गुरुग्राम के मशहूर GD Goenka High School का CBSE ने काटा पत्ता, बहुत बड़ी कारवाई लटकाई एप्लीकेशन – जानिए पूरा मामला
गुरुग्राम के प्रतिष्ठित GD Goenka High School को CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने बड़ा झटका दिया है। बोर्ड ने स्कूल की एफिलिएशन को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूरे एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। यह फैसला सुनकर पेरेंट्स और छात्रों में हड़कंप मच गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि CBSE को इतना सख्त कदम उठाना पड़ा? आइए जानते हैं पूरी कहानी।

क्या था GD Goenka High School का पूरा मामला?
CBSE की जांच टीम जब स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची, तो जो मंजर सामने आया वो किसी को उम्मीद नहीं था। पता चला कि GD Goenka High School अपना परिसर और पूरी बिल्डिंग दो अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ साझा कर रहा था। और सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इन संस्थानों के बीच कोई पक्की बाउंड्री वॉल या ठीक से फिजिकल डिवीजन तक नहीं था। GD Goenka High School में एक ही इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर कई संस्थान चल रहे थे। ऊपर की मंजिल पर तो एक यूनिवर्सिटी प्रोग्राम भी संचालित हो रहा था। बोर्ड ने इसे छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना और तुरंत सख्त एक्शन लेने का फैसला किया।
CBSE ने अपने आदेश में साफ-साफ कहा है कि जब एक स्कूल का परिसर बिना किसी ढंग की बाउंड्री वॉल के दूसरे संस्थानों के साथ मिला हुआ हो, तो छोटे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। स्कूल के छात्रों का बाहरी लोगों से अनचाहा संपर्क हो सकता है, बुलिंग का खतरा रहता है, और यूनिवर्सिटी के बड़े छात्रों के साथ किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती है। वही बोर्ड का कहना है कि हर स्कूल के लिए यह जरूरी है कि वो एक पूरी तरह से सुरक्षित, अलग और बंद परिसर बनाए रखे जहां बाहरी लोगों की आसानी से एंट्री न हो। लेकिन GD Goenka High School में ऐसी कोई सुरक्षा की सावधानगी नहीं दिखी।
जब CBSE ने इन समस्याओं की तरफ इशारा किया, तो स्कूल प्रशासन के पास इस बारे में कोई ठोस जवाब नहीं था। स्कूल मैनेजमेंट ने यह माना कि कम समय में सभी संस्थानों को अलग-अलग परिसरों में शिफ्ट करना संभव नहीं है। हालांकि स्कूल ने कुछ सुधार के प्रयास जरूर किए, लेकिन बोर्ड के लिए वो काफी नहीं थे। CBSE ने यह भी नोट किया कि स्कूल ने निरीक्षण के बाद कुछ आपत्तियों को दूर करने की कोशिश की, लेकिन मूल समस्या अभी भी बनी हुई है।

cbsc order
इस पूरे जिडी गोएनक स्कूल मामले के बाद CBSE ने देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों को एक सख्त संदेश भेजा है छात्र सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई जाएगी। यह एक्शन दूसरे स्कूलों के लिए भी एक सबक है कि वे अपनी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाह न बनें।
यह सब होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह था कि इस निलंबन से स्कूल में पढ़ रहे छात्रों पर क्या असर होगा? तो CBSE ने इस मामले में बहुत ही संतुलित और सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक वर्तमान में पढ़ रहे सभी छात्र उसी स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उनकी शिक्षा में कोई रुकावट नहीं आएगी। लेकिन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 में नए एडमिशन बिल्कुल नहीं होंगे। यानी स्कूल अगले साल नए छात्रों को दाखिला नहीं दे सकेगा।
CBSC ने क्या निर्देश किए है
CBSE ने GD Goenka High School को कई सख्त निर्देश दिए हैं जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है। इसमे स्कूल को अपने परिसर से सभी अन्य संस्थानों को तुरंत और पूरी तरह से अलग करना होगा। भवन और खेल के मैदान का उपयोग केवल और केवल GD Goenka High School के छात्रों के लिए ही होना चाहिए। पूरे स्कूल परिसर के चारों तरफ छह फीट ऊंची पक्की कंक्रीट की बाउंड्री वॉल बनानी होगी। यह सुनिश्चित करेगी कि बाहरी लोगों की एंट्री आसानी से न हो सके।
मुख्य सड़क से स्कूल का अलग प्रवेश और निकास द्वार होना चाहिए ताकि छात्रों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। स्कूल को CBSE के मानकों के अनुसार कंपोजिट साइंस लैब भी स्थापित करनी होगी। स्कूल का कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधा या टीचर्स और स्टाफ किसी अन्य संस्था के साथ साझा नहीं किया जा सकता।
अगर GD Goenka High School इन सभी निर्देशों को पूरी तरह से लागू कर लेता है और CBSE की टीम को संतुष्ट कर देता है, तो एक साल बाद उसकी एफिलिएशन फिर से बहाल की जा सकती है। लेकिन अगर स्कूल यह सुजाये गए सुधार नई करता , तो CBSE और सख्त कदम उठा सकता है।
यह भी पढ़े :- National Mathematics Day 2025 : कौन है Srinivasa Ramanujan जिनके जन्म दिन पर भारत मनाता है राष्ट्रीय गणित दिवस
इस पूरे मामले के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता काफी चिंतित हैं। हालांकि CBSE ने साफ कर दिया है कि मौजूदा छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, फिर भी पेरेंट्स के मन में कई सवाल हैं। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने के बारे में भी सोच रहे हैं।
शिक्षा जगत में हलचल
यह पहली बार नहीं है जब CBSE ने किसी स्कूल के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई की है। पिछले कुछ सालों में बोर्ड ने कई स्कूलों की एफिलिएशन निलंबित या रद्द की है जो सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर या शिक्षा के मानकों पर खरे नहीं उतरे।
GD Goenka High School जैसे नामी स्कूल के साथ ऐसी कार्रवाई होना यह दिखाता है कि CBSE अब सख्ती से नियमों को लागू करने पर तुला है। चाहे स्कूल कितना भी बड़ा या प्रतिष्ठित क्यों न हो, अगर वो छात्रों की सुरक्षा से समझौता करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
CBSE की यह कार्रवाई भले ही सख्त लगे, लेकिन यह बिल्कुल सही दिशा में उठाया गया कदम है। बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं है और हर स्कूल की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वो अपने छात्रों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करे। GD Goenka High School के लिए अब यह एक मौका है कि वो अपनी कमियों को दूर करे और फिर से CBSE के विश्वास को हासिल करे। उम्मीद है कि स्कूल प्रशासन इन निर्देशों को गंभीरता से लेगा और जल्द से जल्द सभी जरूरी बदलाव करेगा।

