Bigg Boss Marathi 6 जल्द ही दर्शको को इंटरटेन्मेंट करने के लिए आ रहा है, कंटेस्टेंट के नाम भी आए सामने
बिग बॉस के दीवानों के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है! हिंदी बिग बॉस 19 के खत्म होते ही अब Bigg Boss Marathi का छठा सीजन शुरू होने वाला है। 7 दिसंबर 2025 को रविवार के दिन हिंदी बिग बॉस का 19वां सीजन समाप्त हुआ है, और अब जल्द ही कलर्स मराठी पर बिग बॉस मराठी सीजन 6 की शुरुआत हो जाएगी।

हाल ही में शो का एक खास टीजर सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के लाडले अभिनेता रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर “जल्दी शो शुरू करो” जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
टीजर में रितेश बिग बॉस के होस्ट के रूप में तैयार होते दिख रहे हैं। घर के सामने रंगोली, झंडे, ढोल-ताशे की धमाल और पूरा उत्साह भरा माहौल दिखाया गया है। टीजर से साफ हो रहा है कि जल्द ही एक नया प्रोमो दर्शकों के सामने आने वाला है।
bigg boss marathi 6 में कौन-कौन बन सकते हैं कंटेस्टेंट?
हालांकि अभी तक प्रतिभागियों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ नामों की जबरदस्त चर्चा हो रही है। इनमें कुछ नाम शामिल है इनमें अनुश्री माने, डॅनी पंडित, प्रसिद्ध लावणी डांसर गौतमी पाटील, अथर्व रुके, हाल ही के एक इंटरव्यू की वजह से नॅशनल क्रश बनी गिरीजा ओक, संजू राठोड, वकील गुणरत्न सदावर्ते, ईशा केसकर जैसे नाम शामिल है।
एक दिलचस्प अफवाह यह भी है कि हिंदी बिग बॉस में फेमस हुए स्टैन्ड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे मराठी बिग बॉस में एंट्री ले सकते हैं। यह कोई नई बात नहीं होगी। पिछले सीजन 5 में फाइनलिस्ट बनी निक्की तांबोली भी पहले हिंदी बिग बॉस में थीं और फिर मराठी बिग बॉस में चमकीं। ऐसा ही कुछ प्रणीत के साथ भी हो सकता है।
Bigg Boss Marathi का पिछला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था। सूरज चव्हाण जैसे कंटेस्टेंट्स आज भी चर्चा में बने हुए हैं। अब जब छठे सीजन की घोषणा हो गई है, तो फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। कहा जा रहा है कि इस बार की थीम बिल्कुल अलग और धमाकेदार होने वाली है।
Bigg Boss Marathi 6 जल्द ही कलर्स मराठी चैनल और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। हिंदी बिग बॉस खत्म होने के बाद भी बिग बॉस प्रेमियों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है। Bigg Boss Marathi दर्शकों की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कौन होगा इस बार का विजेता? किसकी किस्मत चमकेगी? यह सब जल्द ही पता चलेगा। तो तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार सीजन के लिए!

