Spirit Movie poster image

प्रभास के ‘Spirit Movie’ का लुक आया सामने! शर्टलेस अवतार और त्रिप्ति डिमरी के साथ रोमांस, एक बात दिखी अलग

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने 2026 में कदम रखते ही अपनी सबसे वेटिंग फिल्म ‘Spirit Movie’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया। जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 बजीं, वैसे ही फैन्स को उनका न्यू ईयर गिफ्ट मिल गया। प्रभास और त्रिप्ति डिमरी की इस आगामी फिल्म का लुक देखकर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है।

Spirit Movie poster image
Spirit Movie poster ( credit- ig/actorprabhas)

संदीप रेड्डी वांगा अपनी एक खास परंपरा को फॉलो करते हुए नजर आए। जिस तरह उन्होंने रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘एनिमल’ के अपडेट्स न्यू ईयर पर दिए थे, ठीक उसी तरह इस बार भी उन्होंने ‘Spirit Movie’ का पहला लुक नए साल पर ही शेयर किया। याद रहे कि ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और अब वांगा एक बार फिर उसी जोश और जुनून के साथ वापसी कर रहे हैं।

फिल्म ‘Spirit’ को लेकर पहले से ही खूब चर्चा थी, लेकिन इस फर्स्ट लुक ने तो आग में घी का काम कर दिया है। इंटरनेट पर लोग इस पोस्टर को ‘एनिमल’ से तुलना कर रहे हैं क्योंकि दोनों में वही रॉ और अनफिल्टर्ड एनर्जी नजर आ रही है।

Spirit Movie के पोस्टर में क्या है खास?

‘Spirit Movie’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास को बिना शर्ट के दिखाया गया है। वो कैमरे की तरफ पीठ किए खड़े हैं। उनकी पीठ, कंधों और हाथों पर घावों के निशान और पट्टियां साफ नजर आ रही हैं। ये लुक बताता है कि फिल्म में किरदार ने कितनी मुश्किलों का सामना किया है। प्रभास के लंबे बाल, घनी दाढ़ी और मूंछें उन्हें बेहद इंटेंस लुक दे रही हैं। ये अवतार देखकर लोगों को ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर का किरदार याद आ गया। वांगा की फिल्मों में इस तरह के किरदारों की एक खास पहचान बन गई है।

पोस्टर में त्रिप्ति डिमरी भी नजर आ रही हैं, जो प्रभास की सिगरेट जला रही हैं। वहीं प्रभास के हाथ में शराब का गिलास है। ये पूरा सीन एक इंटेंस और रोमांटिक माहौल क्रिएट करता है। देखते ही समझ आ जाता है कि ये फिल्म आम कहानी वाली नहीं होगी, बल्कि इसमें ग्रे शेड्स और डार्क थीम्स होंगी।

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पांस आ रहा है। लोग कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपने अनुमान लगा रहे हैं। किसी यूजर ने लिखा, “2026 की शुरुआत रेबल की दहाड़ के साथ हुई।” प्रभास को उनके फैन्स प्यार से ‘रेबल स्टार’ बुलाते हैं और ये पोस्टर उनकी उसी इमेज को मजबूत करता है।

वांगा की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, “इसे कहते हैं संदीप रेड्डी की फिल्म।” निर्देशक की स्टाइल अब पहचानी जाने लगी है – इंटेंस कहानियां, कॉम्प्लेक्स किरदार और सिनेमैटिक ब्रिलियंस।

‘स्पिरिट’ के बारे में सब कुछ

‘Spirit Movie’ को संदीप रेड्डी वांगा ने खुद लिखा, एडिट किया और डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृषण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा। टी-सीरीज जैसे बड़े बैनर का साथ होना दर्शाता है कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है। मेकर्स ने इस फिल्म को पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करने की योजना बनाई है। ‘Spirit Movie’ तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा मंदारिन, जापानी और कोरियाई भाषाओं में भी रिलीज होगी। ये बताता है कि निर्माता इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं।

पिछले साल प्रभास के जन्मदिन पर वांगा ने फिल्म का ऑडियो टीजर पांच भारतीय भाषाओं में शेयर किया था। तब से ही फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब पहला लुक आने के बाद उत्साह दोगुना हो गया है। फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है, हालांकि सही तारीख की घोषणा अभी बाकी है। लेकिन इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक होगी ये फिल्म, इसमें कोई शक नहीं।

Spirit Movie Cast

‘Spirit Movie’ पिछले साल काफी सुर्खियों में रही थी, लेकिन कास्टिंग को लेकर हुए विवाद की वजह से। शुरुआत में दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था। लेकिन बाद में वर्किंग आवर्स की डिमांड को लेकर मतभेद हो गए और दीपिका ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हालांकि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका का नाम लिए बगैर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। उन्होंने एक्ट्रेस की पीआर स्ट्रैटेजी पर सवाल उठाए थे। इस पूरे विवाद ने काफी चर्चा बटोरी।

इसके बाद त्रिप्ति डिमरी को इस रोल के लिए साइन किया गया। दिलचस्प बात ये है कि त्रिप्ति पहले भी संदीप रेड्डी वांगा के साथ ‘एनिमल’ (2023) में काम कर चुकी हैं। ‘एनिमल’ में उनके किरदार को खूब सराहा गया था और अब वो एक बार फिर वांगा की फिल्म में नजर आएंगी। प्रभास और त्रिप्ति की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। दोनों पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और उनकी जोड़ी फ्रेश लग रही है।

यह भी पढ़े :- ‘Eko Movie’ की हिंदी रिलीज़ अब OTT पर, लेकिन एक दिक्कत है, जाने रिलीज डेट, कहा पर देख सकते है और मूवी का रिव्यू

संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं जो बोल्ड, इंटेंस और थॉट-प्रोवोकिंग होती हैं। ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि इन फिल्मों को विवादों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन ऑडियंस ने इन्हें खूब पसंद किया।’Spirit Movie’ भी वांगा की उसी स्टाइल की फिल्म लग रही है। पहले लुक से ही समझ आ रहा है कि ये एक डार्क, इंटेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। प्रभास का किरदार कॉम्प्लेक्स होगा – एक ऐसा इंसान जो अपने डेमन्स से लड़ रहा है।

2026 का सबसे बड़ा धमाका?

‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक आते ही साफ हो गया है कि 2026 में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की जोड़ी, त्रिप्ति डिमरी का जुड़ाव, और एक इंटेंस स्टोरीलाइन सब कुछ परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है। फैन्स अब आधिकारिक ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अगर ये फिल्म ‘एनिमल’ की तरह ही धमाकेदार रही, तो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

यह भी पढ़े