Border 2 के सॉन्ग लॉन्च पर सनी देओल हुए इमोशनल, जाने क्या हुआ था उस व्यक्त

जैसलमेर की रेतीली धरती पर एक बार फिर फौजी जज्बे की गूंज सुनाई दी। सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म Border 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च के लिए जैसलमेर पहुंचे। इस खास मौके पर सनी ने न सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में बात की, बल्कि अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पल भी साझा किया।

Border 2 song launch
Border 2 song launch

सॉन्ग लॉन्च इवेंट में मौजूद दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा, मैं आपके परिवार का हिस्सा ही हूं, जब से मैंने Border की है।” उन्होंने आगे बताया कि Border करने के पीछे एक खास वजह थी उनके पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘हकीकत’। सनी ने कहा, “मैंने Border की थी क्योंकि जब मैंने अपने पापा की फिल्म हकीकत देखी थी, वो मुझे बहुत प्यारी लगी थी। तब मैं बहुत छोटा था।” यह सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया। एक पिता की फिल्म ने बेटे के दिल में देशभक्ति का ऐसा बीज बोया कि वो आगे चलकर Border जैसी महान फिल्म बना डाली।

सनी देओल ने बताया कि जब वो एक्टर बने, तब उन्होंने मन में ठान लिया था कि वो भी अपने पापा जैसी एक फिल्म बनाएंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने निर्देशक JP Dutta से बात की JP Dutta साब के साथ मैंने बात की और हम दोनों ने डिसाइड किया कि हम इस सब्जेक्ट में फिल्म बनाएंगे जो बहुत ही प्यारा है और आप सब के दिलों में बसा हुआ है।” 1997 में रिलीज हुई Border आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन वॉर फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि लोगों के दिलों में भी खास जगह बना ली।

इवेंट के दौरान सनी देओल ने अपनी मौजूदा भावनात्मक स्थिति के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा, मेरा दिमाग हिला हुआ है।” यह कहते हुए सनी की आवाज में दर्द साफ झलक रहा था। दरअसल, सनी अपने पिता धर्मेंद्र के निधन के गम से अभी भी उबर नहीं पाए हैं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। पूरे फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के करोड़ों प्रशंसकों ने इस नुकसान पर शोक जताया था। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे और उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी थीं।

Border 2 के बारे में खास बातें

अब बात करते हैं Border 2 की। यह फिल्म 1997 की क्लासिक Border का सीक्वल है। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें एक धांसू स्टार कास्ट है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और साथ में कई दूसरे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। ‘घर कब आओगे’ गाने का जैसलमेर में लॉन्च होना भी खास है क्योंकि राजस्थान का यह शहर भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। थार रेगिस्तान में स्थित जैसलमेर पाकिस्तान की सीमा के पास है और यहां हमारे जवान देश की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं।

सनी देओल का नाता देशभक्ति वाली फिल्मों से हमेशा से रहा है। Border के अलावा उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘भगत सिंह, और हाल ही में ‘गदर 2 जैसी फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों में सनी देओल का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिला है। खास बात यह है कि सनी देओल जब भी ऐसी फिल्में करते हैं, तो उनमें एक अलग ही ऊर्जा और जज्बा दिखता है। शायद यह उनके पिता से मिली विरासत है। धर्मेंद्र ने भी अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की थीं जो देशभक्ति से भरी थीं।

Border 2 को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह है। पहली फिल्म ने जो मुकाम हासिल किया था, उसे देखते हुए सभी को इस सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं। ‘संदेसे आते हैं’, ‘हमें जब-जब जरूरत पड़ी’ जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि ‘घर कब आओगे’ गाना भी क्या वैसा ही जादू बिखेर पाता है या नहीं। सनी देओल की इमोशनल बातों से तो लग रहा है कि इस फिल्म में भी दिल को छू लेने वाला कुछ खास जरूर होगा।

यह भी पढ़े :- Border 2 का धमाकेदार टीजर हुआ लॉन्च, चौकाने वाला रिव्यू आया सामने

सनी देओल का यह खुलासा कि Border करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता की ‘हकीकत’ से मिली थी, बेहद दिलचस्प और इमोशनल है। यह दिखाता है कि कैसे एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को प्रेरित करती है। धर्मेंद्र ने ‘हकीकत’ से जो शुरुआत की थी, सनी देओल ने उसे Border के जरिए आगे बढ़ाया, और अब Border 2 के साथ यह विरासत जारी रहेगी।

पिता के निधन के बाद यह सनी देओल के लिए एक बेहद भावुक समय है, लेकिन अपने पिता की याद को इस तरह से फिल्म के जरिए जिंदा रखना धर्मेंद्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। Border 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विरासत है धर्मेंद्र से सनी देओल तक की देशभक्ति और सिनेमा की विरासत।

यह भी पढ़े