AISSEE 2026 परीक्षा का सिटी स्लिप हुआ जारी, सैनिक स्कूल में दाखिल, यहा से चेक करे सिटी स्लिप, परीक्षा की जानें पूरी डिटेल्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम AISSEE 2026 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह परीक्षा कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। जो बच्चे सैनिक स्कूल में दाखिल लेना चाहते है उनके लिए यह महत्वपूर्ण जनकारी है।

AISSEE 2026 image
AISSEE 2026

AISSEE 2026 का एग्जाम सिटी स्लिप?

छात्र अपनी AISSEE 2026 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society या www.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप के जरिए विद्यार्थियों को पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होने वाली है। यह एडमिट कार्ड नहीं है, सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी देने वाली स्लिप है। असली एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 18 जनवरी 2026 को पूरे देश में एक साथ होगा। यह परीक्षा देशभर के 190 शहरों में स्थित 464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा पारंपरिक तरीके से यानी पेन और पेपर मोड में OMR शीट पर ली जाएगी। तो अगर आपका बच्चा भी इस AISSEE 2026 परीक्षा में शामिल होने वाला है, तो अभी से तैयारी में जुट जाइए।

कक्षा 6 का एग्जाम पैटर्न

AISSEE 2026 कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट (यानी ढाई घंटे) की होगी। इसमें कुल 125 सवाल पूछे जाएंगे और पूरा पेपर 300 अंकों का होगा। सब्जेक्ट को विस्तार से जाने तो भाषा के कुल 25 प्रश्न होंगे। प्रति प्रश्न के लिए 2 अंक होंगे ऐसे भाषा के लिए कुल 50 अंक होंगे। वैसे ही गणिट के लिए कुल प्रश्न 50, प्रति प्रश्न के लिए अंक 3 कुल गणित विषय के लिए 150 अंक होंगे। बुद्धिमत्ता के लिए कुल 25 प्रश्न, प्रति प्रश्न के लिए 2 अंक और कुल बुद्धिमत्ता विषय 50 अंक का होगा। वही सामान्य ज्ञान के 25 प्रश्न, प्रति प्रश्न के लिए 2 गुण और विषय के लिए कुल 50 अंक होंगे।

कक्षा 9 का एग्जाम पैटर्न

AISSEE 2026 की कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा 180 मिनट (तीन घंटे) की होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और पूरा पेपर 400 अंकों का होगा। यह परीक्षा केवल इंग्लिश मीडियम में ही होगी। विषयवार अंकों की बात करे तो मैथमेटिक्स के लिए कुल प्रश्न होंगे, प्रति प्रश्न 4 अंक होंगे ऐसे कुल मैथमेटिक्स विषय के लिए अंक 200 होंगे। इंटेलिजेंस विषय के लिए कुल प्रश्न 25 होंगे, प्रति प्रश्न अंक 2 होंगे कुल विषय के लिए 50 अंक होंगे। इंग्लिश विषय के लिए कुल प्रश्न 25 होंगे, प्रति प्रश्न के लिए 2 अंक होंगे, ऐसे कुल विषय के लिए 50 अंक होंगे। जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान) और सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) के लिए भी सेम है।

AISSEE 2026 के दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं में एक बात कॉमन है मैथ्स से आधे यानी 50% सवाल पूछे जाएंगे। यह बात साफ करती है कि अगर किसी विद्यार्थी का गणित मजबूत है, तो उसके चयनित होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा सैनिक स्कूल में जाना चाहता है, तो अभी से मैथ्स की तैयारी पर फोकस बढ़ा दीजिए। रोजाना प्रैक्टिस, पिछले सालों के पेपर्स को हल करना और कॉन्सेप्ट्स को क्लियर करना।

पहले सैनिक स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए होते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब लड़कियां भी सैनिक स्कूलों में दाखिला ले सकती हैं। हालांकि, सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए सीटें उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर जाकर यह जरूर चेक कर लें कि आपके पसंदीदा स्कूल में लड़कियों के लिए सीटें हैं या नहीं।

यह भी पढ़े :- CSIR Net Admit Card 2025 हुआ जारी, 18 दिसंबर को है परीक्षा – ऐसे करें डाउनलोड जाने पूरी जानकारी

सैनिक स्कूल में दाखिला पाना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, फिटनेस और नेतृत्व के गुण भी सिखाए जाते हैं। अगर आपने अभी तक एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड नहीं की है, तो जल्दी से NTA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी परीक्षा का शहर चेक कर लें। याद रखें असली एडमिट कार्ड बाद में आएगा।

यह भी पढ़े