराहट होती है।”

यह बात सुनकर यह साफ हो जाता है कि कितने भी बड़े इंसान क्यों न हों, वे भी इंसान ही होते हैं और उन्हें भी डर लगता है बल्कि ओ डर अलग है पब्लिक स्पीकिंग का। मिस्टर बिड़ला ने रतन टाटा को ‘सिंपल मैन’ कहा।

Kumar Mangalam Birla को भी थी घबराहट

एपिसोड में कुछ हल्के-फुल्के पल भी आए जब Kumar Mangalam Birla ने अमिताभ बच्चन के प्रति अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया। उन्होंने बताया कि बिग बी उनके पसंदीदा एक्टर हैं और आखिरकार बॉलीवुड के इस आइकन के साथ मंच साझा करने का सपना पूरा हुआ। उन्होंने मजाक में यह भी स्वीकार किया कि मेगास्टार के सामने सवालों के सही जवाब देने को लेकर वो भी थोड़ा नर्वस फील कर रहे थे।

एपिसोड में Kumar Mangalam Birla ने अपने करियर की शुरुआत के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद उनका सपना था कि वो सीधे पिता के ऑफिस जाकर काम शुरू करें, लेकिन उनके पिता आदित्य विक्रम बिड़ला ने साफ मना कर दिया। उनका मानना था कि सिर्फ विरासत के भरोसे बिजनेस में कदम रखना सही नहीं है। पिता ने उनके सामने एक शर्त रखी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना। यह शर्त उनके लिए किसी झटके से कम नहीं थी। परिवार के किसी भी सदस्य ने उन्हें इस फैसले से बचाने की कोशिश नहीं की। यही सीख आगे चलकर कुमार मंगलम बिड़ला की सबसे बड़ी ताकत बनी।

यह एपिसोड सिर्फ मनोरंजन नहीं था, बल्कि यह भारत के दो सबसे बड़े बिजनेस घरानों के बीच के रिश्तों और मूल्यों की एक खूबसूरत झलक थी।

यह भी पढ़े