bank of baroda recruitment 2025

Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2025 – पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आप Banking Sector में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए साल 2025 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। Bank of Baroda Recruitment 2025 के तहत पूरे देश में 2700 पदों पर अपरेंटिस भर्ती निकली है। यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बैंक में नौकरी करने का सपना देखते हैं और सरकारी बैंक के साथ अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं।

भारत सरकार की पहल के अनुसार देश के युवाओं को Skill Training देने के लिए Apprenticeship Program चलाया जाता है। इसी कार्यक्रम के तहत Bank of Baroda ने वर्ष 2025 के लिए Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 जारी की है। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में प्रदान करेगा। Bank Of Baroda Recruitment 2025 in hindi

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु

  • कुल पद: 2700
  • भर्ती का प्रकार: Apprenticeship
  • संगठन: Bank of Baroda
  • प्रशिक्षण अवधि: 12 महीने
  • चयन प्रक्रिया: Online Exam
  • अधिकृत वेबसाइट: bankofbaroda.in

Bank of Baroda Apprentice Eligibility 2025 – पात्रता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यता मापदंड पूरे करने होंगे। नीचे सभी पात्रताओं को विस्तार से बताया गया है:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation पास होना चाहिए।
  • अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन नहीं कर सकते।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

3. आयु में छूट (Age Relaxation)

  • SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
4. Training Gap Rule

National Apprenticeship Training Program (NATS) के अनुसार, उम्मीदवार की Graduation की तिथि apprenticeship cutoff date से 4 साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

5. Official Notification पढ़ना अनिवार्य

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Bank of Baroda की Official Notification में दी गई शैक्षणिक योग्यता और सभी नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

bank of baroda recruitment 2025
bank of baroda recruitment 2025

Bank of Baroda Apprentice Application Fees 2025 – आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। भुगतान केवल Online Mode से ही स्वीकार किया जाएगा।

श्रेणीशुल्क
General / OBC / EWS₹800
PWBD₹400
SC / STनिशुल्क

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
Online आवेदन शुरू11 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि1 दिसंबर 2025
परीक्षा तिथिअभी घोषित नहीं

Official Notification PDF: Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2025 Notification

Bank of Baroda Apprentice Stipend 2025 – कितना मिलेगा?

इस प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का Stipend दिया जाएगा।

  • यह पूर्ण-कालिक नौकरी नहीं है; यह एक लग्जूरी Apprenticeship Training Program है।
  • प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है।

Bank of Baroda Apprentice Selection Process 2025 – चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन Online Exam के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में निम्न प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे:

  • कुल प्रश्न: 100 (Objective Type)
  • समय: 60 मिनट
  • Negative Marking: नहीं होगी

परीक्षा की तिथि बैंक द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 – आवेदन कैसे करें?

Applicants इस भर्ती के लिए 3 तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  1. Bank of Baroda Official Website से
  2. National Apprenticeship Training Scheme (NATS) से
  3. National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS) – Apprenticeship India Portal से

नीचे तीनों तरीकों को step-by-step समझाया गया है:

1) Bank of Baroda की वेबसाइट से आवेदन

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
  1. सबसे पहले Bank of Baroda की वेबसाइट खोलें: bankofbaroda.in
  2. Home Page पर Career Section पर क्लिक करें।
  3. “Engagement of Apprentices under Apprentices Act, 1961” पर जाएँ।
  4. यहां दो Apply Now बटन दिखेंगे — किसी एक पर क्लिक करें।
  5. आपको NATC या NAPC की वेबसाइट पर Redirect किया जाएगा।
  6. यहां Registration करके अपना आवेदन भरें।

2) National Apprenticeship Training Scheme (NATS) से आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://nats.education.gov.in/
  2. होम पेज में Students विकल्प पर क्लिक करें।
  3. फिर Student General पर क्लिक करें।
  4. अब Student Apply विकल्प चुनें।
  5. इसके बाद निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरें और सबमिट करें।

यह प्रक्रिया सरल है और मोबाइल से भी आसानी से पूरी की जा सकती है।

3) National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS) / Apprenticeship India Portal से आवेदन

  1. वेबसाइट खोलें:
    https://www.apprenticeshipindia.gov.in/apprenticeship/opportunity
  2. यहां कई Apprenticeship Programs की सूची दिखेगी।
  3. Search Bar में Bank of Baroda लिखकर सर्च करें।
  4. “Back Office Associate” नाम से Apprenticeship Program दिखाई देगा।
  5. Apply बटन पर क्लिक करें।
  6. Registration पूरा करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

Overall Summary Box ( विवरण )

जानकारीविवरण
भर्ती का नामBank of Baroda Apprentice Recruitment 2025
संगठनBank of Baroda (BOB)
कुल पद2700
नौकरी का प्रकारApprenticeship Training 2025
पात्रता Graduation (Any Stream)
प्रशिक्षण अवधि12 महीने
Monthly Stipend₹15,000
चयन प्रक्रियाOnline Exam
आवेदन मोडOnline
आवेदन की आखरी तारीख 1 December 2025
अधिकारिक नोटिपिकेशन Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 Notification pdf
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 – निष्कर्ष (Conclusion)

Banking job भारत में हमेशा से एक सम्मानजनक और स्थिर करियर माना जाता है। अगर आप भी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

अगर आप Bank में अपना करियर शुरू करने का सपना देखते हैं, तो Bank of Baroda Apprentice Requirement 2025 आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकता है। न केवल आप बैंकिंग सेक्टर का अनुभव प्राप्त करेंगे, बल्कि 12 महीने के प्रशिक्षण के दौरान आपको मासिक ₹15,000 का Stipend भी मिलेगा।

यह Apprenticeship Program युवाओं को Banking Skills सिखाने के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। इसलिए यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।

यह भी पढ़े