Avatar 3 : क्या सच में दिखेगा ‘अवतार 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आग राख का तांडव , जाने रिलीज डेट और रिव्यू

हॉलीवुड की यह Avatar 3 फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में क्या सचमें मचा सकती है धूम? जेम्स कैमरून की ‘Avatar: Fire And Ash’ अब भारत में भी तहलका मचाने आ रही है। 19 दिसंबर को होने वाली इस फिल्म की रिलीज से पहले ही IMAX थियेटरों में जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं।

Avatar 3 image (source- Avatar/ facebook)
Avatar 3 image (source- Avatar/ facebook)

अगर आप पहले शो में ‘Avatar 3’ देखना चाहते हैं, तो अपना अलार्म सेट कर लीजिए। IMAX और डॉल्बी विजन के लिए एडवांस बुकिंग 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। प्रोडक्शन कंपनी 20वीं सेंचुरी ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी देते हुए कहा कि इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म 19 दिसंबर को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। यानी हर भाषा के दर्शक अपनी पसंद की भाषा में पैंडोरा की दुनिया का मजा ले सकेंगे।

सिर्फ फिल्म ही नहीं, थियेटर का अनुभव भी होगा यादगार! देशभर के सभी IMAX थियेटरों में अवतार थीम के खास बॉक्स ऑफिस काउंटर लगाए जा रहे हैं। यहां दर्शक न सिर्फ टिकट खरीद पाएंगे, बल्कि फोटो भी क्लिक करा सकेंगे और मूवी से जुड़े प्रोडक्ट्स भी देख सकेंगे। फिल्म देखने से पहले ही आप ‘अवतार’ की दुनिया का हिस्सा बन जाएंगे।

‘अवतार’ का शानदार सफर

जेम्स कैमरून जैसे जगप्रसिद्ध डायरेक्टर की पहली ‘अवतार’ फिल्म 2009 में आई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की।

13 साल के इंतजार के बाद 2022 में आई ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ ने भी धमाल मचाया। इस फिल्म ने 2.3 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की और 2022 की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

अब ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ आने वाली है। और अच्छी खबर यह है कि अवतार की चौथी और पांचवीं फिल्में भी आने वाली हैं जो की 2029 और 2031 में आने की संभावना है।

क्या है ‘Avatar 3’ की कहानी?

इस बार की Avatar 3 की कहानी पिछली फिल्म से ही आगे बढ़ती है। जेक सुली और नेत्री अपने बड़े बेटे नेटियम की मौत के दुख से जूझ रहे हैं। उनका दूसरा बेटा लोआक खुद को इसका जिम्मेदार मानता है। वहीं दूसरी तरफ, कर्नल माइल्स क्वॉर्टिज अभी भी सुली को पकड़ने की फिराक में है। लेकिन इस बार Avatar 3 में उसे मिलता है एक खतरनाक साथी मक्वान प्रजाति की नेता वरंग। ये आग और ज्वालामुखी का प्रतिनिधित्व करने वाली एक गुस्सैल नावी प्रजाति है। अब पैंडोरा पर दोहरा हमला हो रहा है एक तरफ आकाशवासियों की शक्तिशाली मशीनी हथियार, तो दूसरी तरफ आग बरसाने वाली मक्वान प्रजाति। जेक सुली और उसके साथी इससे कैसे लड़ेंगे, यह Avatar 3 में देखना दिलचस्प होगा।

विजुअल्स के मामले में यह फिल्म लाजवाब है और उसके साथ एक-एक सीन में VFX और CGI की बारीकी देखते ही बनती है। पानी के भीतर के दृश्य हों या मक्वान प्रजाति की आग वाली दुनिया – सबकुछ शानदार है। खासतौर पर जेक सुली को छुड़ाने का एक्शन सीन और क्लाइमैक्स की लड़ाई तो कमाल की है। लेकिन एक समस्या भी है फिल्म बहुत लंबी है 197 मिनट यानि 3 घंटे का रनटाइम कहीं-कहीं खलता है। कहानी भी पुरानी फिल्मों जैसी ही लगती है।

सैम वर्थिंगटन ने जेक सुली के किरदार में जान डाल दी है। जोई सल्डाना भी एक्शन सीन्स में छा गई हैं। केट विंस्लेट का काम जेम्स भी प्रभावशाली है। वरंग के रोल में ऊना चैपलिन का एटिट्यूड काफी पसंद आता है। और इन सबको डायरेक्ट करेने वाले जेम्स कैमरून की बात ही कुछ और है।

तकनीकी रूप से ‘Avatar 3’ बेहद मजबूत फिल्म है। सिनेमैटोग्राफी कमाल की है और बैकग्राउंड स्कोर भी दिल को छू जाता है। हां, एडिटिंग कुछ टाइट हो सकती थी। कुल मिलाकर, अगर आप 3D या IMAX में बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखेंगे, तो यह एक शानदार अनुभव होगा। लंबाई और कहानी की कुछ कमियां भले हों, लेकिन विजुअल्स का जादू आपको बांधे रखेगा। तो तैयार हो जाइए 19 दिसंबर Avatar 3 मूवी देखने के लिए । और हां, अच्छी सीटें जल्दी भर जाती हैं, तो देर मत कीजिएगा!

यह भी पढ़े