कौन है Stebin Ben? जिससे क्रिति सनोन की बहन नूपुर ने स्टेबिन बेन के साथ की सगाई, तस्वीरे आई सामने
Stebin Ben : बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिति सनोन की छोटी बहन नूपुर सनोन ने अपनी लव स्टोरी को आखिरकार सबके सामने ला दिया है। 3 जनवरी को नूपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान किया। जी हां, नूपुर सनोन ने मशहूर सिंगर Stebin Ben के साथ सगाई कर ली है और यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

काफी लंबे समय से नूपुर और Stebin Ben के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती थीं। फैन्स लगातार सोचते रहते थे कि क्या सच में दोनों के बीच कुछ चल रहा है। लेकिन न तो नूपुर ने कभी इस बारे में कुछ कहा और न ही स्टेबिन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा किया। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते थे। मगर अब इस पोस्ट के बाद सब कुछ साफ हो गया है। रिश्ते की सारी अटकलें खत्म हो गई हैं और अब आधिकारिक तौर पर दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।
नूपुर और Stebin Ben इसी साल 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होगी। जानकारी के अनुसार, शादी की रस्में 9 जनवरी से शुरू होंगी और 11 जनवरी तक चलेंगी। यानी अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं जब नूपुर और Stebin Benएक-दूसरे की हो जाएंगे।
Yacht पर हुआ रोमांटिक प्रपोजल
प्रपोजल की बात करें तो यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। Stebin Ben ने नूपुर को एक खूबसूरत Yacht पर प्रपोज किया। वेकेशन के दौरान हुए इस खास पल को कैद किया गया और अब वही तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। समंदर के बीच, शांत और रोमांटिक माहौल में हुआ यह प्रपोजल बेहद सिंपल लेकिन दिल को छू लेने वाला था। कोई बड़ी भीड़ नहीं, कोई शोर-शराबा नहीं, बस प्यार का सच्चा इजहार।
नूपुर ने जो पहली तस्वीर शेयर की, उसमें Stebin Ben एक घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। यह वही क्लासिक प्रपोजल स्टाइल है जो हर लड़की का सपना होता है। उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं जो प्लेकार्ड्स लिए हुए हैं, जिन पर लिखा है, “Will you marry me?” यानी “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?”
एक और तस्वीर में नूपुर अपनी चमचमाती डायमंड रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है। एक फोटो में कपल एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं, जो उनकी केमिस्ट्री और प्यार को दर्शाता है। हर तस्वीर इस बात का सबूत है कि दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।
सबसे खास बात यह है कि इस खास पल में नूपुर की बहन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस क्रिति सनोन भी मौजूद थीं। एक तस्वीर में क्रिति दोनों को गले लगाती हुई दिख रही हैं। हालांकि उनका चेहरा फोटो में नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी मौजूदगी ने इस पल को और भी खास बना दिया। बहन का साथ मिलना किसी भी लड़की के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है और नूपुर के लिए भी यह पल बेहद इमोशनल रहा होगा।
तस्वीरें शेयर करते हुए नूपुर ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, “In a world full of maybes I found the easiest YES I’ve ever had to say.” यानी, “एक ऐसी दुनिया में जहां हर चीज शायद है, मैंने सबसे आसान ‘हां’ कहा जो मैंने कभी कही।” यह कैप्शन उनकी भावनाओं को बयां करता है और बताता है कि स्टेबिन उनके लिए कितने खास हैं।
शादी की तैयारियों पर सबकी नजर
सगाई की खबर आने के बाद अब सबकी निगाहें शादी की तैयारियों पर टिकी हैं। हालांकि नूपुर और स्टेबिन ने अभी तक शादी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन फैन्स अब और इंतजार नहीं कर सकते। सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शादी में क्या होगा, किस तरह की रस्में होंगी और कौन-कौन से सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। उदयपुर जैसी शाही जगह पर शादी होना भी काफी दिलचस्प है। उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और रॉयल वाइब के लिए मशहूर है। इस तरह की डेस्टिनेशन वेडिंग्स आजकल बॉलीवुड में काफी ट्रेंड में हैं। क्रिति सनोन की बहन की शादी होने के कारण यह और भी ग्रैंड और स्टाइलिश होगी, इसमें कोई शक नहीं।
यह भी पढ़े :- Khushi Mukherjee ने सूर्यकुमार यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, T20 वर्ल्ड कप से पहले मचा था बवाल, जाने क्या कहा
नूपुर सनोन और स्टेबिन बेन दोनों ही इंडस्ट्री में काम करते हैं। नूपुर ने कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और अब फिल्मों में भी एंट्री की तैयारी कर रही हैं। वहीं Stebin Ben एक मशहूर सिंगर हैं जिनके कई हिट गाने हैं। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से लोगों को पसंद आती रही है। अब जब दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है तो फैन्स उनके इस नए सफर के लिए बेहद उत्सुक हैं।
यह कपल प्रूफ है कि सच्चा प्यार सबकुछ कर सकता है। चाहे कितनी भी अफवाहें हों, चाहे कितना भी पब्लिक प्रेशर हो, अगर दिल में सच्चा प्यार हो तो सब कुछ आसान हो जाता है। नूपुर और स्टेबिन ने अपनी प्राइवेसी बनाए रखी और जब सही समय आया तो खुद ही सबको बता दिया।

