JEE Mains 2026 में बड़ा अपडेट! सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, यहा से देखे इंटीमेशन स्लिप, जाने हिन्दी में
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Mains 2026 Session 1 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करने वाली है। अगर आप भी इस साल JEE Main की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि कब जारी होगी सिटी स्लिप, कब से शुरू होगी परीक्षा और क्या-क्या है खास बातें।

कब जारी होगी JEE Main 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप?
NTA की तरफ से जानकारी दी गई है कि JEE Mains 2026 Session 1 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। यह स्लिप JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। जैसे ही सिटी स्लिप जारी होगी, छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
सिटी इंटीमेशन स्लिप में छात्रों को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। यह स्लिप परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बेहद अहम है क्योंकि इससे उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी और यात्रा की प्लानिंग करने में मदद होती है।
JEE Main 2026 Session 1 परीक्षा कब से शुरू होगी?
NTA ने JEE Mains 2026 Session 1 की परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी हैं। परीक्षा 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा Paper 1 (BE/BTech), Paper 2A (BArch) और Paper 2B (BPlanning) के लिए आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक और जरूरी बात यह है कि JEE Mains 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से तीन से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी अगर परीक्षा 21 जनवरी से शुरू हो रही है, तो एडमिट कार्ड 17-18 जनवरी के आसपास आ सकते हैं। इसलिए छात्रों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
परीक्षा देने के बाद सबसे बड़ा इंतजार रिजल्ट का होता है। NTA ने बताया है कि JEE Mains 2026 Session 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपना स्कोर देख सकेंगे।
यह भी पढ़े :- JEE Advanced 2026 exam की तारीख हुई जारी! जानिए परीक्षा की गाइडलाइन हिन्दी में
जब छात्र JEE Mains 2026 के लिए आवेदन करते है, तो उन्हें अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर अधिकतम चार शहरों को चुनने का विकल्प दिया जाता है। NTA ने स्पष्ट किया है कि वे छात्रों द्वारा चुने गए शहरों की प्राथमिकता के क्रम में परीक्षा केंद्र आवंटित करने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, NTA ने यह भी कहा है कि प्रशासनिक या व्यावहारिक कारणों से कभी-कभी छात्रों को उनकी पसंद से अलग शहर में भी परीक्षा देनी पड़ सकती है। यह स्थिति तब उत्पन्न हो सकती है जब किसी शहर में बहुत कम संख्या में छात्र परीक्षा दे रहे हों। या किसी शहर में बहुत छात्र परीक्षा दे रहे हो।
NTA ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी शहर से बहुत कम छात्र परीक्षा दे रहे हैं, तो एजेंसी के पास एक, दो या इससे अधिक शहरों को मर्ज करने का अधिकार सुरक्षित है। परीक्षा केंद्र के आवंटन के संबंध में NTA का फैसला अंतिम होगा और इस मामले में किसी भी तरह के पत्राचार या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यह नियम केवल भारतीय छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी छात्रों के लिए भी लागू होता है। विदेशी उम्मीदवारों के लिए भी शहरों का चुनाव उनके वर्तमान और स्थायी पते के आधार पर किया जाएगा।
क्यों खास है JEE Main परीक्षा?
JEE Mains भारत की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा देश के विभिन्न IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में दाखिले का माध्यम है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
JEE Mains में अच्छा स्कोर करना न केवल अच्छे कॉलेज में एडमिशन दिलाता है, बल्कि यह JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करने का जरिया भी है, जो IIT में दाखिले के लिए जरूरी है।
JEE Mains 2026 Session 1 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अगले कुछ हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड की घोषणा के साथ ही परीक्षा का माहौल और गंभीर हो जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी में कोई कमी न रखें और साथ ही सभी जरूरी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

