UP Police Constable की नोटिफिकेशन जारी, 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, लेकिन एक बात अनोखी
UP Police Constable Vacancy : उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच यह खबर उन हजारों युवाओं के लिए बहुत जरूरी है, जो लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब योगी सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। इससे पहले UP Police Constable में 60,244 पदों पर भर्ती आ चुकी है। अब इसके बाद 32,679 नई रिक्तियों का ऐलान हुआ है। यानी कुल मिलाकर प्रदेश में करीब एक लाख से भी ज्यादा पदों पर युवाओं को मौका मिल रहा है। इससे बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के नौजवानों को एक नई उम्मीद मिली है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर दी है। सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 दिसंबर 2025 से ही शुरू हो गई है और 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।
UP Police Constable Vacancy पदों की संख्या
इस UP Police Constable Vacancy भर्ती अभियान में युवाओं के लिए कई तरह के अवसर हैं। सिर्फ कॉन्स्टेबल ही नहीं, बल्कि जेल वार्डर से लेकर घुड़सवार पुलिस तक में नौकरी का मौका है। इसमें पदों के अनुसार उनकी संख्या अलग अलग है। इसमें सबसे ज्यादा पद आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए है। इसमे कुल 15,131 पद रखे गए है, और इसमे केवल पुरुष उमेदवार ही आवेदन कर सकते है। उसके बाद आरक्षी नागरिक पुलिस (कॉन्स्टेबल) के लिए कुल 10,469 पद है।
लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर के महिला बटालियन में 2,282 पद है। आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के लिए 1,341 पद है। जेल वार्डर (पुरुष) के लिए 3,279 और जेल वार्डर (महिला) के लिए 106 पद है। वही सबसे कम पद आरक्षी घुड़सवार पुलिस के लिए कुल 71 पद रखे गए है।
योग्यता की शर्तें
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जान लें कि आपके पास क्या योग्यता होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करे तो इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। ध्यान रहे, जो अभ्यर्थी अभी 12वीं की परीक्षा में बैठे हैं या बैठने वाले हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आपके पास आवेदन के समय 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।
आयु सीमा
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए: 1 जुलाई 2025 तक आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 22 साल होनी चाहिए। यानी आपका जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए: उम्र सीमा 18 से 25 साल है। यह महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है क्योंकि उन्हें 3 साल की अतिरिक्त छूट मिली है। महिला अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा, आरक्षित वर्गों जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। इसके लिए आप आधीकारिक नोटिफिकेशन देख सकते है।
शारीरिक मानक
पुरुष उम्मीदवारों के लिए: सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुषों की लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए वही एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर की लंबाई मान्य होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए: एसटी श्रेणी के अलावा श्रेणी के महिलाओं की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और एसटी महिलाओं की 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग है। इसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उमेदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। और एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 है, और शुल्क समायोजन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 रखी गई है।
चयन प्रक्रिया
UP Police Constable Vacancy इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा ओ इस प्रकार होगा।
- लिखित परीक्षा: सबसे पहले आपको एक लिखित परीक्षा देनी होगी
- दस्तावेज सत्यापन: फिर आपके सभी दस्तावेजों की जांच होगी
- शारीरिक मानक परीक्षण: आपकी लंबाई और अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच
- शारीरिक दक्षता परीक्षा: दौड़ और अन्य फिटनेस टेस्ट
- मेडिकल परीक्षण: अंत में मेडिकल जांच होगी
UP Police Constable Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन
UP Police Constable भर्ती के आवेदन के लिए तो पहले आपको OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना होगा। यह बेहद जरूरी है। उसके बाद ही आप आवेदन कर सकेंगे। आइए स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाएं।
- OTR Registration के लिंक पर क्लिक करें और उसमें अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- उसके बाद अपने दस्तावेज डिजीलॉकर के जरिए अपलोड करें और आपकी व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से भरे।
- एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और कैप्चा भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। यहा पर आपका वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।
- अब UP Police Constable के आवेदन लिंक पर जाएं और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालें
- फॉर्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें
- फोटो वेब कैमरा से रियल टाइम में अपलोड करनी होगी इसमे चेहरा साफ दिखना चाहिए
- हस्ताक्षर सफेद कागज पर काली स्याही से करें और JPG/JPEG फॉर्मेट में 20KB से 50KB साइज में अपलोड करें
- अपनी पोस्ट की प्राथमिकता चुनें
- उसके बाद एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करे।
- आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
यह भी पढ़े :- SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी
यह UP Police Constable भर्ती कई मायनों में खास है। पहली बात तो यह कि लंबे इंतजार के बाद यह अवसर आया है। दूसरी बात, इतनी बड़ी संख्या में पदों का निकलना प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं के लिए अलग से कई पद निकाले गए हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलती न करें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा।

