BPSSC Havildar Clerk : 12वी पास के लिए बिहार पुलिस में भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करे अप्लाई
BPSSC Havildar Clerk : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और आपके पास अभी भी काफी समय है अप्लाई करने के लिए। अगर आप 12वी पास है और पुलिस में सेवा करना चाहते है तो इस भर्ती के लिए आप आवेदन कर सकते है।

क्या है BPSSC Havildar Clerk
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने अधिनायक लिपिक यानी हवलदार क्लर्क के कुल 64 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए है। आयोग ने 2 जनवरी 2026 से ही ऑनलाइन आवेदन का सिलसिला शुरू कर दिया है। अगर आप इस भर्ती में दिलचस्पी रखते हैं तो जल्दी करें क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 है। यानी आपके पास सिर्फ एक महीने का समय है आवेदन करने के लिए।
आयोग ने विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए पदों का बंटवारा बेहद स्पष्ट तरीके से किया है। सामान्य वर्ग यानी अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा 26 पद हैं। अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद रखा गया है।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 11 पदों पर मौका मिलेगा। पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 6 पद आरक्षित किए गए हैं। खास बात यह है कि पिछड़ी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से 2 पद निकाले गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 64 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
योग्यता
अगर हम BPSSC Havildar Clerk की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। बस आपका इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए वाकई बड़ा मौका है जो ग्रेजुएशन नहीं कर पाए हैं लेकिन सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं।
BPSSC Havildar Clerk के लिए आवेदन के लिए उम्र की बात करें तो आवेदन करने के लिए कम से कम 18 साल की उम्र होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग तय की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल है। बीसी और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 42 साल तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
BPSSC Havildar Clerk की चयन प्रक्रिया
अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण सवाल की चयन कैसे होगा? इस BPSSC Havildar Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है। आयोग ने साफ कर दिया है कि लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर की होगी। मतलब यह कि लिखित परीक्षा में पास होना जरूरी है लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। तो अगर आप फिजिकली फिट हैं तो आपके लिए यह भर्ती और भी बेहतर साबित हो सकती है।
BPSSC Havildar Clerk भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी। इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मापदंड रखे गए हैं। पुरुष उमेदवार को 1.6 किलोमीटर की दूरी 6 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट के अंदर खत्म करनी होगी। इसके अलावा गोला फेंक के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं और ऊंची कूद के लिए भी 25 अंक रखे गए हैं। बाकी के अंक दौड़ के लिए होंगे। इसलिए अगर आप इस भर्ती में सफल होना चाहते हैं तो अभी से फिजिकल फिटनेस पर खास ध्यान देना शुरू कर दें।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस BPSSC Havildar Clerk भर्ती के हवलदार क्लार्क के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रोसेस बेहद आसान है। सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें। होमपेज पर आपको Home Guard या हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि सही-सही भरें। शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भी ध्यानपूर्वक दर्ज करें। इसके बाद 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें। सभी जानकारी भरने और फीस पेमेंट के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आवेदन फॉर्म और पेमेंट रसीद की प्रिंट आउट जरूर निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें।
यह भी पढ़े :- Bihar Jobs Vacancy 2026 : बिहार में होगी 3 लाख सरकारी नौकरियों की बम्पर भर्ती, जाने डिटेल्स में जानकारी हिन्दी में
यह मौका अच्छा है खासकर उन युवाओं के लिए जिन्होंने अभी-अभी 12वीं पास की है। बिहार पुलिस में नौकरी मिलना मतलब बहुत ही सन्मान का विषय होता है। सरकारी नौकरी की सिक्योरिटी, अच्छी सैलरी और सम्मान सब कुछ इसमें मिलता है। लेकिन याद रखें, आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 है। इसलिए देर न करें और जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। साथ ही अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी काम करना शुरू कर दें क्योंकि अंतिम चयन शारीरिक परीक्षा के आधार पर ही होगा।

