Agniveer के लिए सेना का सख्त फैसला, शादी की तो गई नौकरी! जानिए क्या है पूरा मामला

देश की रक्षा करने वाले अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना के तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है। अगर आप या आपका कोई करीबी Agniveer Scheme का हिस्सा है, या अग्निवर बनने का सपना देख रहे है। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सेना ने agniveer स्थायी भर्ती को लेकर कुछ ऐसे नियम बनाए हैं जिनका पालन न करने पर आपका करियर खतरे में पड़ सकता है।

Agniveer Scheme image
Agniveer Scheme permanent

साल 2022 में जब Agniveer Scheme शुरू हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि इसके साथ इतने सख्त नियम भी जुड़े होंगे। अब इस योजना के पहले बैच का चार साल का सफर पूरा होने वाला है। जून-जुलाई 2025 तक करीब 20 हजार से ज्यादा Agniveer अपनी सेवा पूरी कर लेंगे। लेकिन इनमें से सिर्फ 25 प्रतिशत जवानों को ही स्थायी सैनिक बनने का मौका मिलेगा।

शादी करने से मना

सेना ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर आप स्थायी सैनिक बनना चाहते हैं, तो शादी के बारे में सोचना भी मत। यह कोई मजाक नहीं है, बल्कि एक बेहद गंभीर नियम है जिसका उल्लंघन करने पर उसका असर आपके करियर पर हो सकता है ।

पहली शर्त तो यह है कि चार साल के पूरे सेवाकाल के दौरान कोई भी Agniveer शादी नहीं कर सकता। यानी जब आप देश की सेवा में तैनात हैं, तब आपको अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को थोड़ा रोक कर रखना होगा। यह नियम सभी अग्निवीरों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वे किसी भी रेजिमेंट या यूनिट में हों।

अब मान लीजिए कि आपने चार साल पूरे कर लिए और आप सेवामुक्त हो गए। क्या अब आप शादी कर सकते हैं? जवाब है बिल्कुल नहीं! यहां सेना ने एक और पेंच लगाया है। सेवामुक्त होने के तुरंत बाद भी आप शादी नहीं कर सकते। आपको तब तक इंतजार करना होगा जब तक स्थायी सैनिक बनने की पूरी आवेदन प्रक्रिया खत्म नहीं हो जाती और परिणाम घोषित नहीं हो जाते।

अगर इस बीच किसी अग्निवीर ने शादी कर ली, तो वह स्थायी सैनिक पद के लिए पूरी तरह अयोग्य हो जाएगा। मतलब साफ है चार साल की मेहनत, अनुशासन, और देशसेवा सब पानी में मिल जाएगी। यह नियम कितना सख्त है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।

Agniveer Scheme में भर्ती होने की उम्र 21 साल तक है। चार साल की सेवा के बाद जवान 25 साल के हो जाएंगे। यह वह उम्र है जब ज्यादातर युवा शादी के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन अग्निवीरों के लिए यह समय इंतजार का है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, स्थायी भर्ती की प्रक्रिया में करीब 4 से 6 महीने का वक्त लग सकता है। मतलब साफ है कि Agniveer लगभग 25-26 साल की उम्र तक शादी नहीं कर सकेंगे। यह उस समाज में एक बड़ी चुनौती है जहां शादी की उम्र को लेकर पारिवारिक और सामाजिक दबाव काफी ज्यादा होता है।

क्यों है इतना सख्त नियम?

सेना का तर्क बिल्कुल साफ है। उनका कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक अनुशासन और सेवा की शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। सेना में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह नियम इसी अनुशासन का हिस्सा है। अधिकारियों का मानना है कि विवाहित होने से जवान की व्यक्तिगत जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जो चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण के दौरान उसके फोकस को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि जवान पूरी तरह से अपनी सैन्य जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहे।

यह नियम न सिर्फ अग्निवीरों के लिए बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। भारतीय समाज में 25-26 साल की उम्र तक शादी का दबाव काफी बढ़ जाता है। खासकर छोटे शहरों और गांवों में, जहां से ज्यादातर Agniveer आते हैं, वहां यह दबाव और भी ज्यादा होता है। माता-पिता और रिश्तेदार लगातार शादी के लिए दबाव बनाते हैं। लेकिन अब अग्निवीरों को अपने परिवार को समझाना होगा कि उन्हें करियर के लिए थोड़ा इंतजार करना जरूरी है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम सही है क्योंकि सेना में अनुशासन और फोकस बेहद जरूरी है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इतना सख्त नियम युवाओं के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही रिश्ते में हैं।

यह भी पढ़े :- SSC GD Constable 2026: नोटिफिकेशन जारी – योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पूरी जानकारी

अग्निवीर योजना देश के युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, लेकिन इसके साथ कुछ कठिन नियम भी जुड़े हैं। शादी को लेकर यह सख्त नियम भले ही कुछ लोगों को कठोर लगे, लेकिन सेना का मानना है कि यह जवानों के करियर और राष्ट्र की सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़े