Aadhar Card Pan Card Link : जल्द ही करे पॅन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं तो हो सकती है बड़ी मुसीबत
Aadhar Card Pan Card Link : अगर आपने अभी तक अपना PAN कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो जल्द ही अपना पॅन से आधार लिंक करवा लीजिए। क्यूंकी 31 दिसंबर 2025 लिंक करने की लैस डेट है। 31 दिसंबर 2025 के बाद आपका PAN कार्ड पूरी तरह बेकार हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा बिल्कुल बेकार! और फिर आपकी बैंकिंग से लेकर इनकम टैक्स तक सब कुछ अटक जाएगा।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साफ-साफ कह दिया है कि जिन लोगों ने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी देकर PAN कार्ड बनवाया था, उनके लिए PAN-आधार लिंकिंग बिल्कुल जरूरी है। डेडलाइन है 31 दिसंबर 2025 है । इसका मतलब साफ है – नए साल का जश्न मनाने से पहले आपको यह काम निपटाना ही होगा। अगर आपने इस तारीख तक अपना aadhar card pan card link नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड ‘इनऑपरेटिव’ यानी निष्क्रिय कर दिया जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने इस बारे में कई बार चेतावनी जारी की है।
PAN कार्ड निष्क्रिय होने का मतलब क्या है?
अब सवाल यह है कि आखिर PAN कार्ड निष्क्रिय होने से क्या फर्क पड़ता है?आपको पता है हमारे छोटे मोठे वित्तीय व्यवहार के लिए पॅन कार्ड यूज होता है। यह कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है। यह आपकी पूरी फाइनेंशियल लाइफ को प्रभावित कर सकता है। एक बार PAN निष्क्रिय हो गया तो आप नया बैंक अकाउंट नहीं खोल पाएंगे। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड भी नहीं बनवा पाएंगे । 50,000 रुपये से ज्यादा की कैश जमा करानी हो या 10,000 रुपये से ऊपर का कोई बैंकिंग ट्रांजैक्शन करना हो सब में परेशानी आएगी।
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया है? शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं? तो आपका ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनी आपकी सेवाएं निलंबित कर सकती है। आपका पैसा वहीं फंस जाएगा। न निकाल पाएंगे, न नया निवेश कर पाएंगे। और सबसे बड़ी मुसीबत होगी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में। निष्क्रिय PAN से आप अपना रिटर्न फाइल ही नहीं कर पाएंगे। और अगर किसी तरह फाइल भी कर दिया तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उसे सीधे रिजेक्ट कर देगा।
इतना ही नहीं, आपको बहुत ऊंची दर पर TDS और TCS देना पड़ेगा। आपके द्वारा भरे गए टैक्स का क्रेडिट फॉर्म 26AS में नहीं दिखेगा। TDS/TCS सर्टिफिकेट लेने में भी झंझट होगी। टैक्स रिफंड की तो बात ही छोड़ दीजिए – वह तो मिलेगा ही नहीं।
Aadhar Card Pan Card Link करने का पूरा तरीका जानिए
अच्छी खबर यह है कि Aadhar Card Pan Card Link करना बिल्कुल आसान है। आप घर बैठे ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करते है लिंक।
- सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाइए। होम पेज पर आपको ‘Quick Links’ का सेक्शन दिखेगा। वहां ‘Link Aadhaar’ का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कीजिए।
- अब एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना PAN नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना है। ‘Validate my Aadhaar details’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करिए।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को दिए गए बॉक्स में भर दीजिए और ‘Validate’ पर क्लिक कर दीजिए। बस, इतना ही करना है। आपका PAN अब आधार से लिंक हो चुका है।
अब क्योंकि समय सीमा बीत चुकी है, इसलिए आपको aadhar card pan card link के लिए 1,000 रुपये की पेनाल्टी भी देनी होगी। हां, यह थोड़ा खर्चा है, लेकिन सोचिए अगर PAN निष्क्रिय हो गया तो कितनी बड़ी मुसीबत होगी। 1,000 रुपये तो कुछ भी नहीं है उसके सामने। पेनाल्टी भरने के बाद पेमेंट वेरिफिकेशन में कुछ दिन लग सकते हैं। उसके बाद दोबारा पोर्टल पर जाकर अपने आधार और PAN की डिटेल्स भरनी होंगी। OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका काम पूरा हो जाएगा।
Aadhar Card Pan Card Link Status कैसे चेक करें ?
अगर आपको आपको पता नहीं है की अपका पॅन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं , तो उसे चेक करना भी बहुत आसान है। आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाइए और ‘Link Aadhaar Status’ पर क्लिक कीजिए। अपना PAN और आधार नंबर डालकर सबमिट कीजिए। स्क्रीन पर तुरंत दिख जाएगा कि आपका आधार PAN से लिंक है या नहीं। अगर लिंकिंग का अनुरोध लंबित है तो वह भी दिख जाएगा।
अगर आपने हाल ही में नया PAN कार्ड बनवाया है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 1 जुलाई 2017 के बाद जिन लोगों ने PAN के लिए अप्लाई किया, उनका आधार-PAN लिंकिंग अप्लीकेशन के समय ही ऑटोमैटिक हो जाता है। लेकिन जिन लोगों को 1 जुलाई 2017 या उससे पहले PAN मिला था, उनके लिए मैन्युअली aadhar card pan card link करना अनिवार्य है।
अब डेडलाइन के लिए कुछ ही दिन बचे है। एक बार 31 दिसंबर बीत गया तो 1 जनवरी से आपका PAN कार्ड बंद हो जाएगा। और फिर शुरू होगा परेशानियों का सिलसिला। बैंक का काम अटकेगा, निवेश फंसेगा, ITR फाइल नहीं कर पाएंगे, टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा हर तरफ समस्याएं ही समस्याएं। इसलिए स्मार्ट बनिए और आज ही, अभी, इसी वक्त यह काम निपटा लीजिए। अभी अपना फोन या लैपटॉप से, www.incometax.gov.in पर जाइए और अपना aadhar card pan card link कर लीजिए। बस 10-15 मिनट का काम है और आपकी बड़ी परेशानी टल जाएगी।

